IPL 2023, LSG vs RCB: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) के 15वें मैच में सोमवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को आखिरी गेंद पर 1 विकेट से हराया। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 20 ओवर में 2 विकेट पर 212 रन बनाए। विराट कोहली, फाफ डुप्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल ने अर्धशतक जड़ा।

लखनऊ सुप जायंट्स की ओर से केवल अमित मिश्रा और मार्क वुड को 1-1 विकेट मिला। लखनऊ ने 213 रन के टारगेट को 9 विकेट खोकर आखिरी गेंद पर हासिल किया। निकोलस पूरन ने 19 गेंद पर 62 रन बनाकर मैच का रुख पलट दिया। मार्क्स स्टोइनिस ने 30 गेंद पर 65 रन बनाए। आयुष बडोनी ने 30 रन बनाए।

IPL 2023: पढ़ें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मैच का बॉल टू बॉल स्कोर

Match Ended

Indian Premier League, 2023

Royal Challengers Bangalore 
212/2 (20.0)

vs

Lucknow Super Giants  
213/9 (20.0)

Match Ended ( Day – Match 15 )
Lucknow Super Giants beat Royal Challengers Bangalore by 1 wicket

Live Updates

IPL 2023, Lucknow Super Giants vs Royal Challengers Bangalore:निकोलस पूरन ने 19 गेंद पर 62 रन बनाकर मैच का रुख पलट दिया।

23:36 (IST) 10 Apr 2023
IPL 2023 Live: ड्रामे से भरपूर रहा हर्षल पटेल का आखिरी ओवर

हर्षल पटेल का आखिरी ओवर ड्रामे से भरपूर रहा। आखिरी ओवर में 5 रन की दरकार थी और उन्होंने इसे बचाने की पूरी कोशिश की। ओवर में 2 विकेट गिरा और दो सिंगल, एक डबल और एक बाई से 5 रन बने। उन्होंने रवि बिश्नोई को नॉन स्ट्राइकर एंड पर रन आउट करने की कोशिश की। उन्होंने थ्रो मारा और गेंद स्टंप पर लगी। बिश्नोई क्रीज से बाहर थे, लेकिन अंपायर ने उन्हें आउट नहीं दिया। हर्षल बॉलिंग एक्शन पूरा करने के बाद गेंद डालने से ठीक पहले रुक गए, जिसके कारण रन आउट नहीं दिया गया।

23:33 (IST) 10 Apr 2023
LSG vs RCB Live: लखनऊ आखिरी गेंद पर जीता

हर्षल पटेल ने आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर मार्क वुड को बोल्ड किया। रवि बिश्नोई नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर। उन्होंने 2 रन बनाए। 3 गेंद पर 2 रन की दरकार थी। अगली गेंद पर 1 रन आया। स्कोर बराबर हुआ। जयदेव उनादकट ने फाफ डुप्लेसिस को कैच थामया। आवेश खान स्ट्राइक पर। बिश्नोई क्रीज से बाहर निकले और गेंद करने से पहले पहले हर्षल रुके और नॉन स्ट्राइक पर रन आउट करने की कोशिश की, लेकिन ऐसा नहीं कर सके। सांसें रोक देने वाले मैच में आखिरी गेंद पर बाई से लखनऊ को जीत मिली।

23:25 (IST) 10 Apr 2023
LSG vs RCB Live: लखनऊ के आखिरी ओवर में 5 रन चाहिए

लखनऊ सुपर जायंट्स को 2 ओवर में 15 रन चाहिए थे। वेन पर्नेल गेंदबाजी करने आए। पहली दो गेंद वाइड रही। अगली दो गेंद पर 1-1 रन आया। आयुष बडोनी ने अगली गेंद पर चौका जड़ा। चौथी गेंद पर वह हिट विकेट हुए हुए। गेंद बाउंड्री से बाहर गई लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।आखिरी 2 गेंद पर 1-1 रन आए। लखनऊ का स्कोर 19 ओवर के बाद 7 विकेट पर 208 रन। जीत के लिए 1 ओवर में 5 रन चाहिए। हर्षल पटेल आखिरी ओवर करेंगे। मार्क वुड और जयदेव उनादकट क्रीज पर।

23:11 (IST) 10 Apr 2023
LSG vs RCB Live: मोहम्मद सिराज ने आरसीबी की वापसी कराई

मोहम्मद सिराज ने आरसीबी की वापसी कराई। उन्होंने निकोलस पूरन 19 गेंद 62 रन को पवेलियन भेजा। ओवर में सिर्फ 4 रन दिए। आयुष बडोनी 22 और जयदेव उनादकट नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर।

