आईपीएल 2024 में बुधवार (1 मई) को पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 7 विकेट से हरा दिया। चेपक स्टेडियम में पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। चेन्नई ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 162 रन बनाए। ऋतुराज गायकवाड़ ने 62 रन बनाए। अजिंक्य रहाणे ने 29 रन बनाए। पंजाब के लिए हरप्रीत बरार और राहुल चाहर ने 2-2 विकेट लिए। कगिसो रबाडा और अर्शदीप सिंह ने 1-1 विकेट लिए। आखिरी गेंद पर महेंद्र सिंह धोनी रन आउट हुए। वह पहली बार इस सीजन आउट हुए। शिखर धवन इस मैच से भी बाहर।पंजाब किंग्स ने चेन्नई को 7 विकेट से हराया। 163 रन के टारगेट को 17.5 ओवर में हासिल किया। जॉनी बेयरस्टो ने 46 रन बनाए। रिले रोसौव ने 43 रन बनाए। शशांक सिंह 25 और सैम करन 26 रन बनाकर नाबाद रहे। चेन्नई के लिए शार्दुल ठाकुर,रीचर्ड ग्लीसन और शिवम दुबे ने 1-1 विकेट लिया। पंजाब के 10 मैच में 8 अंक हो गए हैं। चेन्नई के 10 मैच में 10 अंक हैं। पंजाब की टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ। चेन्नई की टीम में 2 बदलाव हुए। मथिसा पथिराना और तुषार देशपांडे बाहर। शार्दुल ठाकुर और रिचर्ड ग्लीसन को मौका मिला।

Live Updates
23:31 (IST) 1 May 2024
CSK vs PBKS LIVE क्रिकेट स्कोर: पंजाब ने किया चेपक फतह

पंजाब किंग्स ने चेन्नई को 7 विकेट से हराया। 163 रन के टारगेट को 17.5 ओवर में हासिल किया। जॉनी बेयरस्टो ने 46 रन बनाए। रिले रोसौव ने 43 रन बनाए। शशांक सिंह 25 और सैम करन 26 रन बनाकर नाबाद रहे। चेन्नई के लिए शार्दुल ठाकुर,रीचर्ड ग्लीसन और शिवम दुबे ने 1-1 विकेट लिया। पंजाब के 10 मैच में 8 अंक हो गए हैं। चेन्नई के 10 मैच में 10 अंक हैं।

22:57 (IST) 1 May 2024
लाइव क्रिकेट स्कोर: पंजाब जीत के करीब

पंजाब ने 14 ओवर में 3 विकेट पर 135 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 37 गेंद पर 32 रन चाहिए। सैम करन 16 और शशांक सिंह 13 रन बनाकर क्रीज पर।

22:45 (IST) 1 May 2024
CSK vs PBKS LIVE क्रिकेट स्कोर: रिले रोसौव लौटे पवेलियन

रिले रौसोव को शार्दुल छाकुर ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 23 गेंद पर 43 रन बनाए। 16 गेंद पर 30 रन की साझेदारी टूटी। शशांक सिंह 9 और नए बल्लेबाज के तौर पर सैम करन क्रीज पर। पंजाब का स्कोर 12 ओवर में 3 विकेट पर 113 रन। जीत के लिए 48 गेंद पर 50 रन चाहिए।

22:32 (IST) 1 May 2024
CSK vs PBKS LIVE क्रिकेट स्कोर: शिवम दुबे ने जॉनी बेयरस्टो को पवेलियन भेजा

शिवम दुबे को इस सीजन चेन्नई ने पहली बार गेंदबाजी दी है। उन्होंने दूसरी ही गेंद पर जॉनी बेयरस्टो को पवेलियन भेजा। उन्होंने 30 गेंद पर 46 रन बनाए। पंजाब का स्कोर 9.4 ओवर में 2 विकेट पर 90 रन। जीत के लिए 62 गेंद पर 73 रन बनाए।

22:21 (IST) 1 May 2024
पंजाब का पलड़ा भारी

पंजाब ने 8 ओवर में 1 विकेट पर 73 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 72 गेंद पर 90 रन चाहिए। जॉनी बेयरस्टो 35 और रिलो रोसौव 20 रन बनाकर क्रीज पर। 29 गेंद पर 54 रन की साझेदारी हुई।

