इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) में शनिवार (23 मार्च) को दिल्ली कैपिटल्स (DC)के इम्पैक्ट प्लेयर अभिषेक पोरेल ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। उनकी तबाड़तोड़ बल्लेबाजी की मदद से दिल्ली ने पंजाब को 175 रन का टारगेट दिया। बतौर इम्पैक्ट प्लेयर पोरेल नंबर 9 पर क्रीज पर आए। उन्होंने 10 गेंद पर 4 चौके 2 छक्के की मदद से 32 रन ठोक दिए। उनका स्ट्राइक रेट 320 का रहा। उन्होंने आखिरी ओवर में हर्षल पटेल को 25 रन कूट दिए।

अभिषेक पोरेल जब क्रीज पर आए तब दिल्ली की टीम संघर्ष कर रही थी। दिल्ली का स्कोर 17.1 ओवर में 138 रन था। इसके बाद पोरेल ने आखिरी ओवर में हर्षल पटेल को 4,6,4,4 और 6 ठोका। आखिरी गेंद पर 1 रन आया। कुलदीप यादव रन आउट हो गए। रिकी भुई की जगह दिल्ली ने पोरेल को प्लेइंग 11 में जगह दी।

पोरेल न चलते तो दिल्ली का दांव उल्टा पड़ सकता था

अगर पोरेल न चलते तो दिल्ली का दांव उल्टा पड़ सकता था। खराब बल्लेबाजी के कारण ऋषभ पंत की अगुआई वाली टीम ने बल्लेबाज की जगह बल्लेबाज को मौका दिया। अगर वह ऐसा नहीं करती तो एक एक्सट्रा गेंदबाज खिलाने का भी फायदा नहीं होता, क्योंकि बोर्ड पर इतने रन ही नहीं होते। इससे पहले पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी

डेविड वॉर्नर और मिचेल मार्श ने दिल्ली को ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाई। शाई होप ने भी अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाए। दिल्ली का मध्यक्रम संघर्ष करता दिखा। सड़क दुर्घटना के बाद 14 महीने बाद मैदान पर वापसी करने वाले ऋषभ पंत ने 13 गेंद पर 18 रन बनाए। अक्षर पटेल ने 13 गेंद पर 21 रन बनाए। पंजाब के लिए अर्शदीप सिंह और हर्षल पटेल ने 2-2 विकेट चटकाए। कगिसो रबाडा, हरप्रीत बरार और राहुल चाहर को 1-1 सफलता मिली।