इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) से पहले मुंबई इंडियंस (MI) ने कप्तान में बदलाव का बड़ा फैसला किया। अगामी सीजन में रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पंड्या कप्तानी करते दिखेंगे। टीम के हेड कोच मार्क बाउचर ने हाल ही में एक पॉडकास्ट पर रोहित की जगह हार्दिक पंड्या को कप्तान बनाने का कारण बताया था। इसपर रोहित शर्मा की पत्नी ऋतिका सजदेह का कमेंट सामने आया है।
स्मैश स्पोर्ट्स के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल ने बाउचर के इंटरव्यू का वीडियो अपलोड किया। इसपर ऋतिका ने रिएक्ट किया है। ऋतिका ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, “इसमें बहुत सारी चीजें गलत हैं।” दिसंबर 2023 में आईपीएल 2023 के ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस (GT) से हार्दिक पंड्या को ट्रेड किया था। आईपीएल इतिहास का यह सबसे महंगा ट्रेड था। इसके बाद रोहित शर्मा की जगह उन्हें कप्तान बना दिया गया।

मार्क बाउचर ने क्या कहा था
मार्क बाउचर ने इंटरव्यू में कहा था कि रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पंड्या को कप्तान बनना एक ‘क्रिकेटिंग फैसला’ था। लोगों को इसे लेकर ‘भावनात्मक’ नहीं होना चाहिए। बाउचर ने कहा कि हार्दिक को कप्तान बनाना ट्रांजिशन फेज का एक हिस्सा था। 2015 से 2021 के बीच मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा की कप्तानी में पांच खिताब जीती। रोहित को 2013 में रिकी पोंटिंग की जगह कप्तान बनाया गया था।
हार्दिक पंड्या का मुंबई इंडियंस के साथ सफर
मुंबई 2013,2015,2017,2019 और 2021 में खिताब जीती। इनमें से 4 बार हार्दिक पंड्या टीम का हिस्सा रहे। वह मुंबई के लिए 2015 से 2021 तक 6 सीजन खेले। 2015 में उन्होंने डेब्यू किया था। आईपीएल 2022 में वह नई टीम गुजरात टाइटंस (GT) के कप्तान बने। पहले साल में ही टीम को खिताब दिलाया। दूसरे सीजन में फाइनल तक पहुंचाया।