IPL 2023, MI vs GT Live Streaming: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 का 57वां मुकाबला पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंस और गत चैंपियन गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाना है। खास यह है कि गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पंड्या वानखेड़े स्टेडियम में पहली बार मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेंगे। हार्दिक पंड्या ने 2015 में आईपीएल में डेब्यू किया था। वह IPL 2021 तक मुंबई इंडियंस का ही हिस्सा रहे। मैच की बॉल टू बॉल कॉमेंट्री के लिए यहां क्लिक करें।

Match Ended

Indian Premier League, 2023

Mumbai Indians 
218/5 (20.0)

vs

Gujarat Titans  
191/8 (20.0)

Match Ended ( Day – Match 57 )
Mumbai Indians beat Gujarat Titans by 27 runs

आईपीएल 2022 में मुंबई और गुजरात के बीच ब्रेबोर्न स्टेडियम में मैच खेला गया था, लेकिन वानखेड़े स्टेडियम में नहीं। ऐसे में आत्मविश्वास से भरी मुंबई इंडियंस की टीम अब आईपीएल 2023 के महत्वपूर्ण मैच में जब अंक तालिका में शीर्ष पर चल रही गत चैंपियन गुजरात टाइटंस के सामने होगी तो दोनों के बीच रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है।

आईपीएल 2023 में पहली बार प्रभावी दिख रही मुंबई इंडियंस

आईपीएल के मौजूदा सत्र में मुंबई इंडियंस पहली बार प्रभावी दिख रही है। वह मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) को 6 विकेट से हराकर अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंची। मुंबई ने आरसीबी के 200 रन के लक्ष्य को 17 ओवर के भीतर ही हासिल कर लिया। यह दर्शाता है कि टीम का बल्लेबाजी क्रम कितना मजबूत है। टीम ने हालांकि नेट रनरेट में इजाफा करने के लिए लगातार दूसरे मैच में बल्लेबाजी क्रम में बदलाव किया।

खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा

टीम के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और कप्तान रोहित शर्मा खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं और पिछली पांच पारियां में दोहरे अंक में भी पहुंचने में नाकाम रहे हैं। इसके बावजूद मुंबई के बल्लेबाजों ने वानखेड़े स्टेडियम में तीन प्रयास में दो बार 200 या इससे अधिक के लक्ष्य को हासिल किया। यहां तक कि पंजाब किंग्स के खिलाफ भी मुंबई ने 215 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए छह विकेट पर 201 रन बनाए थे।

IPL Teams 2023
IPL 2023 Schedule
IPL Points Table
IPL Stats

मुंबई के लिए मौजूदा सत्र में सबसे बड़ी चिंता रोहित की फॉर्म नहीं, बल्कि टीम की गेंदबाजी है। टीम के खिलाफ लगातार चार मैच में 200 से अधिक रन बने। आरसीबी भी उसके खिलाफ 199 रन बनाने में सफल रही थी। पिछले तीन मैच में विरोधी टीमों ने सपाट विकेट और बल्लेबाजी के अनुकूल हालात का फायदा उठाते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ आठ विकेट पर 214, सात विकेट पर 212 और छह विकेट पर 199 रन बनाए।

बड़े स्कोर पर होंगी गुजरात टाइटंस की नजरें

गुजरात टाइटंस की नजरें भी बड़े स्कोर पर टिकी होंगी। मुंबई की टीम ने आरसीबी के खिलाफ बीच के ओवरों में अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन गुजरात टाइटंस के पास आरसीबी के विपरीत निचले क्रम में फॉर्म में चल रहे बल्लेबाज हैं। सूर्यकुमार यादव की 35 गेंद में 83 रन की पारी और नेहल वढेरा के दूसरे अर्धशतक से मुंबई इंडियंस ने आरसीबी के खिलाफ आसान जीत दर्ज की, लेकिन टीम को पता है कि वे शीर्ष पर चल रहे गुजरात टाइटंस के खिलाफ कोई कोताही नहीं बरत सकते।

