टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर अपने आक्रामक रवैये के लिए जाने जाते हैं। मैदान पर कई बार उनका गुस्सा देखने को मिला है। वह इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)के मेंटर हैं। इससे पहले वह 2 साल लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)के मेंटर थे। फैंस को गंभीर का गुस्सा एक बार फिर देखने को मिला है। हालांकि, इस बार ऐसा क्रिकेट ग्राउंड पर नहीं कोलकाता नाइट राइडर्स के पॉडकास्ट पर हुआ है।

केकेआर के पॉडकास्ट नाइट्स डगआउट को साइरस भरूचा होस्ट कर रहे हैं। इसका पहले एपीसोड में गौतम गंभीर और मनीष पांडे पहुंचे। इसमें गौतम गंभीर से सवाल हुआ कि लियोनल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो में उन्हें कौन पसंद है? इस सवाल का जवाब देते हुए गौतम गंभीर भड़क गए। उन्होंने कहा कि अंग्रेज फुटबॉलर मार्क्स रैशफोर्ड उन्हें पसंद है।

पसंद पूछता है तो ऑप्शन क्यों देता है

गौतम गंभीर ने कहा कि उन्हें आजतक यह थ्योरी समझ में नहीं आई कि अगर कोई उनसे पसंद पूछता है तो ऑप्शन क्यों देता है। उसे यह सवाल करना चाहिए कि मेसी और रोनाल्डो में कौन बेहतर खिलाड़ी है? गंभीर ने रोनाल्डो को बेहतर बताया। गंभीर से दिसंबर 2023 एक इंटरव्यू में एक इंटरव्यू के दौरान यह सवाल हुआ था कि मेसी और रोनाल्डो में कौन पसंद है। इस पर उन्होंने रैशफोर्ड का नाम लिया था। वह कोलकाता नाइट राइडर्स के पॉडकास्ट में इसी बारे में बता रहे थे।

आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन

आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स के प्रदर्शन की बात करें तो टीम ने 6 में से 4 मैच जीते हैं। वह अंक तालिका में दूसरे नंबर पर है। उसका रन बेहतरीन है। पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने उसे 2 विकेट से हराया था। उसे अगला मैच 21 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)से खेलना है।