इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की शुरुआत 22 मार्च से होना है। इससे पहले पिछले साल की उपविजेता गुजरात टाइटंस (GT)को झटका लगा है। हार्दिक पंड्या के मुंबई इंडियंस (MI)में ट्रेड होने के बाद दो साल पुरानी फ्रेंचाइजी शुभमन गिल की कप्तानी में खेलेगी। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का सर्जरी कराने के बाद इस सीजन उपलब्ध नहीं होंगे।

अब खबर है कि ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर मैथ्यू वेड, आईपीएल 2024 की शुरुआत में नहीं खेल पाएंगे। वह तस्मानिया के लिए शेफील्ड शील्ड फाइनल में खेलेंगे। तस्मानिया की शील्ड के फाइनल में जगह पक्की है। होबार्ट में वह इस मुकाबले की मेजबानी कर सकता है। उसे 2012-13 के बाद खिताब जीतने का इंतजार है।

कब उपलब्ध होंगे वेड

शेफील्ड शील्ड फाइनल 21-25 मार्च तक चलेगा। इसलिए वेड 25 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहला मैच नहीं खेल पाएंगे। हालांकि, 27 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ दूसरे मैच में मौजूद होंगे या नहीं यह सवाल है। तीसरा मैच 31 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होगा। इस मैच में वह उपलब्ध रह सकते हैं।

जेफ वॉन ने क्या कहा

तस्मानिया के हेड कोच जेफ वॉन ने कहा, ” उन्होंने (वेड) अपनी आईपीएल फ्रेंचाइजी से बात की है और वे उन्हें यहां रहने की अनुमति देकर खुश हैं, जो संभवतः उनके पहले मैच में अनुउपलब्ध रह सकते हैं। हम बहुत अच्छा महसूस करते हैं कि मैट जैसा कोई व्यक्ति हमारी टीम से जुड़ने जा रहा है। उनका अनुभव और हमारे सीजन के अंत में उनका प्रदर्शन काम आएगा।”

विक्टोरिया से तस्मानिया लौटे वेड

विक्टोरिया के साथ 10 वर्षों के बाद वेड ने 2017-18 सीजन में तस्मानिया लौट आए और उस टीम का हिस्सा थे. जो उस सीजन का शील्ड फाइनल क्वींसलैंड से हार गई थी। उस मैच में उन्हें 108 रन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। ऑस्ट्रेलिया की व्हाइट-बॉल ड्यूटी के बाद वेड आखिरी दौर के मैचों के लिए तस्मानिया टीम में वापस आ गए थे। उन्होंने अपने शील्ड करियर में पहली बार ओपनिंग की थी इससे पहले उन्होंने 2020-21 में भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में कुछ समय के लिए ऐसा किया था।