इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)के लिए शिवम दुबे मिडिल ऑर्डर में बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं। वह 13 मैच की 11 पारियों में 40.33 के औसत और 157.14 के स्ट्राइक रेट से 363 रन बनाए हैं। वह अबतक 30 छक्के जड़ चुके हैं। इनमें से 19 छक्के उन्होंने स्पिनर्स को मारे हैं। उनके अलावा राजस्थान रॉयल्स (RR) के कप्तान संजू सैमसन ने फिरकी गेंदबाजों के खिलाफ 19 छक्के जड़े हैं।
शिवम दुबे स्पिनर्स के खिलाफ काफी रन बना रहे हैं। वह उनकी काफी कुटाई कर रहे हैं। आईपीएल 2023 में स्पिनर्स के खिलाफ उनका स्ट्राइक रेट 172.64 का है। उनसे बेहतर स्ट्राइक रेट सनराइजर्स हैदराबाद के विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन का है। उनका स्ट्राइक रेट 181.48 का है। दुबे ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ 34 गेंद पर 48 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 1 चौका और 3 छक्के जड़े।
आईपीएल 2023 में स्पिनर के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्का जड़ने वाले बल्लेबाज
शिवम दुबे की इस पारी के बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 20 ओवर में 6 विकेट पर 144 रन का स्कोर बना पाई। शिवम और संजू के अलावा इस सीजन स्पिनर्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB)के बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने 16 और कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने 12 छक्के जड़े हैं। मैक्सवेल ने भी 30 छक्के जड़े हैं। डुप्लेसिस ने सबसे ज्यादा 34 छक्के लगाए हैं। सैमसन ने 24 छक्के जड़े हैं।
आईपीएल 2023 में स्पिन के खिलाफ सबसे अच्छा स्ट्राइक रेट वाले बल्लेबाज
आईपीएल 2023 में स्पिन के खिलाफ सबसे अच्छा स्ट्राइक रेट हेनरिक क्लासेन 181.48 और शिवम दुबे 172.64 के बाद संजू सैमसन हैं। राजस्थान के कप्तान का स्ट्राइक रेट 170.31 है। वहीं ग्लेन मैक्सवेल ने 170.18 के स्ट्राइक रेट से स्पिनर्स के खिलाफ रन बनाए हैं। दुबे ने इस साल 3 अर्धशतक जड़े हैं। 52 उनका सर्वोच्च स्कोर है।