राजस्थान रॉयल्स की टीम 13 अप्रैल को पंजाब किंग्स का सामना करने उतरी। टीम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पंजाब किंग्स को उसी के घर पर महज 147 रन के स्कोर पर समेट दिया। टीम ने शानदार गेंदबाजी की ही, संजू सैमसन ने भी यहां विकेटकीपिंग से फैंस का दिल जीता और उन्हें एमएस धोनी की याद दिला दी। सैमसन ने पंजाब किंग्स के ऑलराउंडर को धोनी के अंदाज में ही स्टंप किया।
लिविंगस्टोन ने की थी वापसी
पंजाब किंग्स के ऑलराउंडर लियाम लिविंस्टोन ने इस मैच के साथ वापसी की थी। वह पंजाब किंग्स की डूबती नैया को पार कराने की कोशिश में थे। 18वें ओवर की चौथी गेंद पर तक 14 गेंदों में 21 रन बना लिए थे। उनके बल्ले से दो चौके और एक छक्का निकला था।
सैमसन ने किया धोनी वाला कारनामा
चहल के ओवर पांचवीं गेंद पर आशुतोष शर्मा क्रीज पर थे। उन्होंने डीप मिड विकेट पर गेंद को खेला। दोनों ने भागकर एक रन पूरा किया। लिविंगस्टोन दूसरा रन लेने के लिए दौड़े लेकिन आशुतोष ने उन्हें वापस भेज दिया। वह क्रीज तक पहुंचते इससे पहले ही तनुष कोटियान ने गेंद संजू सैमसन को दी। संजू ने बिना स्टंप्स की ओर देखे गेंद को विकेट्स की ओर फेंका।
लिविंगस्टोन हुए आउट
उनका निशाना सटीक बैठा और रीप्ले देखने के बाद अंपायर ने लिविंग्स्टोन को रन आउट करार दिया। एमएस धोनी भी इस तरह कई बार बिना स्टंप्स को देखे बल्लेबाज को रनआउट कर चुके हैं। लिविंग्सटोन को निराश होकर वापस जाना पड़ा।
वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ नजर आए धोनी
वहीं महेंद्र सिंह धोनी इस समय मुंबई में है। रविवार को उनकी टीम चेन्नई सुपर किंग्स मुंबई इंडियंस का सामना करना उतरेगी। इस मैच से पहले धोनी की कुछ तस्वीरें बीसीसीआई ने शेयर की हैं। इन तस्वीरों में धोनी वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों ने फैंस को 2011 के वर्ल्ड कप की याद ताजा कर दी।