मुंबई इंडियंस की टीम प्लेऑफ की रेस बाहर हो चुकी है। टीम शुक्रवार को अपना आखिरी मुकाबला खेलेगी। टीम भले ही प्लेऑफ से बाहर हो लेकिन खिलाड़ी बड़े चिल मूड में है। मुंबई ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है जिसमें इशान किशन अपने ही साथी से भिड़ते हुए नजर आए।
इशान किशन और टिम डेविड के बीच हुआ रेसलिंग मैच
मुंबई ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें इशान किशन और टिम डेविड नजर आ रहे हैं। बाकी खिलाड़ी नेट्स पर अभ्यास कर रहे हैं वहीं इशान किशन और टिम डेविड पहलवानी करते हुए दिखाई दिए। इशान ने टिम डेविड का पांव उठाकर उन्हें गिराने की कोशिश की। कुछ देर तक दोनों एक दूसरे को पटखनी देने की कोशिश में लगे रहे। आखिरकार टिम डेविड ने इशान को उठाकर जमीन पर पटक दिया। इसके बावजूद इशान जीत का जश्न मनाने लगे।
फैंस को पसंद आया वीडियो
इस वीडियो पर फैंस अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ यूजर ने लिखा कि इशान किशन को ओलंपिक में भेजना चाहिए वह देश के लिए मेडल ले आएंगे। वहीं कुछ ने लिखा कि इशान किशन को वर्ल्ड कप से पहले टिम डेविड को इंजर कर देना चाहिए। एक यूजर ने यह भी लिखा कि इशान हमेशा खुश रहते हैं।
मुंबई इंडियंस के लिए निराशाजनक रहा प्रदर्शन
मुंबई इंडियंस की टीम शुक्रवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ जीत के इरादे से उतरेंगे ताकि वह आखिरी स्थान पर रहने से बच सके। नये कप्तान हार्दिक पंड्या के साथ इस सत्र में टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा।
अब तक 13 मैचों में बस चार जीत सकी मुंबई इंडियंस शुक्रवार को जीत जाती है तो उसके दस अंक होंगे जिससे वह आखिरी स्थान पर रहने से बच सकती है। सत्र से पहले रोहित शर्मा की जगह पंड्या को कप्तानी सौंपे जाने से मुंबई के प्रशंसकों में काफी आक्रोश था।