IPL 2023, KKR vs RR: कोलकाता में मोका तूफान से पहले यशस्वी जायसवाल नाम का बवंडर आ गया। बंगाल की खाड़ी में बन रहे दबाव के कारण तूफान मोका का अलर्ट जारी है। कोलकाता में इससे पहले आईपीएल 2023 में राजस्थान रॉयल्स (RR) के ओपनर यशस्वी जायसवाल ने जमकर कहर बरपाया। उनकी तूफानी बल्लेबाजी ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के गेंदबाजों को तहस नहस करके रख दिया। उन्होंने पहली ही गेंद से गेंदबाजों को कूटना शुरू किया।

यशस्वी जायसवाल ने इस पारी के दौरान आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने का रिकॉर्ड बनाया, लेकिन वह शतक से चूक गए। वह महज 2 रन से इशान किशन का रिकॉर्ड भी तोड़ने से चूक गए। इसके साथ ही राजस्थान की टीम आईपीएल इतिहास में 150 या इससे ज्यादा का स्कोर चेज करने के मामले में मुंबई इंडियंस के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। वह इस मामले में दूसरे नंबर पर है।

यशस्वी जायसवाल ने पावरप्ले में 62 रन बनाए

यशस्वी जायसवाल ने 47 गेंद पर 98 रन की पारी के दौरान 13 चौके और 5 छक्के लगाए। उन्होंने पावरप्ले में 62 रन बनाए। पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व खिलाड़ी सुरेश रैना के नाम है। उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ 87 रन की पारी खेली थी। दूसरे नंबर पर एडम गिलक्रिस्ट हैं। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स (तब दिल्ली डेयरडेविल्स) के खिलाफ डेक्कन चार्जर्स के लिए 74 रन बनाए थे। इशान किशन ने अबू धाबी में साल 2021 में सनराइजर्स के खिलाफ 63 रन की पारी खेली थी। डेविड वार्नर ने सनाइजर्स की तरफ से हैदराबाद में कोलकाता के खिलाफ साल 2017 में 62 रन बनाए थे।

आईपीएल में सबसे तेज 150 या इससे ऊपर का स्कोर चेज करने का रिकॉर्ड

आईपीएल में सबसे तेज 150 या इससे ऊपर का स्कोर चेज करने का रिकॉर्ड डेक्कन चार्जर्स के नाम है। टीम ने साल 2008 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 48 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया था। एडम गिलक्रिस्ट ने 47 गेंद पर नाबद 109 रन की पारी खेली थी। राजस्थान की टीम ने 41 गेंद शेष रहते कोलकाता के खिलाफ 150 का टारगेट हासिल किया। वहीं सन जयसूर्या के 48 गेंद पर नाबाद 114 रन की मदद से मुंबई इंडियंस ने साल 2008 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 37 गेंद रहते लक्ष्य हासिल कर लिया था।

IPL Teams 2023
IPL 2023 Schedule
IPL Points Table
IPL Stats

yashasvi jaiswal FAQs

यशस्वी जायसवाल की उम्र

यशस्वी जायसवाल की उम्र 21 साल है। 28 दिसंबर 2001 को उत्तर प्रदेश के संत रविदास नगर जिले के सुरियावां कस्बे में हुआ।

यशस्वी जायसवाल के आंकड़े

यशस्वी जायसवाल के आईपीएल 2023 के आंकड़े की बात करें तो उन्होंने 12 मैच की 12 पारियों में 52.27 के औसत और 167.15 के स्ट्राइक रेट से 575 रन बनाए हैं। उन्होंने 75 चौके और 26 छक्के जड़े हैं।