राजस्थान रॉयल्स (RR) के कप्तान संजू सैमसन ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ बेहतरीन पारी खेलकर फॉर्म में वापसी की। उन्होंने 38 गेंद पर 4 चौके और 5 छक्के लगार 66 रनों की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उन्होंने काफी बेहतरीन शॉट्स लगाए। इनमें से एक स्कूप शामिल था। उनके स्कूप शॉट पर राजस्थान रॉयल्स ने मजेदार ट्वीट किया है। इसमें उनका स्कूप क्लब में स्वागत किया जा रहा है।
राजस्थान रॉयल्स ने अपने पोस्ट में दो फोटो शेयर की है। नीच वाली फोटो में संजू सैमसन स्कूप शॉट खेलते दिख रहे हैं। वहीं ऊपर वाली फोटो में राजस्थान रॉयल्स सर्टिफिकेट देकर उनका स्कूप क्लब में स्वागत कर हैं। फोटो में यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल भी खड़े दिख रहे हैं। यशस्वी, ध्रुव और बटलर को स्कूप शॉट खेलने में महारत हासिल है। अब संजू ने यह शॉट खेला था फ्रेंचाइजी ने मजेदार फोटो शेयर की।
संजू सैमसन ने नटराजन को खेला स्कूप
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ संजू सैमसन ने एक बार नहीं बल्कि दो बार स्कूप शॉट खेले। उन्होंने दो लगातार गेंदों पर ऐसा किया। मामला 20 ओवर का है। टी नटराजन गेंदबाजी कर रहे थे। ओवर की दूसरी गेंद पर उन्होंने स्कूप शॉट खेला और फाइन लेग पर चौका मिला। नटराजन ने यॉर्कर की कोशिश की थी, लेकिन गेंद फुलटॉस हो गई। सैमसन ऑफ साइड की तरफ आए और चौका हासिल किया।
संजू सैमसन ने फिर खेला स्कूप
संजू सैमसन ने अगली गेंद पर फिर स्कूप खेला और नटराजन ने चलाकी दिखाते हुए स्लो गेंद की। शॉट नहीं लगा और बाई के कारण 1 रन मिला। इसके बाद सैमसन 5वीं गेंद पर स्ट्राइक पर आए और उन्होंने छक्का जड़ा। उन्होंने डाउन द ग्राउंड शॉट लगाया। अगली गेंद पर उन्होंने चौका जड़ा। ऑफ स्टंप से बाहर यॉर्कर को उन्होंने स्लाइश कर दिया। नटराजन के ओवर में 17 रन बने। राजस्थान ने 214 रन का पहाड़ सा स्कोर खड़ा किया।