इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) में उन 5 भारतीय खिलाड़ियों पर निगाहें होंगी, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में डेब्यू किया था। ये 5 खिलाड़ी रजत पाटीदार, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल, आकाशदीप और देवदत्त पडीक्कल हैं। इनमें से 4 खिलाड़ी आईपीएल में खेलते दिखाई देंगे। एक खिलाड़ी दिसंबर में हुए ऑक्शन में अनसोल्ड रहा था। यह खिलाड़ी कोई और नहीं सरफराज खान हैं।

सरफराज खान – सरफराज खान 2015 में पहली बार आईपीएल का हिस्सा बने थे। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने उन्हें अपने साथ जोड़ा था। उस सीजन 13 मैच हुए थे। इसके बाद किसी सीजन वह 8 से ज्यादा मैच नहीं खेले। पिछले साल वह दिल्ली कैपिटल्स के हिस्सा थे। वह केवल 4 मैच खेले।

रजत पाटीदार- रजत पाटीदार ने 2022 में अपने पहले सीजन में आरसीबी के लिए आठ मैचों में 40.40 के औसत और 152.75 के स्ट्राइक रेट के साथ एक शतक और दो अर्द्धशतक के साथ 333 रन बनाए थे। चोट के कारण वह 2023 सीजन से बाहर हो गए थे। 37.27 की औसत और 148.55 की स्ट्राइक रेट से 1,640 रन का प्रभावशाली टी20 रिकॉर्ड है। टेस्ट सीरीज में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। वह आईपीएल में आरसीबी के लिए छाप छोड़ने के बेताब होंगे।

ध्रुव जुरेल – ध्रुव जुरेल को 2022 मेगा ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने मौका दिया था। 2023 में उन्हें खेलने को मिला। इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उन्होंने छाप छोड़ी। 13 मैच में 172.73 की औसत से 152 रन बनाए। अगर जुरेल इस सीजन अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो उन्हें बतौर विकेटकीपर टी20 वर्ल्ड कप 2024 में मौका मिल सकता है।

आकाशदीप- आकाशदीप को 2022 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 20 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा था। 2022 में वह 5 मैच खेले। 2023 में उन्हें 2 मैच खेलने को मिला। 7 मैच में 6 विकेट लिए हैं।

देवदत्त पडिक्कल – देवदत्त पडिक्कल को 2019 में 20 लाख रुपये में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अपने साथ जोड़ा था। 2020 में उन्हें मौका मिला। 15 मैच में 473 रन ठोके। 2021 में 14 मैच में 411 रन ठोके। 2022 मेगा ऑक्शन में उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने अपने साथ जोड़ा। 17 मैच में 376 रन बनाए। 2023 में 11 मैच में 261 रन बनाए। 57 मैच में 27.65 की औसत और 125.39 स्ट्राइक रेट से 1521 रन बनाए।