Sandeep Sharma vs MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी देश के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले क्रिकेटर्स में शामिल हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायरमेंट के बावजूद उनकी फैन फोलोउिंग में कई कमी नहीं आई है। अब भी उनका एक छक्का व्यूअरशिप के सारे रिकॉर्ड तोड़ देता है। बुधवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उन्होंने दमदार पारी खेली लेकिन वो टीम को जीत नहीं दिला सके। आखिरी गेंद पर धोनी को छक्का लगाने की जरूरत थी लेकिन संदीप शर्मा ने यॉर्कर डालकर चेन्नई से जीत छीन ली।

धोनी टीम को नहीं दिला पाए जीत

राजस्थान के खिलाफ मुकाबला, चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बतौर कप्तान धोनी का 200वां मैच था। फैंस उम्मीद लगाए बैठे थे कि चेन्नई ये मैच जीत लेगी। धोनी ने आखिरी ओवर में दो छक्के लगाकर फैंस की उम्मीदों को और बढ़ा दिया। हालांकि आखिरी गेंद पर माही ये कमाल नहीं कर सके और टीम तीन रन से ये मैच हार गई।

संदीप शर्मा ने धोनी को दी बधाई

संदीप शर्मा ने देर रात धोनी की तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें खास मुकाम के लिए बधाई दी। संदीप ने लिखा, ‘धोनी को 200 आईपीएल मैच पर बधाई। आपके साथ मैदान पर समय बिताना और आपके खिलाफ गेंदबाजी करना गर्व की बात है। मैं आपका आभारी रहूंगा। सपने सच होते हैं।

फैंस ने संदीप से कहा- एक छक्का और खा लेते

इस ट्वीट के नीचे धोनी फैंस ने कमेंट किया कि अगर संदीप शर्मा माही के फैन हैं तो आखिरी गेंद पर छक्का खा लेते। कुछ यूजर ने लिखा, ‘भाई आखिरी गेंद पर छक्के खा लेते तो क्या बिगड़ जाता है।’ वहीं कुछ ने कहा कि संदीप को आखिरी गेंद फुलटॉस डालनी चाहिए थी। कुछ का कहना था कि संदीप को माही को जीत तोहफे में दे देनी चाहिए थी।