भारत के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की अपने साथियों के साथ-साथ खुद को मैनेज करने के लिए तारीफ की है। धोनी आईपीएल 2023 में घुटने की चोट की चोट से परेशान होने के बाद भी खेल रहे हैं। धोनी ने 12 अप्रैल को चेन्नई में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में सीएसके के कप्तान के रूप में 200 मैच पूरे किए, जिसमें टीम को तीन रन से हार का सामना करना पड़ा। 41 वर्षीय पूर्व भारतीय कप्तान आईपीएल इतिहास में यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी थे।
मांजरेकर ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा, ” एमएस धोनी एक चतुर क्रिकेटर हैं। वह अपनी सीमाएं जानता है। हम इस सीजन में उनका एक नया अवतार देख रहे हैं। पहले वह टीम को मैनेज करते थे, इस साल भी वे खुद को मैनेज कर रहे हैं।” धोनी की कप्तानी में सीएसके ने चार बार आईपीएल का खिताब जीता है।
पंजाब किंग्स के खिलाफ छक्के से किया पारी का अंत
धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और वह सिर्फ आईपीएल में ही खेलते दिखते हैं। उन्होंने इस सीजन में काफी कम बल्लेबाजी की है, लेकिन जब भी आए हैं दर्शकों का अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से खूब मनोरंजन किया है। पंजाब किंग्स के खिलाफ ऐसा देखने को मिला। सैम करन को आखिरी दो गेंदों पर दो छक्का लगाकर उन्होंने पारी का अंत किया। उन्होंने 4 गेंद पर 13 रन बनाए।
आईपीएल 2023 में 8 छक्के जड़ चुके हैं धोनी
धोनी ने आईपीएल 2023 में 9 मैच की 6 पारियों में 74 के औसत से 74 रन बनाए हैं। इस दौरान 211.43 का उनका स्ट्राइक रेट रहा है। उन्होंने केवल दो छक्के लगाए हैं और 8 छक्के जड़े हैं। चेन्नई ने पंजाब के खिलाफ 20 ओवर में 4 विकेट पर 200 रन बनाए। ड्वोन कॉनवे ने 52 गेंद पर 16 चौके और 1 छक्के की मदद से नाबाद 92 रन बनाए।