इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) में मंलवार को मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वार्नर का अलग ही अंदाज देखने को मिला। बाएं हाथ का बल्लेबाज रिवर्स स्वीप या स्वीच हिट खेलते नहीं बल्कि दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते दिखा। मामला दिल्ली की पारी के 8वें ओवर का है। मुंबई इंडियंस की ओर से दाएं हाथ के स्पिनर ऋतिक शौकिन गेंदबाजी कर रहे थे।

ऋतिक ने ओवर की तीसरी गेंद नो बॉल डाली। अंपायर ने फ्री हिट का इशारा किया और डेविड वार्नर ने अपना बैटिंग स्टांस बदला और इस गेंद पर उन्होंने दाएं हाथ से बल्लेबाजी की। वह फ्री हिट का फायदा उठाने से चूक गए। इस दौरान टीम इंडिया के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग स्टार स्पोर्ट्स हिंदी पर कमेंट्री कर रहे थे। उन्हें वार्नर का स्टांस बदलना पसंद नहीं आया।

डेविड वार्नर को नहीं मिला फायदा

डेविड वार्नर ने स्टांस बदला और दाएं हाथ से बल्लेबाजी की, लेकिन फ्री हिट का फायदा नहीं उठा पाए। इस गेंद पर सिर्फ 1 रन बना। ऋतिक शौकिन ने ऑफ स्टंप के बाहर गेंद शॉर्ट और फ्लैट गेंद की। वार्नर ने जोरदार शॉट लगाने की कोशिश की, लेकिन इसे टाइम नहीं कर पाए। गेंद मिड ऑन की तरफ गिरी। गेंदबाज ने गेंद को फील्ड किया और सिर्फ सिंगल आया।

IPL Teams 2023
IPL 2023 Schedule
IPL Points Table
IPL Stats
Delhi Capitals Team 2023 Players List

वीरेंद्र सहवाग बोले – अच्छा होता बाएं हाथ से खेलते

डेविड वार्नर के दाएं हाथ से खेलने और फ्री हिट पर सिर्फ 1 रन बनने पर वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि अच्छा होता कि वह बाएं हाथ से ही खेलते। वह बाएं हाथ से खेलते तो इसका फायदा उठा सकते थे। इससे पहले सहवाग ने वार्नर की धीमी बल्लेबाजी की आलोचना की थी। उन्होंने कहा था कि वार्नर को यशस्वी जयसवाल की तरह 25 गेंद पर 50 रन बनाना चाहिए। अगर वह ऐसा नहीं कर सकते तो उन्हें आईपीएल खेलने नहीं आना चाहिए।