आईपीएल 2025 की नीलामी के पहले दिन 577 में से केवल 84 खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 493 खिलाड़ियों को अभी भी बेचा जाना बाकी था। मेगा नीलामी के अंतिम दिन (25 नवंबर) को एक्सीलरेटेड ऑक्शन होगा। पहले दिन सामान्य प्रारूप का पालन किया गया। दूसरे दिन 116 नंबर के खिलाड़ी के ऑक्शन के बाद लंच ब्रेक हुआ। लंच ब्रेक के बाद एक्सीलरेटेड ऑक्शन होगा।

एक्सीलरेटेड ऑक्शन क्या है?

एक्सीलरेटेड ऑक्शन में प्रत्येक फ्रेंचाइजी 25 खिलाड़ियों का नाम देंगी। इन खिलाड़ियों की काफी तेजी से बोली लगाई जाएगी। फ्रेंचाइजियों ने इसके लिए 24 नवंबर को ही खिलाड़ियों का नाम दे दिया होगा। इसके बाद दूसरा दौर होगा। इस दौरान फ्रेंचाइजी पांच अनसोल्ड या अबतक नीलामी में न आने वाले खिलाड़ी को नॉमिनेट कर सकती हैं। इस अंतिम चरण के बाद पूरी प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी।

IPL Auction 2025: दीपक चाहर, आकाशदीप, भुवनेश्वर कुमार, मुकेश कुमार बिके; इन टीमों के लिए खेलते हुए आएंगे नजर

दूसरे दिन लंच ब्रेक से पहले तेज गेंदबाजों को फ्रेंचाइजियों ने खरीदा

मेगा ऑक्शन के दूसरे दिन लंच ब्रेक से पहले तेज गेंदबाजों के लिए अच्छा रहा। आकाशदीप को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 8 करोड़ में खरीदा। दीपक चाहर को मुंबई इंडियंस ने 9.25 करोड़ में खरीदा। मुकेश कुमार को दिल्ली कैपिटल्स ने 8 करोड में राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल करके अपने साथ जोड़ा। भुवनेश्वर कुमार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 10.75 करोड़ में खरीदा।

कुल 577 खिलाड़ियों की बोली लगनी है

पृथ्वी शॉ, अजिंक्य रहाणे, शार्दुल ठाकुर, केन विलियमसन और ग्लेन फिलिप्स जैसे नाम अनसोल्ड रहें। क्रुणाल पंड्या को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 5.75 करोड़ में खरीदा। वॉशिंगटन सुंदर को गुजरात टाइटंस ने 3.2 करोड़ में खरीदा। दो दिन के मेगा ऑक्शन के दौरान फ्रेंचाइजियों को अधिकतम 204 स्लॉट भरने हैं। प्रत्येक टीम में ज्यादा से ज्यादा 25 खिलाड़ी हो सकते हैं। कुल 577 खिलाड़ियों की बोली लगनी है।