आईपीएल 2025 के सभी कप्तानों के नामों का ऐलान हो चुके हैं। इस सीजन में अजिंक्य रहाणे और श्रेयस अय्यर एक खास लिस्ट में शामिल होने वाले हैं। वह लीग के उन चुनिंदा कप्तानों के क्लब में शामिल हो जाएंगे जिन्होंने इस लीग में तीन-तीन टीमों की कप्तानी हैं। रहाणे राजस्थान रॉयल्स और रायजिंग सुपर जायंट्स के कप्तान रह चुके हैं। अब वह केकेआर की कप्तानी करेंगे। वहीं श्रेयस अय्यर दिल्ली कैपिटल्स और केकेआर के कप्तान रह चुके हैं। इस सीजन में वह पंजाब किंग्स की कप्तानी करेंगे।

रहाणे और श्रेयस अय्यर से पहले श्रीलंका महेला जयवर्धने, कुमार संगाकारा और ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ तीन-तीन टीमों की कप्तानी कर चुके हैं। यहां जानिए कैसा रहा था उनका कप्तानी का अनुभव।

कुमार संगाकारा

श्रीलंका के इस खिलाड़ी ने पंजाब किंग्स, डेक्कन चार्जर्स और सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी की है।

संगाकारा ने 2011 में डेक्कन चार्जर्स टीम की कमान संभाली। टीम इस सीजन में सातवें स्थान पर रही। 2013 में वह सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान बने और टीम चौथे स्थान पर रही। वह 2010 में पंजाब किंग्स के भी कप्तान रहे लेकिन टीम कभी खिताब नहीं जीत पाई।

महेला जयवर्धने

महेला जयवर्धने ने पंजाब किंग्स कोच्चि टस्कर्स केरला और दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी की है। वह 2011 में कोच्चि के कप्तान थे और तब 8वें स्थान पर रही थी। वह 2010 में पंजाब किंग्स के कप्तान रहे और केवल एक ही मैच में कप्तानी की। टीम इस सीजन में आखिरी स्थान पर रही थी। 2012-13 के सीजन में वह दिल्ली डेयरडेविल्स टीम के कप्तान रहे और 16 में से केवल चार ही मैच जीत पाए।

स्टीव स्मिथ

स्टीव स्मिथ ने पुणे वॉरियर्स, रायजिंग सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी की है।

साल 2012 में बीच सीजन में ही स्टीव स्मिथ को पुणे वॉरियर्स का कप्तान बनाया गया। उन्हें सौरव गांगुली की जगह कप्तानी मिली लेकिन वह कुछ खास नहीं कर सके। साल 2017 में वह महेंद्र सिंह धोनी की जगह पुणे सुपर जायंट्स के कप्तान बने। टीम उनकी कप्तानी में फाइनल पहुंची लेकिन एक रन से खिताब से चूक गई।

साल 2018 में वह राजस्थान रॉयल्स के कप्तान बने लेकिन बॉल टेपरिंग के कारण उन्हें कप्तानी से हटा दिया गया। हालांकि साल 2019 में उन्हें अजिंक्य रहाणे की जगह टीम का कप्तान बनाया गया। टीम सीजन में सातवें स्थान पर रही थी।

यहां देखें पूरा शेड्यूल, टाइमिंग, शहर और टीमों की पूरी डिटेल्स
ये है रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का फुल स्क्वाड और पूरा शेड्यूल
ये है लखनऊ सुपर जायंट्स का फुल स्क्वाड और पूरा शेड्यूल
ये है मुंबई इंडियंस का फुल स्क्वाड और पूरा शेड्यूल
ये है सनराइजर्स हैदराबाद का फुल स्क्वाड और पूरा शेड्यूल
ये है कोलकाता नाइट राइडर्स का फुल स्क्वाड और पूरा शेड्यूल
ये है चेन्नई सुपर किंग्स का फुल स्क्वाड और पूरा शेड्यूल
ये है दिल्ली कैपिटल्स का फुल स्क्वाड और पूरा शेड्यूल
ये है राजस्थान रॉयल्स का फुल स्क्वाड और पूरा शेड्यूल
ये है गुजरात टाइटंस का फुल स्क्वाड और पूरा शेड्यूल
ये है पंजाब किंग्स का फुल स्क्वाड और पूरा शेड्यूल