MS Dhoni on Ben Stokes: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 मिनी ऑक्शन (IPL 2023 Mini Auction) में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स (Ben Stokes) को 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा। फ्रेंचाइजी के सीईओ काशी विश्वनाथन (Kasi Viswanathan) ने बताया कि कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने बेन स्टोक्स (Ben Stokes) को खरीदने पर खुश हैं। उन्होंने यह भी बताया कि स्टोक्स के कप्तान बनाने पर धोनी फैसला लेंगे। इसके अलावा उन्होंने बताया कि टीम के कोच स्टीफन फ्लेमिंग (Stephen Fleming) ने बताया कि न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर काइल जेमीसन (Kyle Jamieson) फिट हैं और यही कारण है कि उनपर फ्रेंचाइजी ने दांव लगाया।

आईपीएल 2023 मिनी ऑक्शन (IPL 2023 Mini Auction) के बाद काशी विश्वनाथन (Kasi Viswanathan) ने कहा, “स्टोक्स को पाकर बहुत उत्साहित हैं और हम भाग्यशाली रहे क्योंकि वह आखिर में आए। हम एक ऑलराउंडर चाहते थे और महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) बहुत खुश हैं कि हमें स्टोक्स मिले। कप्तानी का विकल्प हैं, लेकिन महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को समय के साथ इस पर फैसला करना है। “

काइल जेमीसन फिट हैं (Kyle Jamieson is Fit)

काशी विश्वनाथन (Kasi Viswanathan) ने आगे कहा, ” काइल जेमीसन (Kyle Jamieson) के घायल होने के कारण अन्य फ्रेंचाइजियों ने उनकी ओर नहीं देखा। हमें स्टीफन फ्लेमिंग (Stephen Fleming) से जानकारी मिली थी कि वह फिट हो गए हैं और खेलने को तैयार हैं। मुझे उम्मीद है कि हम इस सीजन में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। हम हमेशा प्रक्रिया पर ध्यान देते हैं और इससे हमें अच्छा प्रदर्शन करने में मदद मिलेगी।”

चेन्नई सुपर किंग्स ने मिनी ऑक्शन में किसे खरीदा (CSK owned these players in IPL Auction 2023)

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने मिनी ऑक्शन में बेन स्टोक्स (Ben Stokes) और काइल जेमीसन (Kyle Jamieson) के अलावा अजिंक्य रहाणे, शेख रशीद, निशांत सिंद्धू, अजय मंडल और भगत वर्मा को खरीदा। आईपीएल 2022 (IPL 2022) में टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। टीम 10 में से 9वें नंबर पर रही थी।