आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन को लेकर कुछ नाम पहले से ही काफी चर्चित थे। उसमें से एक नाम था वेंकटेश अय्यर का। वेंकटेश को 2024 ऑक्शन में केकेआर ने लीग के इतिहास की चौथी सबसे बड़ी बोली लगाकर खरीदा था। अब डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने उन पर दांव लगाया है, लेकिन भारतीय ऑलराउंडर को 16 करोड़ से ज्यादा का नुकसान हो गया है।

कैमरन ग्रीन को 25.20 करोड़ में KKR ने खरीदा; स्टार्क और कमिंस का रिकॉर्ड टूटा, बने सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी

दरअसल वेंकटेश अय्यर की पिछली सैलरी की बात करें तो 23.75 करोड़ रुपए में वह केकेआर का हिस्सा थे। इस बार आरसीबी ने वेंकटेश को 7 करोड़ रुपए में खरीदा है। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था। केकेआर ने आईपीएल ऑक्शन से पहले रिटेंशन में उन्हें रिलीज कर दिया था। अब उन्हें इस हिसाब से 16 करोड़ 75 लाख का नुकसान हुआ है।

अय्यर की जगह लेंगे ग्रीन!

कोलकाता नाइट राइडर्स ने मौजूदा ऑक्शन की शुरुआत में कैमरन ग्रीन पर ऐतिहासिक बोली लगाई। फ्रेंचाइजी ने कैमरन ग्रीन को 25.20 करोड़ की भारी रकम देकर अपने साथ जोड़ा। वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी और तीसरे सबसे महंगे ओवरऑल खिलाड़ी बने। ग्रीन की इस बोली ने कमिंस और स्टार्क का रिकॉर्ड तोड़ा।

IPL 2026 Auction LIVE Updates: Watch Here

यानी भारतीय ऑलराउंडर अय्यर को रिलीज करके केकेआर ने ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्रीन पर ताबड़तोड़ बोली लगाई। मथीसा पथिराना को भी केकेआर ने 18 करोड़ में खरीदा। केकेआर इस ऑक्शन में सबसे मोटे पर्स के साथ उतरी थी और उसके स्लॉट भी सबसे ज्यादा खाली थे। अब ऑक्शन में भी यही नजर आ रहा है।

कोलकाता द्वारा रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट

रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, अजिंक्य रहाणे, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक।