चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को प्लेऑफ का टिकट कटाने के लिए केवल 201 रन बनाने थे लेकिन वह 191 रन ही बना पाई। यश दयाल ने आखिरी ओवर में सात रन दिए। दयाल ने जैसे ही आखिरी गेंद डाली बाउंड्री पर खड़े विराट कोहली बाहें फैलाकर भागे और अपने साथियों को गले लगा लिया। हवा में कई मुक्के मारे मानों उनकी टीम पर सवाल उठाने वालों को जवाब दे रहे थे। फाफ डु प्लेसिस फैंस की ओर मुड़े और येस येस चिल्लाते हुए फिर अपने साथियों के पास पहुंच गए।

अनुष्का शर्मा हुईं भावुक

मैच को देखने के लिए स्टैंड्स में बैठी अनुष्का शर्मा पूरा समय तनाव में थीं। जैसे ही आरसीबी के खाते में जीत आईं अनुष्का भी खुशी के मारे उछल पड़ी। उन्होंने दोनों हाथ उठाकर विराट कोहली के अंदाज में ही जश्न मनाया। उनके चेहरे को देखकर साफ नजर आ रहा था कि वह कितनी भावुक हैं। उन्होंने किसी तरह अपने आंसुओं को बस रोक कर रखा था। आरसीबी का यह जश्न काफी समय तक चला।

आरसीबी ने शेयर किया फैंस का वीडियो

मैच के बाद टीम रात में लगभग डेढ़ बजे स्टेडियम से निकली। आरसीबी ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें सड़क के दोनों ओर फैंस खड़े थे। होटल पहुंचने तक फैंस का हुजूम खत्म नहीं हुआ। वह खड़े होकर अपनी टीम को इस जीत की मुबाकरबाद दे रहे थे। सोशल मीडिया पर भी कई वीडियो वायरल हो रहे हैं जहां फैंस रात भर आरसीबी के प्लेऑफ में जाने की खुश मना रहे थे। वीडियो को टीम बस के अंदर से रिकॉर्ड किया गया है।

 वीडियो को कैप्शन देते हुए लिखा गया, “यह आज रात 1:30 बजे की बात है…यही इसको और खास बनाता है. हमारे पास दुनिया के बेस्ट फैंस हैं और हमें इस पर बात पर गर्व है.”