22:54 (IST) 10 Apr 2023
LSG vs RCB Live: पूरन ने 15 गेंद पर अर्धशतक पूरा किया

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम वे 15 ओवर में 5 विकेट पर 171 रन बना लिए हैं। 30 गेंद पर 42 रन चाहिए। आयुष बडोनी 13 और निकोलस पूरन 16 गेंद पर 55 रन बनाक खेल रहे हैं। वह 6 छक्का और 3 चौका जड़ चुके हैं। दोनों के बीच 23 गेंद पर 66 रन की साझेदारी हो चुकी है। पूरन ने 15 गेंद पर अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने आईपीएल इतिहास की दूसरी सबसे तेज अर्धशतक लगाया।

22:49 (IST) 10 Apr 2023
LSG vs RCB Live: निकोलस पूरन 12 गेंद पर 40 रन बनाक खेल रहे हैं

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम वे 14 ओवर में 5 विकेट पर 154 रन बना लिए हैं। 36 गेंद पर 59 रन चाहिए। आयुष बडोनी 11 और निकोलस पूरन 12 गेंद पर 40 रन बनाक खेल रहे हैं। वह 5 छक्का और 2 चौका जड़ चुके हैं। दोनों के बीच 17 गेंद पर 49 रन की साझेदारी हो चुकी है।

22:35 (IST) 10 Apr 2023
LSG vs RCB Live: केएल राहुल पूरी पारी में संघर्ष करते नजर आए

केएल राहुल पूरी पारी में संघर्ष करते नजर आए। मोहम्मद सिराज ने उन्हें विराट कोहली के हाथों कैच कराया। निकोलस पूरन 6 रन बनाकर क्रीज पर। आयुष बडोनी बतौर इम्पैक्ट प्लेयर क्रीज पर। लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर 11.1 ओवर में 5 विकेट पर 106 रन।

22:31 (IST) 10 Apr 2023
LSG vs RCB Live: कर्ण शर्मा ने मार्क्स स्टोइनिस को पवेलियन भेजा

कर्ण शर्मा ने मार्क्स स्टोइनिस को पवेलियन भेजा। उन्होंने 30 गेंद पर 65 रन बनाए। लखनऊ का लाइव स्कोर 10.4 ओवर में 99/4। जीत के लिए 56 गेदं पर 114 रन चाहिए। नए बल्लेबाज के तौर पर निकोलस पूरन क्रीज पर। केएल राहुल 18 रन बनाकर क्रीज पर।

22:27 (IST) 10 Apr 2023
LSG vs RCB Live: मार्क्स स्टोइनिस का अर्धशतक

लखनऊ सुपर जायंट्स ने 10 ओवर में 3 विकेट पर 91 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 60 गेंद पर 122 रन चाहिए।। शाहबाज अहमद के ओवर में 15 रन बने। मार्क्स स्टोइनिस 59 और केएल राहुल 17 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 36 गेंद पर 68 रन की साझेदारी हुई।

22:16 (IST) 10 Apr 2023
LSG vs RCB Live: हर्षल पटेल के ओवर में 17 रन बने

लखनऊ सुपर जायंट्स ने 8 ओवर में 3 विकेट पर 60 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 72 गेंद पर 153 रन चाहिए। हर्षल पटेल के ओवर में 17 रन बने। मार्क्स स्टोइनिस 18 गेंद पर 31 और केएल राहुल 14 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 24 गेंद पर 37 रन की साझेदारी हुई।

21:59 (IST) 10 Apr 2023
RCB vs LSG Live Score: वेन पार्नेल ने दीपक हुड्डा और क्रुणाल पांड्या को एक ही ओवर में पवेलियन भेज

वेन पार्नेल ने दीपक हुड्डा और क्रुणाल पांड्या को एक ही ओवर में पवेलियन भेजकर लखनऊ को बैकफुट पर धकेल दिया। लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर 4 ओवर में 3 विकेट पर 23 रन। जीत के लिए 95 गेंद पर 189 रन चाहिए। नए बल्लेबाज के तौर पर मार्क्स स्टोइनिस क्रीज पर। केएल राहुल 9 रन बनाकर क्रीज पर।

21:56 (IST) 10 Apr 2023
RCB vs LSG Live: वेन पार्नेल ने दीपक हुड्डा को दिनेश कार्तिक के हाथों कैच कराया

वेन पार्नेल ने दीपक हुड्डा को दिनेश कार्तिक के हाथों कैच कराया उन्होंने 10 गेंद पर 9 रन बनाए। लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर 3.4 ओवर में 2 विकेट पर 23 रन। जीत के लिए 190 रन चाहिए। क्रुणाल पांड्या नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर। केएल राहुल 8 रन बनाकर क्रीज पर।

