इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) में रविवार (31 मार्च) को विशाखापत्तनम के डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में डबल हेडर के दूसरे मैच में ऋषभ पंत की अगुआई वाली दिल्ली कैपिटल्स का सामना ऋतुराज गायकवाड़ की चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। नए कप्तान के नेतृत्व में चेन्नई ने टूर्नामेंट की जोरदार शुरुआत की है। उन्होंने घरेलू मैदान पर खेले गए अपने पहले दो मैचों में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस को हराया है। इस बीच दिल्ली कैपिटल्स को टूर्नामेंट में लगातार हार का सामना करना पड़ा है और वह तालिका में नीचे से दूसरे स्थान पर है।
MI vs RR, IPL 2024 LIVE SCORE: Watch Here
ये है दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट डिटेल्स
दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2024 का मैच कब खेला जाएगा?
दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मैच रविवार, 31 मार्च, 2024 को खेला जाएगा।
दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2024 का मैच कहां खेला जाएगा?
दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2024 का मैच विशाखापत्तनम के डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2024 के मैच का टॉस कब होगा?
दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2024 के मैच का टॉस शाम 7 बजे होगा।
दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2024 का मैच टीवी पर कहां देख पाएंगे?
भारत में दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स टीवी चैनल्स पर होगा।
दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2024 ऑनलाइन कैसे देख पाएंगे?
दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में Jio सिनेमा ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।