GT vs MI IPL 2023 2nd Qualifier: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) के क्वालिफायर 2 में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) ने मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को 62 रन से हराकर लगातार दूसरी बार जगह बनाई। फाइनल में उसका सामना 28 मई को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से होगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मुंबई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। शुभमन गिल के शतक की मदद से गुजरात ने 3 विकेट पर 233 रन बनाए। मुंबई की टीम 234 रन के लक्ष्य के जवाब में 18.2 ओवर में 171 रन पर ऑलआउट हो गई। मुंबई की प्लेइंग 11 में एक बदलाव हुआ। ऋतिक शौकिन की जगह कुमार कार्तिकेय को मौका मिला। गुजरात की टीम में दो बदलाव हुआ। जोस लिटिल और साई सुदर्शन की प्लेइंग 11 में वापसी हुई। बारिश के कारण टॉस 45 मिनट की देरी से हुआ। मैच आधे घंटे लेट शुरू हुआ।

Match Ended

Indian Premier League, 2023

Gujarat Titans 
233/3 (20.0)

vs

Mumbai Indians  
171 (18.2)

Match Ended ( Day – Qualifier 2 )
Gujarat Titans beat Mumbai Indians by 62 runs

Live Updates

IPL 2023 Qualifier 2,Gujarat Titans vs Mumbai Indians

गुजरात टाइटंस की टीम लगातार दूसरे सीजन फाइनल में।

00:01 (IST) 27 May 2023
MI vs GT Live Score: मुंबई को हराकर गुजरात की टीम फाइनल में, अब चेन्नई से होगा सामना

गुजरात ने दूसरे क्वालिफायर में पांच बार की चैंपियन मुंबई को 62 रन से हरा दिया और फाइनल का टिकट कटा लिया। इस मैच में गुजरात की तरफ से जहां शुभमन गिल ने 129 रन की बेहतरीन पारी खेली तो वहीं मोहित शर्मा ने घातक गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके। फाइनल में अब गुजरात का सामना सीएसके के साथ होगा। आईपीएल फाइनल में पहली बार गुजरात और सीएसके के बीच मैच खेला जाएगा।

23:49 (IST) 26 May 2023
MI vs GT Live Score: मोहित शर्मा ने चौथा विकेट लिया

मोहित शर्मा ने पीयूष चावला को डेविड मिलर के हाथों कैच करवा दिया जो उनका चौथा विकेट था तो वहीं मुंबई का चौथा विकेट गिरा। गुजरात को जीत के लिए सिर्फ एक विकेट की जरूरत है।

23:48 (IST) 26 May 2023
MI vs GT Live Score: मुंबई ने गंवाया 8वां विकेट

मोहित शर्मा ने अपनी टीम को 8वीं सफलता दिलाई और इस मैच में अपना तीसरा विकेट हासिल किया। उन्होंने क्रिस जॉर्डन को 2 रन पर साई सुदर्शन को हाथों कैच आउट करवा दिया। क्रीज पर अभी पीयूष चावला और कुमार कार्तिकेय मौजूद हैं।

23:43 (IST) 26 May 2023
MI vs GT Live Score: मुंबई का सातवां विकेट गिरा

राशिद खान ने टिम डेविड को पगबाधा आउट करके पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। टिम डेविड का बल्ला इस मैच में नहीं चला और उन्होंने बेहद अहम मैच में सिर्फ 2 रन की पारी खेली। मुंबई के लिए यहां से मैच जीतना मुश्किल लग रहा है। जीत के लिए 27 गेंदों पर 76 रन बनाने हैं।

23:40 (IST) 26 May 2023
MI vs GT Live Score: मोहित शर्मा ने विष्णु विनोद को किया आउट

मोहित शर्मा ने सूर्यकुमार को आउट करने के बाद विष्णु विनोद को भी हार्दिक पांड्या के हाथों 5 रन पर कैच आउट करवाकर मैच को पूरी तरह से पलटकर रख दिया। मुंबई को जीत के लिए अब 30 गेंदों पर 78 रन बनाने हैं।

23:36 (IST) 26 May 2023
MI vs GT Live Score: मोहित शर्मा ने सूर्यकुमार को किया बोल्ड