21:59 (IST) 1 May 2024
CSK vs PBKS LIVE क्रिकेट स्कोर: प्रभसिमरन आउट

प्रभसिमरन सिंह को रिचर्ड ग्लीसन ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 13 रन बनाए। पंजाब किंग्स का स्कोर 3.1 ओवर में 1 विकेट पर 19 रन। जीत के लिए 144 रन चाहिए। जॉीन बेयरस्टो 6 रन बनाकर क्रीज पर। रिले रोसौव नए बल्लेबाज हैं।

21:57 (IST) 1 May 2024
CSK vs PBKS LIVE क्रिकेट स्कोर: प्रभसिमरन सिंह और जॉनी बेयरस्टो क्रीज पर

पंजाब ने 3 ओवर में बगैर विकेट के 19 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 145 रन चाहिए। प्रभसिमरन सिंह 12 और जॉनी बेयरस्टो 6 रन बनाकर क्रीज पर। चेन्नई ने एक रिव्यू भी गंवाया।

21:46 (IST) 1 May 2024
पंजाब की बल्लेबाजी शुरू

पंजाब की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। प्रभसिमरन सिंह और जॉनी बेयरस्टो क्रीज पर। दीपक चाहर ने चेन्नई के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की। दो गेंद बाद ही डग आउट लौटे। शार्दुल गेंदबाजी के लिए आए। प्रभसिमरन ने पहले ओवर में चौका और छक्का जड़ा। ओवर में 12 रन बने। पंजाब का स्कोर 1 ओवर में 12 रन।

21:27 (IST) 1 May 2024
CSK vs PBKS LIVE क्रिकेट स्कोर: चेन्नई ने पंजाब को दिया 163 का टारगेट

चेन्नई ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 162 रन बनाए। आखिरी गेंद पर धोनी रन आउट हुए। वह पहली बार इस सीजन आउट हुए। ऋतुराज गायकवाड़ ने 62 रन बनाए। अजिंक्य रहाणे ने 29 रन बनाए। पंजाब के लिए हरप्रीत बरार और राहुल चाहर ने 2-2 विकेट लिए। कगिसो रबाडा और अर्शदीप सिंह ने 1-1 विकेट लिए।

21:15 (IST) 1 May 2024
मोइन अली आउट

राहुल चाहर ने 19वें ओवर में बेहतरीन गेंदबाजी की है। उन्होंने 4 गेंद पर सिर्फ 1 रन दिए। महेंद्र सिंह धोनी 2 रन बनाकर क्रीज पर। डेरिल मिचेल नए बल्लेबाज हैं। चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 18.4 ओवर में 6 विकेट पर 147 रन।

21:10 (IST) 1 May 2024
CSK vs PBKS LIVE क्रिकेट स्कोर: ऋतुराज गायकवाड़ को अर्शदीप सिंह ने पवेलियन भेजा

ऋतुराज गायकवाड़ को अर्शदीप सिंह ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 48 गेंद पर 62 रन बनाए। चेन्नई का स्कोर 17.5 ओवर में 5 विकेट पर 145 रन। मोइन अली 15 रन बनाकर क्रीज पर। महेंद्र सिंह धोनी नए बल्लेबाज हैं।

21:00 (IST) 1 May 2024
ऋतुराज गायकवाड़ ने अर्धशतक जड़ा

ऋतुराज गायकवाड़ ने अर्धशतक जड़ा। वह 47 गेंद पर 62 रन बनाकर क्रीज पर। मोइन अली 4 रन बनाकर क्रीज पर। चेन्नई का स्कोर 17 ओवर में 4 विकेट पर 131 रन।

20:49 (IST) 1 May 2024
समीर रिजवी आउट

समीर रिजवी 21 रन बनाकर आउट। कगिसो रबाडा को विकेट मिला। चेन्नई न 15.3 ओवर में 4 विकेट पर 107 रन ले लिए हैं। ऋतुराज गायकवाड़ 44 रन बनाकर क्रीज पर।

20:34 (IST) 1 May 2024
समीर रिजवी और ऋतुराज गायकवाड़ क्रीज पर

चेन्नई ने 13 ओवर में 3 विकेट के 85 रन बना लिए हैं। समीर रिजवी 12 और ऋतुराज गायकवाड़ 36 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 19 गेंद पर 15 रन की साझेदारी।

