आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। यह टीम नए कप्तान के साथ उतर सकती है वहीं मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली भी नजर नहीं आएंगे। ऋषभ पंत ने पिछले सीजन में आईपीएल में वापसी करके ही टीम इंडिया में एंट्री की थी। उस समय भी पंत कप्तान ही थे। हालांकि इस बार स्थिति अलग नजर आ रही है।
दिल्ली कैपिटल्स को नए कप्तान की तलाश
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक दिल्ली कैपिटल्स को IPL 2025 के सीजन के लिए नए कप्तान की तलाश है। फ्रेंचाइजी के पास अक्षर पटेल के तौर पर अच्छा विकल्प हैं हालांकि वह मेगा ऑक्शन में भी अपने लिए कप्तान चुन सकती है। हालांकि, पंत को हटाए जाने का ये मतलब नहीं होगा कि फ्रेंचाइजी उन्हें रिटेन भी नहीं करेगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली कैपिटल्स जिन खिलाड़ियों को रिटेन करेंगे उसमें ऋषभ पंत पहली पसंद हैं।
सौरव गांगुली को भी पद से हटाया जा सकता है
आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 16 सीजन में एक भी बार खिताब नहीं जीत पाई है। ऐसे में टीम मैनेजमेंट आईपीएल 2025 से पहले बड़े बदलाव की तैयारी में है। पहले रिकी पॉटिंग को टीम के हेड कोच के पद से हटाया गया , अब सौरव गांगुली को।
सौरव गांगुली फ्रेंचाइजी के लिए डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। हालांकि अब वह दिल्ली कैपिटल्स के लिए ऐसा नहीं करेंगे। हालांकि वह साउथ अफ्रीका टी20 और महिला प्रीमियर लीग में यह जिम्मेदारी निभाते रहेंगे। दिल्ली कैपिटल्स में उनकी जगह वेणुगोपाल राव को टीम का डाइरेक्टर ऑफ क्रिकेट नियुक्त किया जाएगा।