मोहित शर्मा ने सूर्यकुमार यादव को 61 रन पर बोल्ड कर दिया और अब लगभग मुंबई की उम्मीद खत्म होती नजर आ रही है। इस टीम को जीत के लिए 33 गेंदों पर 79 रन बनाने हैं।

23:31 (IST) 26 May 2023
MI vs GT Live Score: सूर्यकुमार यादव ने लगाया अर्धशतक

सूर्यकुमार यादव ने 33 गेंदों पर छक्कों के साथ अपना शतक पूरा किया और इस सीजन का पांचवां अर्धशतक लगाया। मुंबई को जीत के लिए अभी 86 रन बनाने हैं।

23:15 (IST) 26 May 2023
MI vs GT Live Score: मुंबई को लगा चौथा झटका

मुंबई की टीम को चौथा झटका जोसुआ लिटिल ने कैमरन ग्रीन को बोल्ड करते हुए दिया। ग्रीन ने 30 रन की पारी खेली थी और सूर्यकुमार के साथ मिलकर 52 रन की साझेदारी की थी। मुंबई की मुश्किल बढ़ रही है।

23:06 (IST) 26 May 2023
MI vs GT Live Score: मुंबई का स्कोर 100 के पार

मुंबई की टीम का स्कोर 100 के पार हो चुका है और इस टीम ने 10 ओवर के बाद 3 विकेट पर 110 रन बना लिए हैं। अब जीत के लिए इस टीम को 60 गेंदों पर 124 रन बनाने हैं।

23:02 (IST) 26 May 2023
MI vs GT Live Score: मुंबई को जीत के लिए 139 रन की जरूरत

मुंबई की टीम को जीत के लिए 66 गेंदों यानी 11 ओवर में 139 रन बनाने हैं। क्रीज पर सूर्युकमार यादव के साथ ग्रीन मौजूद हैं। इस टीम ने 9 ओवर में 3 विकेट पर 95 रन बना लिए हैं।

22:49 (IST) 26 May 2023
MI vs GT Live Score: मुंबई का तीसरा विकेट गिरा

राशिद खान ने मुंबई को तीसरी सफलता दिलाई और उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे तिलक वर्मा को 43 रन पर बोल्ड आउट कर दिया। मुंबई ने 6 ओवर में 3 विकेट पर 72 रन बना लिए हैं। तिलक और सूर्यकुमार के बीच तीसरे विकेट लिए 22 गेंदों पर 51 रन की साझेदारी हुई।

22:45 (IST) 26 May 2023
MI vs GT Live Score: तिलक वर्मा ने शमी के एक ओवर में बनाए 24 रन

गुजरात की तरफफ से 5वां ओवर शमी ने फेंका और तिलक वर्मा ने इस ओवर में पहले लगातार 4 चौके लगाए फिर दो रन लिया और आखिरी गेंद पर शानदार छक्का जड़ा। तिलक ने इस ओवर में शमी की गेंद पर कुल 24 रन ठोक डाले।

22:39 (IST) 26 May 2023
MI vs GT Live Score: मैदान पर नहीं उतरेंगे इशान किशन

अब इशान किशन मैदान पर नहीं उतरेंगे और उनकी जगह विष्णु विनोद मुंबई के लिए बल्लेबाज करेंगे। विष्णु कनकशन सब्सटीट्यूट के रूप में इशान की जगह बल्लेबाजी करेंगे। वहीं मुंबई ने 4 ओवर में 2 विकेट वपर 41 रन बना लिए हैं।

22:30 (IST) 26 May 2023
MI vs GT Live Score: मुंबई का बड़ा विकेट गिरा, कप्तान रोहित शर्मा आउट हुए

मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा को मो. शमी ने 8 रन पर जोशुआ लिटिल हाथों कैच आउट करवा दिया। मुंबई ने दूसरा विकेट गंवा दिया और टीम की मुश्किल बढ़ चुकी है।

