GT AI Playing 11 IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) के ऑक्शन में गुजरात टाइटंस (GT) ने पांच खिलाड़ियों के अपने साथ जोड़ा। गुजरात टाइटंस ने जेसन होल्डर, टॉम बैंटन और ल्यूक वुड को अपने साथ जोड़ा। टीम के पास पहले कप्तान शुभमन गिल, साई सुदर्शन, जोस बटलर, मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा, ग्लेन फिलिप्स और राशिद खान जैसे खिलाड़ी हैं।
आईपीएल 2025 में शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात टाइटंस ने शुरुआत में शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन टूर्नामेंट के अंत में मोमेंटम जारी नहीं रख पाई। वह 18 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर रही। एलिमिनेटर में उसे मुंबई इंडियंस (MI)से हार का सामना करना पड़ा था। गिल की कप्तानी, आशीष नेहरा और विक्रम सोलंकी की मार्गदर्शन में टीम दूसरी बार खिताब जीतना चाहेगी।
जनसत्ता.कॉम ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से आईपीएल 2026 के लिए गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11 चुनी। इसके लिए उसने चैट जीपीटी, परपेक्सिलिटी और ग्रोक की मदद ली। वाशिंगटन सुंदर और शाहरुख खान में से एक को नंबर-4 पर मौका मिल सकता है।
चैट जीपीटी द्वारा चुनी गई गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11
शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, जेसन होल्डर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
इम्पैक्ट प्लेयर्स – साई किशोर, टॉम बैंटन, ल्यूक वुड, अशोक शर्मा।
परपेक्सिलिटी द्वारा चुनी गई गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11
शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया/ जेसन होल्डर, राशिद खान, आर साई किशोर, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
इम्पैक्ट प्लेयर्स – मोहम्मद सिराज, आर साई किशोर, ग्लेन फिलिप्स, कुमार कुशाग्र।
ग्रोक द्वारा चुनी गई गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11
शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), शाहरुख खान,ग्लेन फिलिप्स, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, वाशिंगटन सुंदर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज।
इम्पैक्ट प्लेयर्स – प्रसिद्ध कृष्णा, ल्यूक वुड।
