IPL Auction 2018-2019: तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट और तमिलनाडु के अनजान लेकिन रहस्यमयी स्पिनर वरूण चक्रवर्ती 18 दिसंबर को आईपीएल नीलामी में सबसे बड़ी रकम में बिके। वहीं खराब दौर से जूझ रहे युवराज सिंह पहले चक्र में नजरअंदाज किये जाने के बाद आखिर में अपने आधार मूल्य पर मुंबई इंडियन्स से जुड़े। कई दिग्गज खिलाड़ियों को कोई खरीदार नहीं मिला और इनमें दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन प्रमुख रहे, जबकि आईपीएल में पहला शतक जड़ने वाले ब्रैंडन मैकुलम में भी किसी टीम ने दिलचस्पी नहीं दिखायी।
उनादकट को राजस्थान रायल्स ने आठ करोड़ 40 लाख रुपये में खरीदा। उन्हें पिछली बार इसी टीम ने 11 करोड़ 50 लाख रूपये में खरीदा था, लेकिन बाद में रिलीज कर दिया था। उनादकट के लिये किंग्स इलेवन पंजाब, चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली केपिटल्स में होड़ लगी थी। तमिलनाडु के स्पिनर चक्रवर्ती में अधिकतर टीमों ने दिलचस्पी दिखायी और आखिर में किंग्स इलेवन पंजाब ने उन्हें आठ करोड़ 40 लाख रुपये में अपनी टीम से जोड़ा। अभी तक वरूण ने लिस्ट ए के नौ मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 22 विकेट लिये हैं। जिन खिलाड़ियों ने अब तक कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है उनमें मुंबई के शिवम दुबे ने भी फ्रेंचाइजी टीमों को आकर्षित किया। बड़ौदा के खिलाफ एक दिन पहले रणजी ट्राफी मैच में एक ओवर में पांच छक्के जड़ने वाले इस आलराउंडर को आरसीबी ने पांच करोड़ रूपये में खरीदा।
IPL 2019: CSK Squad, MI Squad, KKR Squad, KXIP Squad, RCB Squad, SRH Squad, DC Squad,RR Squad

Highlights
जोए डेनली को केकेआर ने 1 करोड़ में अपने साथ जोड़ा। वहीं शुभम रंजाने को 20 लाख में राजस्थान ने।
युवराज सिंह को 1 करोड़ में मुंबई इंडियंस ने अपने साथ जोड़ा। वहीं अक्षदीप सिंह को आरसीबी ने 3.60 में खरीदा।
मयंक डागर, सिद्धार्थ कौशल को किसी ने नहीं खरीदा। वहीं मार्टिन गप्टिल 1 करोड़ के बेस प्राइज में है। हैदराबाद ने इन्हें अपने साथ जोड़ा।
विकेटकीपर-बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह 20 लाख के बेस प्राइज के बावजूद 4.80 में बिके। पंजाब ने उन्हें अपपनी टीम के साथ जोड़ा। पृथ्वी राज यार्रा को कोलकाता ने 20 लाख में अपने साथ जोड़ा।
भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें सीजन की पहले दौर की नीलामी में युवराज सिंह के न बिकने से हैरान हैं। युवराज को मंगलवार को जारी नीलामी में अभी तक किसी भी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा है। युवराज ने इस साल अपनी बेस प्राइस को भी कम कर एक करोड़ कर दिया था। गंभीर ने नीलामी का प्रसारण कर रहे चैनल स्टार स्पोटर्स से बातचीत में कहा, "मैं इस बात से हैरान हूं कि किसी भी टीम ने उन्हें नहीं खरीदा है। वह बेशक उस तरह का प्रदर्शन अब नहीं कर पाएं जिस तरह से वह किया करते थे लेकिन फिर भी वह अपने दिन अकेले की दम पर मैच जिता सकते हैं।"
