इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के तेज गेंदबाज मयंक यादव ने चोट से उबरकर मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ मैच में वापसी की थी। वह इस मैच में फिर चोटिल हो गए। इसके कारण उन्हें बीच ओवर में ही मैदान छोड़कर बार जाना पड़ा। ‘राजधानी एक्सप्रेस’ ने 19 वें ओवर में पहली गेंद पर मोहम्मद नबी को पवेलियन भेजा। इसके बाद ग्राउंड से बाहर चले गए। उन्हें फीजियो के साथ मैदान से बाहर जाना पड़ा।

IPL 2024 LSG vs MI Live Score: Watch Here

केएल राहुल ने मयंक को 7वें ओवर में पहली बार गेंद सौंपी। मयंक ने इस ओवर की पहली ही गेंद 144 किलोमीटर प्रतिघंटे से की। गेंद नेहल वढेरा के हेलमेट पर लगी। इस ओवर में उन्होंने एक नोबॉल भी किया। यह गेंद 145.5 किलोमीटर प्रतिघंटे की थी। उन्होंने सबसे तेज 147.2 किलोमीटर प्रतिघंटे से गेंद की। इससे पहले लखनऊ के दूसरे मैच में मयंक यादव ने अपनी पहचान बनाई थी।

Team India Squad Announced Full Detail: Check Here

डेब्यू मैच में प्लेयर ऑफ द मैच

पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में मयंक ने अपनी पेस से प्रभावित किया था। लखनऊ को मैच जिता दिया था। उन्होंने अपने डेब्यू मैच में लगातार 150 किलोमीटर प्रतिघंटे से ज्यादा की रफ्तार गेंद की थी। लाइन लेंथ भी अच्छी रही थी। उन्होंने 4 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट लिए थे। इस प्रदर्शन के बदौलत प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे।

गुजरात के खिलाफ मैच में हुए चोटिल

मंयक ने इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट लिए और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। लखनऊ को 28 रन से जीत मिली। इसके गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ मैच में चोट के कारण उनकी पेस गिरी। वह सिर्फ 1 ओवर ही गेंदबाजी कर पाए। इसके बाद उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा था। उन्हें कूल्हे के ऊपर जकड़न महसूस हुई थी।