चेन्नई सुपर किंग्स के महेंद्र सिंह धोनी भले ही इस अब इस टीम के कप्तान न हो लेकिन उनकी टीम में उनका सम्मान और फैंस के बीच उनकी लोकप्रियता कम नहीं है। मैच के दौरान भले ही ऋतुराज गायकवाड़ कप्तान हो लेकिन लीडर धोनी ही हैं। हाल ही में सीएसके के गेंदबाज मथीशा पथिराना का एक वीडियो वायल हो रहा है जिसमें यह दावा किया जा रहा था कि खिलाड़ी धोनी के पैर छू रहा है। हालांकि इसकी सच्चाई कुछ और है।
पथिराना का वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर चेन्नई सुपर किंग्स के मैच का वीडियो वायरल हुआ। वीडियो ब्रेक के दौरान का था। यहां धोनी और मथीशा नजर आ रहे थे। मथीशा धोनी के पास जाते हैं और कुछ देर रुकने के बाद झुकते हैं। धोनी भी उन्हें देखते हैं। फैंस का कहना था कि पथिराना धोनी का आशीर्वाद ले रहे हैं लेकिन सच कुछ और है।
पथिराना के वीडियो का सच
वीडियो को करीब से देखेंगे तो पता लगेगा कि पथिराना नीचे झुक कर रन अप का मार्क उठाकर फेंक रहे थे। वह मार्क धोनी के पैर के ठीक सामने था जिससे फैंस को लगा कि वह धोनी के पैर छू रहे हैं। पथिराना के उठने के बाद धोनी उन्हें इशारे में दूसरी ओर जाने को कहते हैं। हालांकि सरसरी नजर से देखने पर ऐसा लगता है कि धोनी उन्हें आशीर्वाद दे रहे हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए लीडर है धोनी
पथिराना ने भले ही धोनी के पैर न छुए हो लेकिन वह उनका काफी सम्मान करते हैं। सिर्फ पथिराना ही नहीं बल्कि पूरी टीम धोनी की असली लीडर मानती है। ऋतुराज गायकवाड़ मैच के दौरान महेंद्र सिंह धोनी बात करते हुए, सलाह लेते हुए और उनकी हर अहम फैसले से उनकी हामी का इंतजार करते नजर आते हैं। धोनी का यह आखिरी सीजन हो सकता है। ऐसे में फैंस धोनी के हर मैच को यादगार बनाने में लगे हुए हैं। धोनी ने कहा था कि वह चेपक में ही अपना फेयरवेल मैच खेलेंगे।