22:27 (IST) 26 May 2023
MI vs GT Live Score: कैमरन ग्रीन रिटायर हर्ट हुए

मुंबई के बल्लेबाज कैमरन ग्रीन को गेंद से कोहनी में चोट लगी और उसके बाद वो 4 रन पर रिटायर हर्ट होकर मैदान से बाहर हो गए हैं। इससे पहले इशान किशन भी आंख में लगी चोट की वजह से बीच मैच से बाहर हो गए थे।

22:19 (IST) 26 May 2023
MI vs GT Live Score: मुंबई का पहला विकेट गिरा

मो. शमी ने मुंबई की टीम को पहला झटका दिया और नेहल वढेरा को 4 रन पर आउट कर दिया। अब क्रीज पर कप्तान रोहित शर्मा और कैमरन ग्रीन मौजूद हैं। एक ओवर के बाद इस टीम ने एक विकेट पर 9 रन बना लिए हैं।

21:56 (IST) 26 May 2023
MI vs GT Live Score: गुजरात टाइटंस ने मुंबई को 234 का टारगेट दिया

गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 233 रन बनाए। ओवर शुरू होने से पहले साई सुदर्शन रिटायर्ड आउट हुए। उन्होंने 31 गेंद पर 43 रन बनाए। राशिद खान बल्लेबाजी करने आए। क्रिस जॉर्डन के ओवर में 19 रन बने। राशिद 5 और हार्दिक पांड्या ने 13 गेंद पर 28 रन बनाए।

21:36 (IST) 26 May 2023
GT vs MI Live Score: शुभमन गिल को आकाश मधवाल ने पवेलियन भेजा

शुभमन गिल को आकाश मधवाल ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 60 गेंद पर 129 रन बनाए। उन्होंने 7 चौके और 10 छक्के जड़े। गुजरात का स्कोर 16.5 ओवर में 2 विकेट पर 197 रन। हर्दिक पांड्या 4 और साई सुदर्शन 38 रन बनाकर क्रीज पर।

21:28 (IST) 26 May 2023
MI vs GT Live: इशान किशन चोटिल होकर मैदान से बाहर गए

गुजरात टाइटंस ने 16 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 183 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल 122 रन और साई सुदर्शन 36 रन बनाकर क्रीज पर। क्रिस जॉर्डन के ओवर में 17 रन बने। गिल 10 छक्के और 6 चौके जड़ चुके हैं। दोनों के बीच 58 गेंद पर 129 की साझेदारी हुई। इशान किशन चोटिल होकर मैदान से बाहर गए।

21:13 (IST) 26 May 2023
GT vs MI Live Score: शतक के करीब शुभमन गिल

गुजरात टाइटंस ने 14 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 147 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल 99 रन और साई सुदर्शन 27 रन बनाकर क्रीज पर। क्रिस जॉर्डन के ओवर में 8 रन बने। सुदर्शन ने तीसरी गेंद पर छक्का लगाया। इसके बाद तीन गेंद डॉट रहीं।

21:01 (IST) 26 May 2023
GT vs MI Live Score: शुभमन गिल की धुआंधार बल्लेबाजी

गुजरात टाइटंस ने 12 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 119 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल 79 रन और साई सुदर्शन 19 रन बनाकर क्रीज पर। आकाश मधवाल के ओवर में 21 रन बने। शुभमन गिल ने एक ही ओवर में 3 छक्के जड़े।

20:53 (IST) 26 May 2023
GT vs MI Live Score: शुभमन गिल का अर्धशतक

गुजरात टाइटंस ने 10 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 91 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल 57 रन और साई सुदर्शन 13 रन बनाकर क्रीज पर। कुमार कार्तिकेय के ओवर में 11 रन बने। ओवर में एक छक्का लगा।

20:34 (IST) 26 May 2023
GT vs MI Live Score: पीयूष चावला ने ऋद्धिमान साहा को पवेलियन भेजा

पीयूष चावला ने ऋद्धिमान साहा को 18 रन पर पवेलियन भेजा। उन्होंने 16 गेंद पर 18 रन बनाए।गुजरात का स्कोर 6.2 ओवर में 1 विकेट पर 54 रन। शुभमन गिल 34 रन बनाकर क्रीज पर। नए बल्लेबाज के तौर पर साई सुदर्शन क्रीज पर।

