Mumbai Indians (MI) Predicted Playing 11: आईपीएल (IPL) की नीलामी के बाद अब सभी की निगाहें अपनी-अपनी पंसदीदा टीमों की प्लेइंग इलेवन पर हैं। मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की बात करें तो इस बार रोहित शर्मा की टीम आईपीएल (IPL) में कमाल कर सकती है। कैमरन ग्रीन (Cameron Green) के टीम में शामिल होने और जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) के फिट होने के बाद मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) काफी मजबूत नजर आ रही है। हालांकि टीम के स्क्वाड को देखते हुए कहा जा सकता है कि सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) को इस बार भी प्लेइंग इलेवन में मौका मिलना संभव नहीं दिख रहा है।

कुछ ऐसी हो सकती है मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, इशान किशन, कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, जोफ्रा आर्चर, जसप्रीत बुमराह, कुमार कार्तिकेय, जेसन बेहरनडोर्फ, पीयूष चावला।

आईपीएल नीलामी (IPL Auction) के बाद मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम

मुंबई इंडियंस की पूरी टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, कैमरन ग्रीन, टिम डेविड, रमनदीप सिंह, तिलक वर्मा, झेय रिचर्डसन, पीयूष चावला, इशान किशन, ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, जोफ्रा आर्चर, जसप्रीत बुमराह, अर्जुन तेंदुलकर, अरशद खान, कुमार कार्तिकेय, ऋतिक शौकीन, जेसन बेहरनडॉर्फ, ड्यून जॉनसन, विष्णु विनोद, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, राघव गोयल, झेय रिचर्डसन और आकाश मधवाल।

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) आईपीएल नीलामी (IPL Auction) में 20.55 करोड़ के साथ उतरी थी। उसे इतनी राशि में अधिकतम 9 खिलाड़ियों को खरीदना था। हालांकि, मुंबई इंडियंस ने 20.50 करोड़ रुपए खर्च कर 8 खिलाड़ी खरीदे। नीलामी के दौरान पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने कैमरन ग्रीन पर 17.50 करोड़ रुपए दांव लगाकर सबको हैरान कर दिया।

मुंबई इंडियंस ने पिछले साल बहुत खराब प्रदर्शन किया था। हालांकि इस बार मुंबई की टीम को उम्मीद होगी कि पिछले साल की हार को भुलाकर नई शुरुआत की जाए। इस बार मुंबई में जोफ्रा आर्चर की भी वापसी हो रही है। जोफ्रा आर्चर को मुंबई ने पिछले सीजन में खरीदा था। ऐसे में मुंबई इंडियंस की टीम मजबूत नजर आ रही है।