इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 का 7वां मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम पर सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया। इस मैच में एसआरएच के धाकड़ बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन दुर्भाग्यशाली रहे और 26 रन के निजी स्कोर पर रन आउट हो गए। उन्होंने अपनी 17 गेंद की पारी के दौरान 2 चौके और एक छक्के लगाया। हेनरिक क्लासेन जिस तरह से रन आउट हुए उसे देखकर हर कोई यही कहेगा कि मैच में इससे ज्यादा बुरा उनके साथ नहीं हो सकता।

Match Ended

Indian Premier League, 2025

Rajasthan Royals 
151/9 (20.0)

vs

Kolkata Knight Riders  
153/2 (17.3)

Match Ended ( Day – Match 6 )
Kolkata Knight Riders beat Rajasthan Royals by 8 wickets

लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए प्रिंस यादव 12वां ओवर लेकर आए। उनकी पहली गेंद पर क्लासेन ने एक रन लिया। दूसरी गेंद पर नितीश कुमार रेड्डी ने एक रन लेकर फिर से स्ट्राइक क्लासेन को दी। क्लासेन ने अगली गेंद पर चौका जड़ दिया। चौथी गेंद पर क्लासेन ने एक रन लिया। पांचवीं गेंद डॉट रही। प्रिंस यादव की आखिरी गेंद ऑफ स्टंप के बाहर एक लो फुल-टॉस बॉल थी।

दुर्भाग्यशाली तरीके से रन आउट हुए हेनरिक क्लासेन

नितीश रेड्डी ने इसे गेंदबाज के बाएं तरफ नीचे की ओर सपाट तरीके से मारा। प्रिंस यादव ने कैच लेने की कोशिश की। कैच कैच छूट गया, लेकिन गेंद किसी तरह नॉन-स्ट्राइकर के स्टम्प पर चली गई। हेनरिक क्लासेन को इसकी उम्मीद नहीं थी और वह अपनी क्रीज से काफी बाहर थे। प्रिंस यादव के हाथ में चोट लगी, लेकिन दर्द से कराहने से पहले उन्होंने जश्न मनाया।

कुछ दिन पहले हमने पंजाब किंग्स के खिलाफ राहुल तेवतिया को नॉन-स्ट्राइकर एंड पर रन आउट होते देखा था। तब बॉलर गेंदबाज अर्शदीप सिंह की अंगुलियों से टकराकर स्टम्प पर जा लगी थी। हालांकि, हेनरिक क्लासेन का आउट होना और भी अजीब रहा। लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए यह एक भाग्यशाली ब्रेक था।

लखनऊ सुपर जायंट्स को शायद बिना मेहनत के ही उस बल्लेबाज का विकेट मिल गया था, जिसमें अकेले दम पर मैच का रुख बदलने की क्षमता है। यही वजह रही कि हेनरिक क्लासेन के पवेलियन लौटने के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाड़ियों ने राहत की सांस ली। खास यह है कि प्रिंस यादव ने ही ट्रेविस हेड को पवेलियन की राह दिखाई थी।