आईपीएल 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स के निचले क्रम के बल्लेबाज रिंकू सिंह ने जब गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच के आखिरी ओवर में 5 गेंदों पर 5 छक्के लगाकर टीम को जीत दिलाई थी वह अपने-आप में एक अद्भुत पल था। रिंकू सिंह की इस पारी के बाद ही सबने जाना की एक खिलाड़ी ऐसा भी है जिसमें प्रतिभा की कोई कमी नहीं है और इसके बाद वह टीम इंडिया में भी शामिल हुए और भारत के लिए भी अच्छा प्रदर्शन किया।
आईपीएल 2023 को रिंकू सिंह के क्रिकेट करियर का टर्निंग प्वाइंट कहें तो गलत नहीं होगा साथ ही इस सीजन में उन्होंने एक ऐसा रिकॉर्ड भी बना डाला जो उनसे पहले रोहित शर्मा, एमएस धोनी, हार्दिक पांड्या, ड्वेन ब्रावो जैसे बड़े-बड़े दिग्गजों के नाम पर दर्ज था।
आईपीएल के एक सीजन के 20वें ओवर में सबसे ज्यादा छक्के रिंकू सिंह के नाम
रिंकू सिंह ने आईपीएल 2023 में 20वें ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का कमाल किया था और कुल 9 छ्क्के उन्होंने पूरे टूर्नामेंट के दौरान लगाए थे। इसके बाद वह आईपीएल के एक सीजन में 20वें ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर आ गए थे। रिंकू सिंह से पहले आईपीएल के एक सीजन के 20वें ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का कमाल रोहित शर्मा ने 2013 में, एमएस धोनी ने 2014 और 2019 में जबकि हार्दिक पांड्या ने भी 2019 में किया था और इन सभी ने 8-8 छक्के जड़े थे।
एक आईपीएल सीजन के 20वें ओवर में सर्वाधिक छक्के
9 – रिंकू सिंह (2023)
8 – ड्वेन ब्रावो (2012)
8 – रोहित शर्मा (2013)
8 – एमएस धोनी (2014)
8 – एमएस धोनी (2019)
8 – हार्दिक पंड्या (2019)
रिंकू को 2023 में मिला सही एक्सपोजर
रिंकू सिंह ने आईपीएल क्रिकेट करियर की शुरुआत तो 2023 में ही हो गई थी, लेकिन उन्हें सही एक्सपोजर पिछले सीजन में यानी 2023 में मिला था। रिंकू सिंह ने इस सीजन में केकेआर के लिए खेले 14 मैचों में 149.53 के बेहरतीन स्ट्राइक रेट साथ ही 59.25 की शानदार औसत के साथ कुल 474 रन बनाए थे। इस सीजन में उन्होंने 31 चौके और 29 छक्के भी लगाए थे। वहीं उन्होंने आईपीएल में 31 मैचों में 4 अर्दशतक की मदद से 725 रन बनाए हैं और बेस्ट स्कोर नाबाद 67 रन रहा है।