इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) के 29वें मैच में फॉर्म में चल रही दिल्ली कैपिटल्स (DC) रविवार (13 अप्रैल) को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खराब फॉर्म में चल रही मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी। इस वेन्यू पर इस सीजन का यह पहला मैच होगा। पिछले कुछ सालों में इस मैदान पर खूब रन बने हैं। दिल्ली-मुंबई मुकाबले में भी चौके छक्कों की बारिश देखने को मिल सकती है।
फाफ डुप्लेसिस की चोट चिंता का विषय
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11 की बात करें तो उपकप्तान फाफ डुप्लेसिस की चोट चिंता का विषय है। डुप्लेसिस ने पिछले मैच में 12 ओवरों में फील्डिंग नहीं की थी, लेकिन चूंकि उनकी चोट बाहरी मानी गई थी, इसलिए उन्हें पारी की शुरुआत करने की अनुमति दी गई। ग्रोइन स्ट्रेन के कारण वह पिछले मैच से बाहर हो गए थे। अगर वह फिट होते हैं तो दिल्ली कैपिटल्स बगैर कोई बदलाव के उतरेगी।
विल जैक्स हो सकते हैं बाहर
मजबूत बल्लेबाजी क्रम के बावजूद हार्दिक पांड्या की मुंबई इंडियंस बैटिंग विफल रही है। शीर्ष तीन बल्लेबाज लगातार रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। रोहित शर्मा की फॉर्म पर भी निगाहें होंगी। वह अबतक फ्लॉप रहे हैं। हार्दिक पंड्या प्लेइंग 11 में 1 बदलाव कर सकते हैं। तिलक वर्मा तीसरे नंबर पर खेलते दिख सकते हैं। विल जैक्स की जगह न्यूजीलैंड के बेवोन जैकब्स को मौका मिल सकता है। मेगा ऑक्शन में उनका बिकना चौंकाने वाला था। वह आईएलटी20 में एमआई अमीरात के लिए खेल चुके हैं। शायद मुंबई इंडियंस ने इसी वजह से उन्हें चुना।
मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11
रोहित शर्मा, रयान रिकल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स/बेवोन जैकब्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।
इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन: विग्नेश पुरथुर।
दिल्ली कैपिटल्स संभावित प्लेइंग 11
जेक फ्रेजर-मैकगर्क, फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार।
इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन: मोहित शर्मा।
दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस ड्रीम 11 टीम
विकेटकीपर
केएल राहुल (कप्तान), रयान रिकेल्टन।
बल्लेबाज
सूर्यकुमार यादव, फाफ डु प्लेसिस, ट्रिस्टन स्टब्स, तिलक वर्मा।
ऑलराउंडर
हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), अक्षर पटेल।
गेंदबाज
जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मिचेल स्टार्क।