IPL 2025: मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 से पहले और इस सीजन के लिए नवंबर में हुई नीलामी के बाद अपने कोचिंग स्टाफ में बड़े बदलाव किए हैं। पांच बार की चैंपियन टीम ने अपने फील्डिंग विभाग में एक नया बदलाव किया है। उन्होंने इंग्लैंड के कार्ल हॉपकिंसन को अपना नया फील्डिंग कोच नियुक्त किया है। कार्ल हॉपकिंसन मुंबई टीम में जेम्स पैमेंट की जगह लेंगे। वह पिछले सात सालों से टीम का हिस्सा थे और उन्होंने 2019 और 2020 में मुंबई इंडियंस को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) जीतने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
मुंबई इंडियंस के फील्डिंग कोच बने कार्ल हॉपकिंसन
कार्ल हॉपकिंसन अपने मजबूत अनुभव के दम पर टीम में शामिल होंगे। वह पिछले सात साल से इंग्लैंड की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के फील्डिंग सेटअप का हिस्सा थे। जब टीम ने ICC विश्व कप 2019 और T20 विश्व कप 2022 जीता था, तब वह टीम की कमान संभाल रहे थे और मुंबई इंडियंस के लिए भी यही करना चाहेंगे। कार्ल हॉपकिंसन ICC अंडर-19 विश्व कप 2022 में इंग्लैंड के मुख्य फील्डिंग कोच भी थे। उनके नेतृत्व में थ्री लायंस 1998 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचकर उपविजेता बनी थी।
मुंबई इंडियंस ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि पांच बार की IPL चैंपियन मुंबई इंडियंस ने IPL 2025 से पहले कार्ल हॉपकिंसन को अपना नया फील्डिंग कोच नियुक्त किया है। 43 वर्षीय हॉपकिंसन पिछले सात वर्षों से इंग्लैंड की पुरुष क्रिकेट टीम की फील्डिंग कोच के तौर पर काम कर रहे हैं और उनके पास काफी अनुभव है। उन्होंने इस टीम को वनडे वर्ल्ड कप 2019 और टी20 वर्ल्ड कप 2022 में चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। होप्पो के नाम से मशहूर कार्ल ICC अंडर-19 विश्व कप 2022 के लिए थ्री लायंस के मुख्य फील्डिंग कोच भी थे।
इतना ही नहीं मुंबई ने ILT20 में अपने कोचिंग सेटअप में भी बदलाव किए हैं। उन्होंने लीग के 2025 सीजन से पहले बॉलिंग और फील्डिंग कोच के रूप में पारस म्हाम्ब्रे और कार्ल हॉपकिंसन को शामिल किया है। पारस म्हाम्ब्रे जो टी20 विश्व कप 2024 जीतने वाली भारतीय टीम के बॉलिंग कोच थे को हाल ही में IPL में फ्रैंचाइजी का बॉलिंग कोच नियुक्त किया गया था। वे रॉबिन सिंह और विनय कुमार के साथ जुड़ेंगे जो ILT20 में मुख्य कोच और सहायक कोच हैं। पारस म्हाम्ब्रे और कार्ल हॉपकिंसन MI एमिरेट्स में मिशेल मैक्लेनाघन और जेम्स फ्रैंकलिन की जगह लेंगे।
इस बीच आपको बता दें कि मुंबई ने पहले सेमीफाइनल मुकाबले में बड़ोदा को अजिंक्य रहाणे और कप्तान श्रेयस अय्यर की पारी के दम पर 6 विकेट से हरा दिया और फाइनल में जगह बना ली। पूरी खबर यहां पढ़ें।