दिल्ली कैपिटल्स ने हैरी ब्रूक के रिप्लेसमेंट के तौर पर दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लिजाड विलियम्स को जोड़ा है। ब्रूक अपनी दादी की मृत्यु के बाद आईपीएल 2024 से हट गए थे। विलियम्स अपने बेस प्राइस 50 लाख रुपये में कैपिटल्स से जुड़े। यह आईपीएल में उनका पहला कार्यकाल होगा।विलियम्स के आने से कैपिटल्स के तेज गेंदबाजी विभाग को मजबूत करेंगे।
टीम के पास एनरिख नॉर्खिया, इशांत शर्मा, खलील अहमद, जाय रिचर्डसन और मुकेश कुमार जैसे तेज गेंदबाज हैं। इसके अलावा मिशेल मार्श और सुमित कुमार के तौर पर दो तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर भी हैं। दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी परेशानी का सबब है। आईपीएल 2024 में टीम के खिलाफ 2 बार 230 से ज्यादा का स्कोर बन गया है।
लुंगी एनगिडी हो चुके हैं बाहर
दिल्ली कैपिटल्स के पास लुंगी एनगिडी भी थे, लेकिन वह SA20 में पीठ की के कारण वह आईपीएल 2024 से बाहर हो गए। विलियम्स ने 83 टी20 में 19.76 की गेंदबाजी औसत के साथ 106 विकेट लिए हैं। उन्होंने अप्रैल 2022 में दक्षिण अफ्रीका के लिए डेब्यू किया और अबतक दो टेस्ट, चार वनडे और 11 टी20 खेले हैं।
लिजाड विलियम्स वनडे वर्ल्ड कप में खेले थे
लिजाड विलियम्स 2023 वनडे वर्ल्ड कप के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम का हिस्सा थे और उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ एक मैच खेला था। उन्होंने SA20 में जोबर्ग सुपर किंग्स के लिए 15 विकेट लिए और विकेट लेने वालों की सूची में चौथे स्थान पर रहे। विलियम्स ऐसे समय पर दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़े हैं, जब मार्श को हैमस्ट्रिंग की चोट है। इसके कारण वह कम से कम एक सप्ताह नहीं खेलेंगे। कैपिटल्स फिलहाल पांच मैचों में चार हार के साथ अंक तालिका में सबसे नीचे है।