IPL 2025 Playoffs Scenario: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) में रविवार (18 मई) को दो मुकाबले होने हैं। राजस्थान रॉयल्स (RR) और पंजाब किंग्स (PBKS)के बीच पहला मैच होगा। दिल्ली कैपिटल्स (DC) और गुजरात टाइटंस के बीच दूसरा मुकाबला होगा। इन दो मुकाबलों के बाद 3 टीमें प्लेऑफ में क्वालिफाई कर सकती हैं। ये 3 टीमें पंजाब किंग्स, गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु हैं।
पंजाब किंग्स, गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु कैसे करेंगी क्वालिफाई
फिलहाल 6 टीमें प्लेऑफ की रेस में हैं और 5 टीमें 18 या उससे ज्यादा अंक हासिल कर सकती हैं। ऐसे में पंजाब को राजस्थान हरा दे और दिल्ली को गुजरात हरा दे तो 3 टीमें ही 18 या उससे ज्यादा अंक तक पहुंच पाएंगी।गुजरात,आरसीबी,मुंबई ही ऐसा कर पाएंगी। पंजाब 19 और दिल्ली 17 तक ही पहुंच सकती हैं। लेकिन पंजाब, दिल्ली और मुंबई को आपस में भिड़ना है। ऐसे में राजस्थान को पंजाब हार दे और दिल्ली को गुजरात हरा दे तो तीन टीमें प्लेऑफ में होंगी। ऐसे में गुजरात 18 और पंजाब और आरसीबी 17-17 अंक के साथ प्लेऑफ में जगह बना लेंगी।
पंजाब किंग्स, गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का इंतजार कैसे बढ़ेगा?
- राजस्थान को पंजाब और गुजरात को दिल्ली हरा दे तो 5 टीमों के पास 18 से ज्यादा अंक होने की संभावना होगी। पंजाब के साथ-साथ गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का इंतजार बढ़ जाएगा।
- पेंच ये है कि मुंबई,पंजाब और दिल्ली को एक दूसरे से भिड़ना है। ऐसे में गुजरात को हराने के बाद दिल्ली दोनों मैच जीती तो वह 17 अंक तक पहुंच सकती है। फिर या तो मुंबई 16 तक पहुंचेगी या पंजाब 19 तक।
- मुंबई 18 से आगे नहीं बढ़ सकती। उसके दोनों मैच जीतने पर या तो दिल्ली 17 तक पहुंचेगी या पंजाब 19 तक। राजस्थान को हराने के बाद पंजाब दोनों मैच जीती तो मुंबई 16 तक या दिल्ली 17 तक पहुंच पाएगी।
पंजाब हारी तो आरसीबी कर जाएगी क्वालिफाई
राजस्थान ने पंजाब को हरा दिया तो आरसीबी 17 अंक के साथ प्लेऑफ में होगी। इस हार के बाद पंजाब के 12 मैच में 15 अंक होंगे। इसके बाद वह 19 तक पहुंच पाएगी। दोनों मैच हारी तो 15 पर रुक जाएगी। पंजाब के 19 तक पहुंचने पर या तो मुंबई के 16 अंक होंगे या दिल्ली के 17। दिल्ली 15 पर भी रुक सकती है। पंजाब 15 पर ही रुक गई तो मुंबई के 16 और दिल्ली के 15 अंक होने तय हैं। इस स्थिति में क्वालिफिकेशन के लिए कम से कम 15 अंक चाहिए होंगे।
आईपीएल 2025 प्लेऑफ रेस
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर – मैच 12, अंक: 17, रन रेट: 0.482 | शेष मैच: सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स
बेंगलुरु में मैच धुलने के बाद आरसीबी को प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने के लिए एक और अंक की जरूरत है। 17 अंकों के साथ टीम अभी तक उस मुकाम पर नहीं पहुंची है, क्योंकि पांच टीमें अभी भी 17 या उससे अधिक अंक तक पहुंच सकती हैं।
पंजाब किंग्स – मैच खेले: 11, अंक: 15, रनरेट: 0.376 | शेष मैच: राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस
पंजाब को फिलहाल क्वालिफिकेशन सुनिश्चित करने के लिए दो जीत की आवश्यकता है। फिलहाल 17 अंक क्वालिफिकेशन सुनिश्चित नहीं हैं क्योंकि पांच टीमें 17 या उससे अधिक अंक प्राप्त कर सकती हैं। पंजाब 17 अंकों के साथ क्वालिफाई कर सकता है यदि वो दिल्ली को हरा दे और अपने अन्य दो मैच हार जाए। इस स्थिति में, मुंबई या दिल्ली में से केवल एक ही 17 या उससे अधिक अंक प्राप्त कर सकता है, क्योंकि दोनों एक-दूसरे से भिड़ेंगे। पंजाब तीनों मैच हारकर भी 15 अंक के साथ भी क्वालिफाई कर सकता है, लेकिन ऐसा होने के लिए दिल्ली को दो मैच हारने होंगे, ताकि वह 15 अंक पर रहे। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) तीन मैच में से दो से अधिक नहीं जीते। फिर एक स्थान के लिए पंजाब और दिल्ली के बीच रन रेट पर निर्भर करेगा।
गुजरात टाइटंस – मैच खेले 11, अंक: 16, नेट रनरेट: 0.793 | शेष मैच: दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ सुपर जायंट्स, चेन्नई सुपर किंग्स।
गुजरात टाइटंस को प्लेऑफ में जगह बनाने से सिर्फ एक जीत चाहिए। 18 अंक किसी टीम को शीर्ष चार में जगह बनाने की गारंटी देंगे। हालांकि, अगर वह अपने बचे हुए तीन मैच हार जाती है तो वह बाहर हो सकती है क्योंकि चार टीमें अभी भी 17 या उससे ज्यादा अंक हासिल कर सकती हैं।
मुंबई इंडियंस- मैच खेले- 12, अंक: 14, नेट रनरेट: 1.156 | शेष मैच: दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स
मुंबई इंडियंस की आखिरी दो मैचों में जीत से प्लेऑफ में जगह पक्की हो जाएगी। हालांकि, 16 अंकों के साथ आगे बढ़ने के लिए उन्हें अन्य परिणामों पर निर्भर रहना होगा। दोनों शेष मैचों में हार उन्हें बाहर कर देगी। एमआई का नेट रन रेट भी 1.156 है, जो क्वालिफिकेशन के मामले में महत्वपूर्ण हो सकता है।
दिल्ली कैपिटल्स- मैच खेले: 11, अंक: 13, नेट रनरेट: 0.362 | शेष मैच: गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स
दिल्ली 15 अंक के साथ शीर्ष चार में तभी पहुंच पाएगी जब कुछ अन्य परिणाम उसके पक्ष में आएंगे। 17 अंक पर भी अन्य परिणामों पर निर्भर रहना होगा, क्योंकि पांच टीमें 17 या उससे अधिक अंक प्राप्त कर सकती हैं। शेष तीनों मैचों में जीत से क्वालिफिकेशन सुनिश्चित हो जाएगा।
लखनऊ सुपर जायंट्स – मैच खेले 11, अंक: 10, नेट रनटे: -0.469 | शेष मैच: सनराइजर्स हैदराबाद, गुजरात टाइटंस ,रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु।
लखनऊ सुपर जायंट्स को 16 अंक तक पहुंचने की कोशिश करनी होगी। इसके बाद उम्मीद करनी होगी कि कुछ परिणाम उसके पक्ष में जाएं। एक और मैच हारने पर वह बाहर होगी।