20:21 (IST) 1 May 2024
IPL Live Score 2024: रविंद्र जडेजा आउट

रविंद्र जडेजा पवेलियन लौट गए हैं। उन्होंने 2 रन बनाए। राहुल चाहर को विकेट मिला। ऋतुराज गायकवाड़ 33 रन बनाकर क्रीज पर। चेन्नई का स्कोर 9.5 ओवर में 3 विकेट पर 70 रन। नए बल्लेबाज समीर रिजवी हैं।

20:14 (IST) 1 May 2024
CSK vs PBKS LIVE क्रिकेट स्कोर: रहाणे के बाद शिवम आउट

अजिंक्य रहाणे के बाद हरप्रीत बरार ने शिवम दुबे को पवेलियन भेजा। वह गोल्डेन डक हुए। चेन्नई का स्कोर 8.3 ओवर में 2 विकेट पर 65 रन। ऋतुराज गायकवाड़ 30 रन बनाकर क्रीज पर। नए बल्लेबाज रविंद्र जडेजा हैं।

20:10 (IST) 1 May 2024
अजिंक्य रहाणे को हरप्रीत बरार ने पवेलियन भेजा

अजिंक्य रहाणे को हरप्रीत बरार ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 29 रन बनाए। चेन्नई का स्कोर 8.2 ओवर में 1 विकेट पर 64 रन। ऋतुराज गायकवाड़ 30 रन बनाकर क्रीज पर। नए बल्लेबाज शिवम दुबे हैं।

20:02 (IST) 1 May 2024
CSK vs PBKS LIVE क्रिकेट स्कोर: ऋतुराज और रहाणे क्रीज पर

चेन्नई ने 7 ओवर में बगैर विकेट के 60 रन बना लिए हैं। अजिंक्य रहाणे 19 गेंद पर 27 और ऋतुराज गायकवाड़ 23 गेंद पर 28 रन बनाकर क्रीज पर।

19:54 (IST) 1 May 2024
CSK vs PBKS LIVE क्रिकेट स्कोर: ऋतुराज और रहाणे क्रीज पर

चेन्नई ने 5 ओवर में बगैर विकेट के 37 रन बना लिए हैं। अजिंक्य रहाणे 12 और ऋतुराज गायकवाड़ 24 रन बनाकर क्रीज पर।

19:35 (IST) 1 May 2024
CSK vs PBKS LIVE क्रिकेट स्कोर: चेन्नई की बल्लेबाजी शुरू

चेन्नई की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। ऋतुराज गायकवाड़ और अजिंक्य रहाणे क्रीज पर। कगिसो रबाडा ने पंजाब के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की। ऋतुराज और रहाणे 2-2 रन बनाक क्रीज पर। चेन्नई का स्कोर 1 ओवर में बगार विकेट के 4 रन।

19:13 (IST) 1 May 2024
CSK vs PBKS LIVE क्रिकेट स्कोर: पंजाब किंग्स प्लेइंग 11

जॉनी बेयरस्टो, सैम करन (कप्तान), रिले रोसौव, शशांक सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), आशुतोष शर्मा, हरप्रीत बरार, हर्षल पटेल, कैगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह।

इम्पैक्ट प्लेयर: प्रभसिमरन सिंह, लियाम लिविंगस्टोन, ऋषि धवन, वेधवत कावेरप्पा, हरप्रीत सिंह भाटिया।

19:11 (IST) 1 May 2024
IPL Live Score 2024: चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग 11

अजिंक्य रहाणे, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेरिल मिशेल, मोइन अली, शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, रिचर्ड ग्लीसन, मुस्तफिजुर रहमान।

इम्पैक्ट प्लेयर – समीर रिजवी, मुकेश चौधरी, सिमरजीत सिंह, शेख रशीद, प्रशांत सोलंकी।

19:04 (IST) 1 May 2024
CSK vs PBKS LIVE क्रिकेट स्कोर: पंजाब ने जीता टॉस

चेन्नई के खिलाफ पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। शिखर धवन इस मैच से भी बाहर हैं। सैम करन कप्तानी कर रहे हैं। पंजाब की टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ। चेन्नई की टीम में 2 बदलाव हुए। मतिसा पथिराना और तुषार देशपांडे बाहर।