20:24 (IST) 26 May 2023
GT vs MI Live Score: गुजरात की धीमी बल्लेबाजी

गुजरात टाइटंस ने 5 ओवर में बगैर विकेट के 38 रन बना लिए हैं। ऋद्धिमान साहा 18 और शुभमन गिल 20 रन बनाकर क्रीज पर। जेसन बेहरनड्रॉफ के ओवर में 11 रन बने। ओवर में 2 चौके लगे।

20:15 (IST) 26 May 2023
GT vs MI Live: ऋद्धिमान साहा और शुभमन गिल

गुजरात टाइटंस ने 3 ओवर में बगैर विकेट के 20 रन बना लिए हैं। ऋद्धिमान साहा 9 और शुभमन गिल 11 रन बनाकर क्रीज पर। जेसन बेहरनड्रॉफ के ओवर में 7 रन बने। ओवर में एक चौका लगा।

19:54 (IST) 26 May 2023
MI vs GT Live: गुजरात की प्लेइंग 11

ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, साई सुदर्शन, विजय शंकर, हार्दिक पांड्या (कप्तान), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहित शर्मा, नूर अहमद, मोहम्मद शमी।

19:52 (IST) 26 May 2023
GT vs MI Live: मुंबई की प्लेइंग 11

इशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, क्रिस जॉर्डन, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल।

19:49 (IST) 26 May 2023
MI vs GT Toss Live: मुंबई ने चुनी गेंदबाजी

क्वालिफायर - 2 में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई की प्लेइंग 11 में एक बदलाव हुआ। ऋतिक शौकिन की जगह कुमार कार्तिकेय को मौका मिला। गुजरात की टीम में दो बदलाव हुआ। दासुन शनाका और दर्शन नालकंडे की जगह जोस लिटिल और साई सुदर्शन की प्लेइंग 11 में वापसी हुई।

19:38 (IST) 26 May 2023
MI vs GT Live: टॉस के लिए लिए तैयार दोनों कप्तान

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा और गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या टॉस के लिए तैयार हैं। गुजरात की टीम अपने पहले ही सीजन में खिताब जीती थी। वहीं मुंबई की टीम 5 बार की चैंपियन है।

19:21 (IST) 26 May 2023
GT vs MI Live: कब होगा टॉस और कब शुरू होगा मैच

अहमदाबाद से खबर है कि टॉस भारतीय समयानुसार शाम 7.45 बजे होगा। मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच क्वालिफायर 2 मैच 8 बजे शुरू होगा। ओवर्स में कटौती नहीं होगी। पूरे 40 ओवर्स का मैच होगा।

https://twitter.com/mipaltan/status/1662087842229633026?s=20

IPL 2023 Qualifier 2,Gujarat Titans vs Mumbai Indians:आकाश मधवाल ने बुधवार 24 मई 2023 को चेन्नई में खेले गए एलिमिनेटर में पांच रन देकर पांच विकेट लिए जिससे पांच बार के आईपीएल चैंपियन मुंबई ने लखनऊ को 81 रन से करारी शिकस्त दी। जसप्रीत बुमराह और जोफ्रा आर्चर जैसे खिलाड़ियों की अनुपस्थिति के बावजूद मुंबई की यह बड़ी जीत दूसरी टीमों के लिए खतरे की घंटी है। मुंबई का इस सत्र में प्रदर्शन उतार-चढ़ाव वाला रहा है लेकिन अब लगता है कि उसकी टीम सही समय पर अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में लौट आई है। कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव और टिम डेविड ने अब तक चुनौतियों का अच्छी तरह से सामना किया है। उनके अलावा युवा बल्लेबाज नेहल बढेरा भी अपना प्रभाव छोड़ रहे हैं। रोहित शर्मा और इशान किशन की सलामी जोड़ी भी अपनी भूमिका निभा रही है। इससे रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम अपने छठे खिताब की तरफ मजबूती से कदम बढ़ा रही है। इन बल्लेबाजों के सामने गुजरात के गेंदबाजों की कड़ी परीक्षा होगी जिसकी अगुआई अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी कर रहे हैं।