21:50 (IST) 10 Apr 2023
लखनऊ सुपर जायंट्स को जीत के लिए 197 रन चाहिए

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने 3 ओवर में 1 विकेट पर 16 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 197 रन चाहिए। दीपक हुड्डा 4 और केएल राहुल 7 रन बनाकर क्रीज पर। मोहम्मद सिराज के ओवर में 6 रन बने।

21:37 (IST) 10 Apr 2023
RCB vs LSG Live: मोहम्मद सिराज ने काइल मेयर्स को किया बोल्ड

लखनऊ सुपर जायंट्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। केएल राहुल और काइल मेयर्स बल्लेबाजी करने उतरे। मोहम्मद सिराज ने आरसीबी की ओर से गेंदबाजी शुरू की। सिराज ने ओवर की तीसरी गेंद पर काइल मेयर्स को पवेलियन भेजा। लखनऊ का स्कोर 0.3 ओवर में 1 रन 1 विकेट पर।

21:20 (IST) 10 Apr 2023
LSG vs RCB Live Score: आरसीबी ने लखनऊ को दिया 213 का टारगेट

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 20 ओवर में 2 विकेट पर 212 रन बनाए। विराट कोहली, फाफ डुप्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल ने अर्धशतक जड़ा। लखनऊ की ओर से केवल अमित मिश्रा और मार्क वुड को 1-1 विकेट मिला। आखिरी ओवर में मार्क वुड ने सिर्फ 9 रन दिए और 1 विकेट लिया। मैक्सवेल 29 गेंद पर 59 रन बनाकर आउट हुए। दिनेश कार्तिक 1 और फाफ डु प्लेसिस 46 गेंद पर 5 चौके और 5 छक्के की मदद से 79 रन बनाकर नाबाद रहे।

21:09 (IST) 10 Apr 2023
फाफ डु प्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल के बीच शतकीय साझेदारी

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 19 ओवर में 1 विकेट पर 203 रन बना लिए हैं। फाफ डु प्लेसिस 44 गेंद पर 77 और ग्लेन मैक्सवेल 25 गेंद पर 53 रन बनाकर क्रीज पर। आवेश खान के ओवर में 20 रन बने। दोनों ही बल्लेबाज 45 गेंद पर 107 रन जोड़ चुके हैं।

20:55 (IST) 10 Apr 2023
RCB vs LSG Live: फाफ डु प्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 17 ओवर में 1 विकेट पर 160 रन बना लिए हैं। फाफ डु प्लेसिस 38 गेंद पर 54 और ग्लेन मैक्सवेल 19 गेंद पर 35 रन बनाकर क्रीज पर। आवेश खान के ओवर में 14 रन बने। दोनों ही बल्लेबाज 33 गेंद पर 64 रन ठोक चुके हैं।

20:40 (IST) 10 Apr 2023
RCB vs LSG Live: डुप्लेसिस ने 115 मीटर का छक्का लगाया

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 15 ओवर में 1 विकेट पर 137 रन बना लिए हैं। फाफ डु प्लेसिस 34 गेंद पर 46 और ग्लेन मैक्सवेल 21 रन बनाकर क्रीज पर। रवि बिश्नोई के ओवर में 3 छक्के लगे। ओवर में 20 रन बने। डुप्लेसिस ने 115 मीटर का छक्का लगाया।

20:34 (IST) 10 Apr 2023
RCB vs LSG Live: अमित मिश्रा के ओवर में 13 रन बने

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 14 ओवर में 1 विकेट पर 117 रन बना लिए हैं। फाफ डु प्लेसिस 31 गेंद पर 33 और ग्लेन मैक्सवेल 14 रन बनाकर क्रीज पर। अमित मिश्रा के ओवर में एक छक्का और चौका समेत 13 रन बने।

20:22 (IST) 10 Apr 2023
IPL 2023 Live Score: अमित मिश्रा ने लखनऊ सुपर जांट्स को पहली विकेट दिलाई

अमित मिश्रा ने लखनऊ सुपर जांट्स को पहली विकेट दिलाई। विराट कोहली को 44 गेंद पर 61 रन पर आउट किया। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर 11.3 ओवर में 1 विकेट पर 96 रन। नए बल्लेबाज के तौर पर ग्लेन मैक्सवेल क्रीज पर। फाफ डुप्लेसिस 25 गेंद पर 31 रन बनाकर क्रीज पर।

20:15 (IST) 10 Apr 2023
LSG vs RCB: विराट कोहली जड़ चुके हैं चौके छक्के से 40 रन

विराट कोहली 39 गेंद पर 58 रन बनाकर क्रीज पर। वह 4 चौका और 4 छक्का जड़ चुके हैं। फाफ डुप्लेसिस 21 गेंद पर 2 चौके की मदद से 25 रन बनाकर क्रीज पर। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर 10 ओवर में बगैर विकेट के 87 रन।

