भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत ने लंबे समय बाद टीम इंडिया में वापसी कर चुके हैं। उन्होंने भारतीय टीम में अपने पैरा जमा लिए हैं। पंत ने अपने कार एक्सीडेंट के बाद आईपीएल के जरिए वापसी की। पंत दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान हैं लेकिन शनिवार को उन्होंने एक्स पर ऐसा पोस्ट किया जिसके बाद फैंस यह सोचने को मजबूर हो गए हैं कि क्या दिल्ली कैपिटल्स पंत को रिटेन नहीं करने वाली है।

ऋषभ पंत का पोस्ट वायरल

पंत ने शनिवार रात साढ़े 12 बजे एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, ‘अगर मैं ऑक्शन में जाऊंगा तो मैं बिकूंगा या नहीं? अगर बिकूंगा तो कितने में बिकूंगा।’ इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया। फैंस यह जानने के लिए बेताब हो रहे हैं कि क्या पंत सच में ऑक्शन में आने वाले हैं।  दिल्ली कैपिटल्स की टीम पंत की कप्तानी में पिछले कुछ सीजन से दमदार प्रदर्शन कर रही है।

दिल्ली कैपिटल्स के मालिक का बयान

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अब तक खिताब नहीं जीता हैं। हालांकि वह पिछले कुछ सीजन से शानदार प्रदर्शन कर रही है। टीम के मालिक पार्थ जिंदल ने यह साफ कर दिया था कि वह पंत को निश्चित रूप से रिटेन करेंगे। उन्होंने कहा, ‘ऋषभ पंत को निश्चित रूप से रिटेन किया जाएगा। हमारे पास अक्षर पटेल भी हैं, जो बेहतरीन खिलाड़ी हैं। ट्रिस्टन स्टब्स, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, कुलदीप यादव, अभिषेक पोरेल, मुकेश कुमार, खलील अहमद… काफी अच्छे खिलाड़ी हैं हमारी टीम में।’

आकाश चोपड़ा ने भी की थी पुष्टि

दिग्गज खिलाड़ी आकाश चोपड़ा ने भी अपने यूट्यूब चैनल पर कहा था कि यह बात 100 प्रतिशत सही है कि दिल्ली पंत को रिटेन करने वाली है। उन्होंने कहा, ”ऋषभ पंत को रिटेन करने की जरूरत है। हालांकि, पहले अफवाहें थीं कि वह नहीं रुकेंगे। अब वह कह रहे हैं कि यह पुष्टि हो गई है कि वह टीम के साथ रहेंगे। पंत को अपने पहले रिटेंशन के रूप में फ्रेंचाइजी रखेगी.”