RR vs DC IPL 2024 Dream11: दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2024 में जब 28 मार्च को सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स की मजबूत टीम से मुकाबला करने के लिए उतरेगी तो ऋषभ पंत अपनी टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे होंगे। पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन करने में विफल रहे और पंजाब किंग्स से 4 विकेट से हार गई।
IPL 2024, RR vs DC LIVE Cricket Score
दूसरी ओर, राजस्थान रॉयल्स अपने कप्तान संजू सैमसन के शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शन और ट्रेंट बोल्ट, रविचंद्रन अश्विन और युजवेंद्र चहल के गेंदबाजी आक्रमण के दम पर लखनऊ सुपर जायंट्स को 20 रन से हराने के बाद गुरुवार 28 मार्च के मैच में बढ़े हुए उत्साह के साथ उतरेगी।
4 नंबर पर जारी रहेगा रियान पराग का प्रयोग?
रियान पराग लंबे समय से राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे हैं, लेकिन पिछले कुछ आईपीएल सीजन में वह फ्रेंचाइजी के लिए अपनी क्षमता के करीब नहीं पहुंच पाए हैं। एक फिनिशर के रूप में उन्हें जब बल्लेबाजी के लिए भेजा जाता था तो उनके पास प्रभाव छोड़ने के लिए अक्सर कुछ ही गेंदें बची होती थीं। इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स ने अपनी बैटिंग लाइनअप में थोड़ा बदलाव किया है।
IPL 2024, RR vs DC Dream11 Prediction
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ रियान पराग को नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने के लिए भेजा गया। उन्होंने अपने कप्तान संजू सैमसन का साथ देते हुए 29 गेंद में 43 रन बनाकर मौके का फायदा उठाया। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ भी यही पैटर्न जारी रहने की उम्मीद है।
दिल्ली कैपिटल्स के लिए उपलब्ध हैं एनरिक नॉखिया
साउथ अफ्रीकी तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में दिल्ली कैपिटल्स की लाइनअप को अतिरिक्त बढ़त दिलाने में असफल रहे थे। हालांकि, अब वह दिल्ली कैपिटल्स के कैंप में शामिल हो गए हैं। संभवत: उन्हें मुकेश कुमार और खलील अहमद के साथ तेज गेंदबाजी लाइनअप का नेतृत्व करने के लिए टीम में शामिल किया जाएगा।
शाई होप को एक और मौका मिलने की उम्मीद
दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ पिछले मैच में पृथ्वी शॉ को बाहर कर क्रिकेट प्रशंसकों को चौंका दिया था। पंजाब किंग्स के खिलाफ वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज शाई होप ने डेब्यू किया। उन्होंने 25 गेंद में 33 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स उनकी जगह पृथ्वी शॉ को ला सकता है, लेकिन उसके कम से कम एक और मैच के लिए शाई होप पर भरोसा बनाए रखने की अधिक संभावना है।
ये है राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन (संभावित)
राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जयसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन, रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रोवमैन पॉवेल/नांद्रे बर्गर, रविचंद्रन अश्विन, आवेश खान, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल।
दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन: डेविड वार्नर, मिचेल मार्श, शाई होप, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, एनरिक नॉर्खिया, खलील अहमद।