इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज युजवेंद्र चहल की इंग्लैंड के खिलाड़ियों के साथ शानदार केमिस्ट्री देखने को मिलती है। इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (IPL 2022) में राजस्थान रॉयल्स के स्पिनर का जोस बटलर के साथ शानदार बॉन्डिंग देखने को मिली थी। आईपीएल 2023 (IPL 2023)में जो रूट के साथ ब्रोमांस देखने को मिला। ग्रुप स्टेज से बाहर होने के बाद फ्रेंचाइजी ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें चहल और रूट की कुछ यादगार लम्हें देखा जा सकता है।

दिग्गज किशोर कुमार का चला जाता हूं गाना बैकग्राउंड में बजता है। इसका कैप्शन है, ” इन दोनों को मिस करेंगे।” चहल को यह क्लिप काफी पसंद आया। स्पिनर ने अपने निजी हैंडल से वीडियो को रीट्वीट किया। चहल और रूट के बीच की दोस्ती पहली बार तब सामने आई जब दोनों का क्रिकेटर्स का जोरदार डांस परफॉर्मेंस वायर हुआ।

सूटकेस वाली टैक्सी

इंस्टाग्राम पर 6 अप्रैल को शेयर किए गए वीडियो में चहल को अलग ही अंदाज में रूट का आईपीएल में स्वागत करते देखा जा सकता है। स्टार स्पिनर ने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान को कुछ अजीबोगरीब डांस मूव्स सिखाए। एक अन्य वीडियो में, चहल और रूट को जयपुर हवाई अड्डे पर मस्ती के मूड में देखा जा सकता है। चहल हैंड सूटकेस पर बैठे नजर आते, जिसे रूट पकड़े होंते हैं। फ्रेंचाइजी ने इसे “सूटकेस वाली टैक्सी” बताया था।

युजवेंद्र चहल ने राजस्थान रॉयल्स के लिए शानदार गेंदबाजी की

युजवेंद्र चहल ने इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स के लिए शानदार गेंदबाजी की। लेग स्पिनर ने 21 विकेट लिया। दूसरी ओर, जो रूट ने इस साल राजस्थान की टीम से आईपीएल में पदार्पण किया। इंग्लिश बल्लेबाज ने 3 मैच खेले, लेकिन उन्हें बल्लेबाजी का कुछ खास मौका नहीं मिला। उन्होंने कुल मिलाकर 10 रन बनाए। उन्होंने केवल 15 गेंद का सामना किया। राजस्थान की टीम पिछले साल फाइनल तक पहुंची थी। इस साल वह 5वें नंबर पर रही।