यशस्वी जायसवाल ने साबित कर दिया है कि वो भारतीय क्रिकेट के भविष्य के सबसे चमकते सितारे हैं और केकेआर के खिलाफ उन्होंने आईपीएल के 56वें मैच में केकेआर के खिलाफ जिस तरह की बल्लेबाजी की, उसके बाद टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने साफ तौर पर कहा कि अब वो समय आ गया है जब यशस्वी को भारत के लिए खेलना चाहिए।
केकेआर के खिलाफ अपनी नाबाद 98 रन की पारी के दौरान उन्होंने आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक लगाया और अपनी इस पारी के दम पर प्लेयर ऑफ द मैच भी बने। इस सीजन में चार प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीतने वाले वो पहले बल्लेबाज बने, इसके साथ ही इस टीम के कप्तान संजू सैमसन ने भी केकेआर के खिलाफ तेज पारी खेली और अपनी पारी में 5 छक्के लगाकर रोहित शर्मा के शानदार रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।
यशस्वी जायसवाल चौथी बार बने प्लेयर ऑफ द मैच
यशस्वी जायसवाल ने केकेआर के खिलाफ पहले 13 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और फिर 47 गेंदों पर नाबाद 98 रन की पारी खेली और अपनी पारी में 5 छक्के और 13 चौके जड़। यशस्वी की इस पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया और इस सीजन में वो चार बार ये खिताब जीतने वाले पहले बल्लेबाज बने। यशस्वी इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ ये खिताब इस सीजन में जीत चुके हैं। इस मैच में यशस्वी को पांच अवॉर्ड मिले और इस सीजन में ये दूसरा मौका रहा जब उन्हें किसी मैच में पांच खिताब मिले।
यशस्वी का आईपीएल 2023 में प्रदर्शन
यशस्वी ने अब तक खेले 12 मैचों में 52.27 की औसत के साथ 575 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 167.15 रहा है। वो इस समय इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर मौजूद हैं। इस सीजन में वो अब तक एक शतक और चार अर्धशतक लगा चुके हैं और बेस्ट स्कोर 124 रन रहा है।
संजू सैमसन ने की रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की बराबर
राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने भी केकेआर के खिलाफ बेहतरीन पारी खेली और अपनी पारी में 5 छक्के और 2 चौकों के साथ नाबाद 48 रन बनाए। अपनी इस पारी में 5 छक्के लगाने के बाद उन्होंने रोहित शर्मा की बराबरी कर ली। इस लीग में ये 10वां मौका था जब संजू ने किसी मैच में 5 छक्के लगाने का कमाल किया और रोहित शर्मा ने भी इतनी ही बार ये कमाल किया है। आईपीएल के एक मैच में 5 या उससे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड केएल राहुल के नाम दर्ज है जिन्होंने 12 मैचों में ऐसा किया है। एमएस धोनी और सुरेश रैना ने 8-8 मैचों में ऐसा कमाल किया है।
Yashasvi Jaiswal FAQ’S
Yashasvi Jaiswal age – यशस्वी जायसवाल अभी 21 साल के हैं।
Yashasvi Jaiswal IPL 2023 – आईपीएल 2023 में यशस्वी का शानदार प्रदर्शन जारी है और वो 500 से ज्यादा रन बन चुके हैं।
IPL Teams 2023 | |
IPL 2023 Schedule | |
IPL Points Table | |
IPL Stats |