18:05 (IST) 1 May 2024
लाइव क्रिकेट स्कोर: शिखर धवन इस मैच के लिए फिट हो सकते हैं

शिखर धवन इस मैच के लिए फिट हो सकते हैं, लेकिन पंजाब किंग्स उन पर अंतिम फैसला मैच से पहले लेगी। उनकी उपलब्धता प्रबंधन को सिर दर्द दे सकती है क्योंकि उन्हें खिलाने के लिए फॉर्म में चल रहे भारतीय बल्लेबाज को बाहर करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। वह तीन सप्ताह से नहीं खेले हैं और शीर्ष क्रम में सिर्फ 125 स्ट्राइक रेट से रन बना रहे थे।

17:28 (IST) 1 May 2024
लाइव क्रिकेट स्कोर: मुस्तफिजुर रहमान का आखिरी मैच

यह मुस्तफिजुर रहमान का आखिरी मैच होगा। वह 3 मई से जिम्बाब्वे के खिलाफ बांग्लादेश के टी20 सीरीज के लिए स्वदेश रवाना होंगे। चेन्नई की प्लेइंग XI या XII में कोई बदलाव करने की संभावना नहीं है। अजिंक्य रहाणे या शिवम दुबे को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में अंदर या बाहर किया जा सकता है।

16:49 (IST) 1 May 2024
CSK vs PBKS LIVE क्रिकेट स्कोर: शिवम दुबे इन 2 गेंदबाजों से कैसे पार पाएंगे

अर्शदीप सिंह और कैगिसो रबाडा दोनों ने शिवम दुबे को दो-दो बार आउट किया है, जो सीधे तौर पर एक अच्छे मुकाबले की बात बताता है। इन दोनों का ऋतुराज गायकवाड़ के खिलाफ भी अच्छा रिकॉर्ड है।

16:07 (IST) 1 May 2024
एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होने वाला है। यह मैदान अपनी धीमी पिच के लिए जाना जाता रहा है। स्पिनर यहां प्रभावी रहते हैं। इस विकेट से पहली पारी में बल्लेबाजों और दूसरे हाफ में गेंदबाजों को मदद मिलने की उम्मीद है।

15:57 (IST) 1 May 2024
पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

पहले गेंदबाजी के समय – प्रभसिमरन सिंह, जॉनी बेयरस्टो, राइली रोसू, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सैम करन (कप्तान), शशांक सिंह, आशुतोष शर्मा, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, कैगिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह

इम्पैक्ट प्लेयर – हरप्रीत सिंह

पहले बल्लेबाजी के समय – प्रभसिमरन सिंह, जॉनी बेयरस्टो, राइली रोसू, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सैम करन (कप्तान), शशांक सिंह, आशुतोष शर्मा, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, कैगिसो रबाडा, हरप्रीत सिंह

इम्पैक्ट प्लेयर – अर्शदीप सिंह

15:32 (IST) 1 May 2024
चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

पहले बल्लेबाजी करते हुए – अजिंक्य रहाणे, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेरिल मिचेल, मोइन अली, शिवम दुबे, रविंद्र जड़ेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मुस्तफिजुर रहमान, मथीशा पथिराना

इम्पैक्ट प्लेयर- शार्दुल ठाकुर

पहले गेंदबाजी करते हुए – अजिंक्य रहाणे, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेरिल मिचेल, मोइन अली,शार्दुल ठाकुर,
रविंद्र जड़ेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मुस्तफिजुर रहमान, मथीशा पथिराना

15:19 (IST) 1 May 2024
चेन्नई-ंपंजाब के हेड टू हेड रिकॉर्ड

पंजाब और चेन्नई के बीच आईपीएल में अब तक 28 मैच खेले गए हैं। इन 28 मैचों में चेन्नई सुपर किंग्स का पलड़ा भारी है। उन्होंने इस 28 में से 15 में जीत हासिल की है। वहीं पंजाब की टीम केवल 13 ही मैच जीत पाई है।

IPL 2024: पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के प्लेऑफ में जाने की उम्मीद बची हुई है