इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का ऑक्शन (IPL 2024) मंगलवार, 19 दिसंबर 2023 को होगा। 2023 की तरह इस बार भी मिनी ऑक्शन होगा। फ्रेंचाइजियों के पास कुछ ही स्लॉट भरने को होंगे। 17वे ऑक्शन का आयोजन दुबई में होगा। कुल 333 खिलाड़ियों की बोली लगेगी। इनमें से केवल 77 खिलाड़ी ही बिकेंगे।
IPL 2024 Auction से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए क्लिक करें
दुनिया के सबसे लोकप्रिय क्रिकेट लीग की 10 टीमों में केवल 77 खिलाड़ियों के लिए जगह खाली है। इस बार के ऑक्शन को लेकर खास बात यह है कि इसका आयोजन विदेश में हो रहा। वहीं पहली बार कोई महिला नीलामी कराएगी। आइए आईपीएल ऑक्शन से पहले इससे जुड़े कुछ सावलों के जवाब जानते हैं।
आईपीएल 2024 ऑक्शन कब होगा?
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का ऑक्शन 19 दिसंबर 2023 को होगा। दुबई के कोका कोला एरेना में इसका आयोजन होगा।
आईपीएल 2024 में नीलामी करने वाला कौन होगा?
इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में पहली बार कोई महिला नीलामी कराएगी। मल्लिका सागर इसकी जिम्मेदारी संभालेंगी। उन्होंने हाल ही में 9 दिसंबर को वुमेंस प्रीमियर लीग का ऑक्शन कराया था। ह्यूज एडमीडस उनसे पहले यह भूमिका निभाते थे।
रिकी पोंटिंग और ट्रेवर बेलिस पर भड़का ऑस्ट्रेलियाई मीडिया, IPL Auction है वजह
आईपीएल का लाइव ऑक्शन कैसे देखें?
आईपीएल ऑक्शन का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा ऐप पर उपलब्ध होगी।
आईपीएल नीलामी 2024 कितने बजे है?
आईपीएल 2024 का ऑक्शन दुबई के समयानुसार सुबह 11.30 बजे शुरू होगा। भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजे इसकी शुरुआत होगी।
आईपीएल 2024 कब से शुरू होगा
आईपीएल 2024 का शेड्यूल जारी नहीं हुआ है। 2024 में लोकसभा चुनाव होना है। इसकी तारीख आने के बाद ही शेड्यूल जारी किया जाएगा।
हार्दिक पंड्या को कप्तान बनाने पर मुंबई इंडियंस को मिला गावस्कर का साथ, रोहित शर्मा को बताया थका हुआ
आईपीएल ऑक्शन में कितने खिलाड़ियों की बोली लगेगी
कुल 333 खिलाड़ियों की बोली लगेगी होंगे। इनमें से 77 ही बिकेंगे। 30 विदेशी खिलाड़ी होंगे। 214 भारतीय खिलाड़ी और 119 विदेशी खिलाड़ी हैं। इनमें से 2 एसोसिएट नेशन से हैं। 116 खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके हैं। 215 खिलाड़ी अनकैप्ड हैं।
फ्रेंचाइजियों की पर्स पर एक नजर
गुजरात टाइटंस के पास 38.15 करोड़ रुपये, सनराइजर्स हैदराबाद के पास 34 करोड़ रुपये, कोलकाता नाइट राइडर्स के पास 32.7 करोड़ रुपये, चेन्नई सुपर किंग्स के पास 31.4 करोड़ रुपये, पंजाब किंग्स के पास 29.1 करोड़ रुपये, दिल्ली कैपिटल्स के पास 28.95 करोड़ रुपये, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पास 23.25 करोड़ रुपये, मुंबई इंडियंस के पास 17.75 करोड़ रुपये, राजस्थान रॉयल्स के पास 14.5 करोड़ रुपये और लखनऊ सुपर जायंट्स के पास 13.15 करोड़ रुपये।
आईपीएल ऑक्शन 2024 का युवा खिलाड़ी
दक्षिण अफ्रीका की 17 वर्षीय क्वेना मफाका आईपीएल 2024 नीलामी के लिए शॉर्टलिस्ट होने वाली सबसे कम उम्र की क्रिकेटर हैं।
आईपीएल ऑकशन 2024 का सबसे उम्रदराज खिलाड़ी
अफगानिस्तान के 38 वर्षीय मोहम्मद नबी आईपीएल 2024 नीलामी की सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं।
आईपीएल ऑक्शन में नहीं होंगे ये बड़े नाम
इंग्लैंड के बेन स्टोक्स, जो रूट और जोफ्रा आर्चर ने वर्कलोड मैनेजमें के लिए इस साल आईपीएल से नाम वापस ले लिया है। शॉर्टलिस्ट की गई सूची में केदार जाधव का नाम नहीं है। बांग्लादेश के लिटन दास और शाकिब अल हसन का नाम भी गायब है।