Ben Stokes in IPL Auction 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) के लिए 23 दिसंबर को मिनी ऑक्शन (IPL Mini Auction) होगा। इस दौरान सबकी निगाहें इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स (Ben Stokes) पर होंगी। वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हो सकते हैं। अगर पंजाब किंग्स (PBKS) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की फ्रेंचाइजी उनके पीछे पड़ी तो वह लीग में 20 करोड़ में बिकने वाले पहले खिलाड़ी हो सकते हैं।

बता दें कि आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी ( Most Expensive Player of IPL) हैं। साउथ अफ्रीका (South Africa) के पूर्व ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस (Chris Morris) हैं। उन्हें आईपीएल 2021 में राजस्थान रॉयल्स की फ्रेंचाइजी ने आईपीएल 2021 मिनी ऑक्शन (IPL Mini Auction 2021) में 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। अब देखने वाली बात होगी कि क्या बेन स्टोक्स (Ben Stokes) उनको पीछे छोड़ पाएंगे या नहीं?

बेन स्टोक्स के लिए PBKS और SRH में होगी टक्कर? (Ben Stokes will be buyed by PBKS or SRH)

31 साल के बेन स्टोक्स (Ben Stokes) आईपीएल 2022 (IPL 2022) में नहीं खेले थे। इस बार उनका बेस प्राइस 2 करोड़ है। पंजाब किंग्स (PBKS) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) दोनों ने अपने कप्तान को रिलीज कर दिया है। हालांकि, पंजाब ने मयंक अग्रवार (Mayank Agarwal) की जगह शिखर धवन (Shikhar Dhawan) को कप्तान बनाया, लेकिन उसे भविष्य को ध्यान में रखना होगा। बेन स्टोक्स (Ben Stokes) के आने से टीम संतुलित हो जाएगी। पंजाब की टीम में 9 स्लॉट खाली हैं। इनमें 3 स्लॉट विदेशी खिलाड़ियों के हैं। टीम के पास पर्स में 32.2 करोड़ रुपये है। वह बेन स्टोक्स (Ben Stokes) के लिए आराम से 16 से 17 करोड़ रुपये खर्च सकती है।

क्या 20 करोड़ में बिकेंगे बेन स्टोक्स (Will Ben Stokes be sold in 20 crore)

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के पास पर्स में सबसे ज्यादा 42.25 करोड़ रुपये है। टीम को 13 खिलाड़ी खरीदने हैं। इनमें से 4 स्लॉट विदेशी खिलाड़ियों के लिए हैं। क्वाया मारन (Kavya Maran) की फ्रेंचाइजी को कप्तान की जरूरत है। बेन स्टोक्स (Ben Stokes) से बेहतर विकल्प कौन हो सकता है। टीम 20 करोड़ रुपये तक स्टोक्स पर खर्च कर सकती है। इन दोनों टीमों के अलावा किसी भी अन्य फ्रेंचाइजी के पास इतनी रकम नहीं है। ऐसे में पूरी उम्मीद है कि बेन स्टोक्स (Ben Stokes) के लिए सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच होड़ देखी जाए।