हाल ही में संन्यास लेने वाले इस पूर्व बल्लेबाज ने कहा, "जहां तक मुझे लगता है कि टीम इस समय अपने प्राथमिक खिलाड़ियों को खरीदने पर ध्यान दे रही हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि वह दूसरे राउंड की नीलामी में जरूर खरीदे जाएंगे।"
मनप्रीत ग्रेवाल, जोय डेनली, सत्यजीत बच्चाव, अली खान, कैस अहमद को किसी भी टीम ने अपने साथ जोड़ने में दिलचस्पी नहीं दिखाई।
50 लाख की बेस प्राइज वाले हेनरिक क्लासेन अनसोल्ड रहे।
दिल्ली ने कॉलिन इंग्राम को अपना नाम जोड़ा। कॉलिन 6.40 करोड़ में बिके। वहीं साउथ अफ्रीका के हाशिम अमला को किसी ने नहीं खरीदा है।
2 करोड़ की बेस प्राइज वाले कॉलिन इंग्राम को 6.40 में दिल्ली ने अपने साथ जोड़ा। वहीं शॉन मार्श को किसी ने नहीं खरीदा।
20 लाख की बेस प्राइज वाले ईशान पोरेल को किसी ने नहीं खरीदा।
अंकुश बैंस को दिल्ली ने 20 लाख में अपने साथ जोड़ा। वहीं अरुण कार्तिक बास्कर को किसी ने खरीदने में इच्छा नहीं जताई।
20 लाख की बेस प्राइज वाले शिवम दुबे को 5 करोड़ में आरसीबी ने अपने साथ जोड़ा। वहीं वरुण चक्रवर्ती को 8.40 में पंजाब ने अपने साथ लिया।
वेस्टइंडीज की टी-20 टीम के कप्तान कार्लोस ब्रैथवेट इस साल दो बार की विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ खेलते नजर आएंगे। कोलकाता ने विंडीज के इस हरफनमौला खिलाड़ी के लिए पांच करोड़ की कीमत अदा की है। ब्राथवेट 75 लाख की बेस प्राइस के साथ नीलामी में उतरे थे। जयदेव उनादकट अब तक 8.40 करोड़ में सबसे महंगे रहे हैं।
सरफराज खान को पंजाब ने 25 लाख में अपने साथ जोड़ा।
सचिन बेबी और अंकित बावने फिलहाल अनसोल्ड रहे।
मोहित शर्मा को सीएसके ने 5 करोड़ में अपने साथ जोड़ा।
1 करोड़ की बेस प्राइज वाले मोहम्मद शमी को 4.80 करोड़ में पंजाब ने अपने साथ जोड़ लिया।
राजस्थान ने जयदेव को 8.40 करोड़ में, जबकि ईशांत शर्मा दिल्ली ने 1.10 करोड़ में अपने साथ लिया।
1.50 करोड़ की बेस प्राइज वाले जॉनी बेयरस्टॉ को हैदराबाद ने 2.20 करोड़ में अपने साथ जोड़ा।
75 लाख की बेस प्राइज वाले कार्लोस ब्रैथवेट को 5 करोड़ में केकेआर ने अपने साथ जोड़ लिया है।
ब्रैंडन मैक्कलम 2 करोड़ के बेस प्राइज में अनसोल्ड रहे। वहीं मार्टिन गप्टिल को भी इस राउंड में किसी ने नहीं खरीदा।
हनुमा विहारी 50 लाख की बेस प्राइज के बावजूद 2 करोड़ में दिल्ली में बिके।
कयास लगाये जा रहे है कि टीम 1.5 करोड़ रुपये आधार कीमत की सूची में शामिल डेल स्टेन, मोर्न मोर्केल, जानी बेयरस्टा और एलेक्स हेल्स जैसे खिलाड़ियों को ज्याद तरजीह देगी। पिछले साल 11.5 करोड़ रुपये के साथ राजस्थान रॉयल्स से जुड़ने वाले भारतीय हरफनमौला जयदेव उनादकट भी इसी सूची (1.5 करोड़) में शामिल है।