इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) में गुरुवार (10 अप्रैल) को दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को 6 विकेट से हराया। लगातार चौथी जीत के साथ डीसी के 4 मैच में 8 अंक हो गए। वह अंक तालिका में दूसरे नंबर पर है। बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल 2025 के 24वें मैच के बाद दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी कप्तान अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और मुकेश कुमार ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या से मुलाकात की।

दिल्ली कैपिटल्स ने एक्स पर इन चार खिलाड़ियों की मुलाकात का वीडियो पोस्ट किया है। इसमें अक्षर पटेल और कुलदीप यादव को मुकेश कुमार का मजाक उड़ाते देखा जा सकता है। कुलदीप इस दौरान बताते हैं कि चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को जीत के लिए 1 गेंद पर 27 रन चाहिए थे। इसके बाद भी मुकेश ने फील्डिंग लगाने में 4 मिनट ले लिए। अक्षर पटेल कहते हैं कि मुकेश को खिलाड़ी गाली दे रहे थे।

नॉर्मल इंसान ऐसा कर ही नहीं सकता

इस बातचीत के दौरान क्रुणाल पंड्या कहते हैं कि नॉर्मल इंसान ऐसा कर ही नहीं सकता। वह यह भी कहते हैं कि मुकेश हैंडसम हो गए हैं। नीचे वीडियो में पूरी बातचीत सुनी जा सकती है। इस वीडियो को मुकेश भाई यूनिक तो हैं यार कैप्शन दिया गया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 5 में से 3 मैच हारकर अंक तालिका में तीसरे नंबर पर है। वह घरेलू मैदान लगातार दूसरा मैच हारी। उसे दिल्ली कैपिटल्स से पहले गुजरात टाइटंस ने हराया था।

दिल्ली का अगला मैच मुंबई से

दिल्ली कैपिटल्स को अगला मैच 13 अप्रैल को मुंबई इंडियंस (MI) से खेलना है। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)को अगला मैच 13 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स (RR)से खेलना है। यह मैच जयपुर में होगा। दिल्ली ने 4 और बेंगलुरु ने 5 मैच खेल लिए हैं।