IPL 2025 Orange Cap Purple Cap Player List, Points Table: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) में बुधवार को पंजाब किंग्स (PBKS) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)को हरा दिया। इसके साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई। इस मैच के बाद ऑरेंज कैप रेस में कोई बदलाव नहीं हुआ, लेकिन गुरुवार (1 मई) को राजस्थान रॉयल्स (RR)और मुंबई इंडियंस (MI)के बीच मैच के दौरान दो खिलाड़ियों में ऑरेंज कैप के लिए जंग देखने को मिलेगी।
गुजरात टाइटंस के ओपनर बल्लेबाज साई सुदर्शन 456 रनों के साथ आईपीएल 2025 ऑरेंज कैप की दौड़ में सबसे आगे हैं। दूसरे नंबर पर विराट कोहली 443 रनों के साथ हैं। सूर्यकुमार यादव और यशस्वी जायसवाल क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर हैं। इन दो खिलाडियों के बीच ही राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस मैच के दौरान ऑरेंज कैप के लिए जंग देखने को मिलेगी। सूर्यकुमार के 427 और यशस्वी के 426 रन हैं।
पर्पल कैप रेस में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के जोश हेजलवुड 18 विकेट लेकर शीर्ष पर बने हुए हैं। उनके बाद गुजरात टाइटंस के प्रसिद्ध कृष्णा और चेन्नई सुपर किंग्स के नूर अहमद हैं। चेन्नई के ही खलील अहमद भी पंजाब किंग्स के खिलाफ 2 विकेट लेकर टॉप-5 गेंदबाजों में शामिल हो गए। वह चौथे नंबर पर हैं। मिचेल स्टार्क 5वें नंबर पर हैं।
आईपीएल 2025 टॉप 5 बल्लेबाज (IPL 2025 Orange Cap)
रैंक | खिलाड़ी का नाम | टीम | रन | मैच | पारी | नॉट आउट | सर्वोच्च स्कोर | औसत | स्ट्राइक रेट |
1 | साईं सुदर्शन | जीटी | 456 | 9 | 9 | 0 | 82 | 50.67 | 150 |
2 | विराट कोहली | आरसीबी | 443 | 10 | 10 | 3 | 73* | 63.29 | 138.87 |
3 | सूर्यकुमार यादव | एमआई | 427 | 10 | 10 | 3 | 68* | 61 | 169.44 |
4 | यशस्वी जायसवाल | जीटी | 420 | 10 | 10 | 0 | 75 | 46.67 | 152.17 |
5 | जोस बटलर | एलएसजी | 406 | 10 | 10 | 4 | 97* | 81.2 | 168.46 |
आईपीएल 2025 टॉप 5 गेंदबाज (IPL 2025 Purple Cap)
रैंक | खिलाड़ी का नाम | टीम | विकेट्स | मैच | पारी | ओवर | रन | बीबीआई | औसत | इकॉनमी |
1 | जोश हेजलवुड | आरसीबी | 18 | 10 | 10 | 36.5 | 311 | 33/4 | 17.27 | 8.44 |
2 | प्रसिद्ध कृष्णा | जीटी | 17 | 9 | 9 | 35 | 273 | 41/4 | 16.06 | 7.8 |
3 | नूर अहमद | सीएसके | 14 | 9 | 9 | 31 | 249 | 18/4 | 17.78 | 8.03 |
4 | खलील अहमद | सीएसके | 14 | 10 | 10 | 35.4 | 316 | 29/3 | 22.57 | 8.85 |
5 | मिचेल स्टार्क | डीसी | 14 | 10 | 10 | 36 | 366 | 35/5 | 26.14 | 10.16 |