राशिद खान और नूर अहमद को संभलकर खेलना होगा

सूर्यकुमार की फॉर्म में वापसी मुंबई के लिए सबसे सकारात्मक बात है, जबकि इशान किशन, कैमरन ग्रीन, टिम डेविड और तिलक वर्मा ने भी टीम के लिए उपयोगी पारियां खेली हैं। यह देखना होगा कि तिलक वर्मा शुक्रवार को होने वाले मुकाबले के लिए फिट होते हैं या नहीं। मैच में काफी कुछ इस पर भी निर्भर करेगा कि मुंबई के बैटर्स गुजरात के अफगानिस्तान के दो स्पिनर्स राशिद खान और नूर अहमद के 8 ओवरों में कैसा प्रदर्शन करते हैं।

गुजरात ने 11 में से आठ मुकाबले जीते हैं और प्लेऑफ में जगह बनाने की दहलीज पर खड़ी है। कप्तान हार्दिक पंड्या और आशीष नेहरा इस साल भी खिलाड़ियों की सफलता के लिए अनुकूल माहौल तैयार करने में सफल रहे हैं। इससे टीम लगातार दूसरे साल खिताब की मजबूत दावेदार के रूप में उभरी है।

गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2023 में विरोधी टीम के मैदान पर नहीं गंवाया कोई मैच

गुजरात टाइटंस ने इस साल विरोधी के मैदान पर कोई मैच नहीं गंवाया है और उसे अब तक तीनों हार अहमदाबाद यानी घरेलू मैदान पर मिली हैं। शुभमन गिल और ऋद्धिमान साहा की गुजरात की सलामी जोड़ी अच्छी फॉर्म में है और बड़ा स्कोर खड़ा करने का मंच तैयार कर रही है। हार्दिक और डेविड मिलर ने भी बल्ले से प्रभावित किया है, जबकि निचले क्रम में राहुल तेवतिया की मौजूदगी बल्लेबाजी को मजबूत करती है।

आईपीएल 2023: ये है मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटंस के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी पूरी जानकारी।

कब खेला जाएगा आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला?
मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2023 का मैच 12 मई (शुक्रवार) शाम को होगा।

कहां खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2023 का मैच?
मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2023 का मैच मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में खेला जाएगा।

मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2023 का मैच कितने बजे शुरू होगा?
मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2023 का मैच भारतीय समयानुसार शाम 07:30 बजे शुरू होगा।

मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2023 के मैच में कितने बजे टॉस होगा?
मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2023 के मैच में टॉस शाम 07:00 बजे होगा।

कौन से टीवी चैनल पर चैनल मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटंस आईपीएल 2023 मैच का प्रसारण होगा?
मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटंस के मैच का प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर किया जाएगा। दर्शक हिंदी, भोजपुरी, अंग्रेजी समेत कई अन्य भाषाओं में भी लाइव कॉमेंट्री का लुत्फ ले सकते हैं।

मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटंस आईपीएल 2023 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटंस के मैच को भारत में जियो सिनेमा (Jio Cinema) ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।

इस प्रकार हैं मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस की टीमें

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, अरशद खान, जेसन बेहरेनडोर्फ, डेवाल्ड ब्रेविस, पीयूष चावला, टिम डेविड, राघव गोयल, कैमरन ग्रीन, इशान किशन, डुआन जेनसन, क्रिस जॉर्डन, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल , रिले मेरेडिथ, शम्स मुलानी, रमनदीप सिंह, संदीप वारियर, ऋतिक शौकीन, ट्रिस्टन स्टब्स, अर्जुन तेंदुलकर, तिलक वर्मा, विष्णु विनोद, नेहल वढेरा और सूर्यकुमार यादव।

गुजरात टाइटंस: हार्दिक पंड्या (कप्तान), शुभमन गिल, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, साई सुदर्शन, ऋद्धिमान साहा, मैथ्यू वेड, राशिद खान, राहुल तेवतिया, विजय शंकर, मोहम्मद शमी, अल्जारी जोसेफ, यश दयाल, प्रदीप सांगवान, दर्शन नालकंडे, जयंत यादव, आर साई किशोर, नूर अहमद, दासुन शनाका, ओडियन स्मिथ, केएस भरत, शिवम मावी, उर्विल पटेल, जोशुआ लिटिल और मोहित शर्मा।