आईपीएल के पांचवें मेगा ऑक्शन में कुछ ही समय बचा है। ऐसे में हर टीम इस माथापच्ची में लगी है कि उन्हें किसे रिटेन करना है और किसे नहीं। दुनिया की सबसे कामयाब टी20 लीग का यह पांचवां मेगा ऑक्शन है। चेन्नई सुपर किंग्स इस लीग की सबसे कामयाब टीम है जिसमें पांच बार यह खिताब जीता है। जानिए अब तक हर बार इस टीम ने किस-किस खिलाड़ी को रिटेन किया है। इस साल टीमों को छह खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति है, ऐसे में कुछ मुख्य नाम है जिन्हें चेन्नई रिटेन करना चाहेगी।
2011
चेन्नई सुपर किंग्स साल 2010 में चैंपियन बनी थी। इसके बाद 2011 में मेगा ऑक्शन हुआ जिसमें उन्होंने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, सुरेश रैना, मुरली विजय और एलबी मॉर्केल को रिटेन किया था। चेन्नई इस साल खिताब जीती थी।
2014
चेन्नई सुपर किंग्स ने 2014 में पांच खिलाड़ियों को रिटेन किया। 2011 की तुलना में केवल दो ही नाम समान थे। एक महेंद्र सिंह धोनी और दूसरा सुरेश रैना। इसके अलावा टीम नेऑलराउंडर रविंद्र जडेजा और डीजे ब्रावो और स्पिनर अश्विन को रिटेन किया।
2018
साल 2018 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स दो साल के लिए बैन की गई थी। ऐसे में टीम के लिए यह नई शुरुआत थी। उन्होंने तीसरी बार सुरेश रैना और महेंद्र सिंह धोनी को रिटेन किया। इन दोनों के अलावा रविंद्र जडेजा को एक बार फिर रिटेन किया गया। चेन्नई ने 2018 में वापसी करते हुए खिताब जीता था।
2022
साल 2022 के मेगा ऑक्शन में पहली बार ऐसा हुआ जब चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने चिन्ना थाला को रिटेन नहीं किया। रविंद्र जडेजा इस ऑक्शन में तीसरी और एमएस धोनी चौथी बार रिटेन हुए। इन दोनों के अलावा इंग्लैंड मोइन मली और टीम के मौजूदा कप्तान और युवा बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ को रिटेन किया था।
इस साल चेन्नई सुपर किंग्स किसे कर सकती है रिटेन
इस साल चेन्नई सुपर किंग्स अपने युवा खिलाड़ियों पर दांव लगा सकती है। टीम कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के अलावा युवा तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना और शिवम दुबे को रिटेन कर सकती है। इसके अलावा स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा भी इस लिस्ट में शामिल हो सकते हैं। जडेजा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में टी20 फॉर्मेट को अलविदा कह दिया है। हालांकि वह आईपीएल से अलग नहीं हुए हैं। महेंद्र सिंह धोनी अगले तीन साल आईपीएल खेलेंगे यह तय नहीं है। इसी कारण उन्हें अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर रिटेन किया जा सकता है।