इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) में रविवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (DC) बनाम मुंबई इंडियंस (MI) मैच का अंत बेहद ही नाटकीय तरीके से हुए। दिल्ली की टीम को जीत के लिए 9 गेंद पर 15 रन चाहिए थे। इसके बाद लगातार 3 गेंद पर 3 बल्लेबाज रन आउट हुए। मुंबई की टीम मैच जीत गई। हार्दिक पंड्या की टीम की जीत के बाद टीम के फील्डिंग कोच कार्ल हॉपकिंसन चर्चा में हैं।

इंग्लैंड ने 2019 में 50 ओवर और 2021 टी20 विश्व कप जीता। इस दौरान टीम की फील्डिंग अलग ही स्तर पर थी। इसका श्रेय 43 वर्षीय कार्ल हॉपकिंसन को गया, लेकिन जब वेस्टइंडीज दौरे के बाद ईसीबी ने उन्हें छोड़ा तो उन्हें तुरंत मुंबई इंडियंस ने अपने साथ जोड़ लिया। दिल्ली के खिलाफ रविवार को जीत से पहले मुंबई इंडियंस ने कोई खास प्रदर्शन नहीं किया था।

दिल्ली को 9 गेंद पर 15 रन चाहिए थे

करुण नायर की 40 गेंदों में 89 रन की पारी के बदौलत ऐसा लगा दिल्ली 206 रनों के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लेगी। दिल्ली को जीत के लिए 2 ओवर में 23 रन चाहिए थे। आशुतोष शर्मा और मिचेल मार्श क्रीज पर थे। मुंबई के लिए 19वां ओवर करने जसप्रीत बुमराह आए। आशुतोष ने 3 गेंद पर 2 चौके लगाए। अब दिल्ली को 9 गेंद पर 15 रन चाहिए थे। ऐसा लगा दिल्ली आराम से मैच जीत जाएगी, लेकिन कहानी में ट्विस्ट आया।

विल जैक्स की थ्रो पर आशुतोष शर्मा रन आउट

मुंबई को जीत के लिए चमत्कार की जरूरत थी। हार्दिक पंड्या की टीम की फील्डिंग ने यह चमत्कार कर दिखाया। सबसे पहले विल जैक्स की थ्रो पर आशुतोष शर्मा रन आउट हुए। डीप पॉइंट के बाईं ओर जैक्स ने तेजी से गेंद पकड़ा और थ्रो किया। इससे आशुतोष को दूसरे रन पूरा करने के लिए डाइव लगाना पड़ा। लेकिन जैक्स के वन बाउंस पर फेंके गए थ्रो को रयान रिकेल्टन ने आसानी से पकड़ लिया।

राज अंगद बावा के थ्रो पर कुलदीप यादव रन आउट

इसके बाद सब्सटीट्यूट राज अंगद बावा ने बेहतरीन ग्राउंड को कवर किया और बैटिंग एंड पर थ्रो फेंका। इससे रिकेल्टन को कुलदीप यादव द्वारा मिडिल स्टंप गुगली आउट का बदला लेने का मौका मिला। इससे पहले रिकेल्टन ने सेंटनर की गेंद पर एक बेहतरीन स्टंपिंग की थी। विपराज निगम को पवेलियन भेजा था। उन्होंने चंद सेकेंड में स्टंप बिखेर दिए। अंपायर्स को यह जांचना पड़ा कि क्या रिकेल्टन स्टंप की लाइन में थे। ऐसा नहीं था।

रिकेल्टन के साथ मेहनत

सेंटनर ने रनआउट की हैट्रिक पूरी की और मिडविकेट से मोहित शर्मा को आउट किया। मुंबई इंडियंस ने होटल में जीत का जश्न मनाया और हॉपकिंसन ने थ्रो की हैट्रिक लगाने वाले खिलाड़ियों के साथ तस्वीर खिंचवाया। रिकेल्टन के साथ ससेक्स के खिलाड़ी का काम सीजन की शुरुआत से ही दिलचस्प रहा है।

रिकेल्टन का विकेटकीपिंग अभ्यास

मेटा-एआई इनहेंस ‘हॉपो ग्लास’ तकनीक से भरपूर रेबन वेफेयरर्स पहने हुए, हॉपकिंसन गेंदबाजी की लाइन और एंगल को प्रोजेक्ट करते हैं। रिकेल्टन अपने विकेटकीपिंग अभ्यास करते हैं। इन वीडियो से गेंद की ट्रायजेक्ट्री (सटीक लाइन और लंबाई), उछाल के बाद डेविएशन और स्पिनर्स के खिलाफ रिफ्लेक्स ग्लववर्क में मदद मिलती है। हॉप्पो ग्लास (एआई प्रोजेक्टेड विजन) कीपर की पूरी तकनीक को कैप्चर करता है। इससे कर्ण शर्मा और मिचेल सेंटनर जैसे स्पिनर्स के खिलाफ विकेटकीपिंग प्रैक्टिस में मदद मिलती है।