लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर ने इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) से पहले हार्दिक पंड्या को फ्रेंचाइजी का कप्तान नियुक्त करने के मुंबई इंडियंस के फैसले का समर्थन किया। गावस्कर ने कहा कि प्रबंधन को नए कप्तान और नई सोच की जरूरत महसूस होने के बाद यह फैसला लिया। उन्होंने कहा कि बीते दो साल में रोहित शर्मा में पहले की तरह जोश नहीं दिखा है। बहुत क्रिकेट से खेलने से वह शायद थक गए होंगे।
आईपीएल की सबसे सफल फ्रेंचाइजी में एक मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पंड्या को आईपीएल 2024 के लिए अपना नया कप्तान नियुक्त किया। फ्रेंचाइजी की इ फैसले के लिए काफी आलोचना हुई है। सोशल मीडिया पर उसकी फ्रेंचाइजी कम हुई। वहीं पंड्या भी फैंस के निशाने पर हैं। इस बीच मुंबई को गावस्कर का साथ मिला है।
गावस्कर ने किया मुंबई इंडियंस का समर्थन
गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स पर रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पंड्या को मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाने पर कहा, “हमें सही और गलत में नहीं जाना चाहिए, लेकिन उन्होंने जो निर्णय लिया है वह टीम के फायदे के लिए है। पिछले दो वर्षों में रोहित का योगदान बल्ले से भी थोड़ी कम हुआ था। उससे पहले उनका बहुत योगदान हुआ करता था, पर पिछले दो सालों में… दो साल पहले तो मेरे ख्याल से पहले नंबर 9 या 10 स्थान पर थे। अब पिछले साल वह क्वालिफाई किए प्लेऑफ के लिए।”
रोहित शर्मा लगातार क्रिकेट खेलने से थक गए होंगे
गावस्कर ने रोहित शर्मा को थका हुआ बताते हुए कहा, “जो जोश उनमें दिखाई देता था वह पिछले 2 साल में दिखा नहीं है। शायद वह लगातार क्रिकेट खेलने से थोड़े से थक गए होंगे। लगातार कप्तानी करने से वह थक गए होंगे। मुझे जो लगता है यह जो निर्णय लिया है। यह एक युवा खिलाड़ी है। युवा से मतलब है कप्तानी के मामले में। उन्होंने रिजल्ट भी दिया है।
हार्दिक पंड्या को कप्तान बनाने से मुंबई इंडियंस को फायदा होगा
गावस्कर ने हार्दिक पंड्या को लेकर कहा, “गुजरात टाइटंस को दो बार फाइनल में ले गए हैं। उनमें एक बार उन्होंने जीत भी हासिल की है। उसी सोच के साथ उनको कप्तान बना दिया है। कभी-कभी आपको फ्रेश थिंकिंग चाहिए। मुझे लगता है इस निर्णय से मुंबई इंडियंस को फायदा होगा। नुकसान नहीं होगा।”