20:10 (IST) 10 Apr 2023
RCB vs LSG Live Score: विराट कोहली का अर्धशतक

विराट कोहली ने 35 गेंद पर अर्धशतक पूरा किया। वह 4 चौके और 3 छक्का लगा चुके हैं। फाफ डुप्लेसिस 18 रन बनाकर खेल रहे हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 8.5 ओवर में बगैर विकेट के 72 रन बनाए। कोहली का इस सत्र में दूसरा अर्धशतक है।

20:03 (IST) 10 Apr 2023
LSG vs RCB Live: विराट कोहली ने 29 गेंद पर 45 रन ठोक दिए हैं

विराट कोहली ने 29 गेंद पर 45 रन ठोक दिए हैं। वह 4 चौके और 3 छक्का लगा चुके हैं। फाफ डुप्लेसिस 14 रन बनाकर खेल रहे हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 7 ओवर में बगैर विकेट के 62 रन बनाए। पिछले 5 ओवर में 45 रन बने हैं।

19:52 (IST) 10 Apr 2023
LSG vs RCB Live: विराट कोहली की बेहतारीन बल्लेबाजी

विराट कोहली अच्छा बल्लेबाजी कर रहे हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 5 ओवर में बगैर विकेट के 42 रन बना लिए हैं। फाफ डुप्लेसिस 10 और विराट कोहली 30 रन बनाकर क्रीज पर। क्रुणाल पांड्या के ओवर में 9 रन बने। कोहली ने छक्का जड़ा।

19:44 (IST) 10 Apr 2023
RCB vs LSG Live: आरसीबी का स्कोर 3 ओवर में बगैर विकेट के 25 रन

विराट कोहली ने आवेश खान के ओवर में चौका और छ्क्का लगाया। अगले ओवर में केएल राहुल ने स्पिनर क्रुणाल पांड्या को गेंद थमाई। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर 3 ओवर में बगैर विकेट के 25 रन। विराट कोहली 12 गेंद पर एक चौके और एक छ्क्के की मदद से 15 रन बनाए। फाफ डुप्लेसिस 8 रन बनाकर क्रीज पर। क्रुणाल के ओवर में 8 रन बने।

19:35 (IST) 10 Apr 2023
RCB vs LSG Live:रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की बल्लेबाजी शुरू

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। विराट कोहली और फाफ डुप्लेसिस क्रीज पर। लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से जयदेव उनादकट ने गेंदबाजी की शुरुआत की। पहले ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर बगैर विकेट के 4 रन। कोहली 3 और डुप्लेसिस 1 रन बनाकर क्रीज पर।

19:13 (IST) 10 Apr 2023
LSG vs RCB Live: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की प्लेइंग 11

विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अनुज रावत, डेविड विली, वेन पार्नेल, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज।

19:13 (IST) 10 Apr 2023
LSG vs RCB Live: लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग 11

केएल राहुल (कप्तान), काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, क्रुनाल पांड्या, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), जयदेव उनादकट, अमित मिश्रा, आवेश खान, मार्क वुड, रवि बिश्नोई।

19:10 (IST) 10 Apr 2023
LSG vs RCB Toss Live: लखनऊ ने चुनी गेंदबाजी

लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया। यानी बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी। लखनऊ की प्लेइंग 11 में क्विंटन डीकॉक को मौका नहीं मिला।

18:56 (IST) 10 Apr 2023
RCB vs LSG Live: किसी क्या है पोजिशन

केएल राहुल की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम 3 में से 2 मैच जीतकर अंक तालिका में तीसरे नंबर पर है। फाफ डुप्लेसिस की अगुआई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम 2 में से 1 मैच जीतकर 7वें नंबर पर है।

IPL 2023, Lucknow Super Giants vs Royal Challengers Bangalore: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) की टीम इंडियन प्रीमियर लीग में सोमवार को यहां जब लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाफ उतरेगी तो उसे बल्लेबाजों से अधिक रन और डेथ ओवरों में गेंदबाजों से अधिक अनुशासन की उम्मीद होगी। आरसीबी की टीम पिछले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 81 रन की करारी हार के बाद इस मुकाबले में उतर रही है और उसकी नजरें जीत की राह पर लौटने पर टिकी होंगी। अभी टूर्नामेंट अपने शुरुआती चरण में है लेकिन आसीबी के लिए डेथ ओवरों की गेंदबाजी चिंता का सबब बन गई है। नाइट राइडर्स के खिलाफ आरसीबी ने 12वें ओवर में विरोधी टीम का स्कोर पांच विकेट पर 89 रन कर दिया था लेकिन इसके बावजूद नितीश राणा की अगुआई वाली टीम सात विकेट पर 204 रन का बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल रही। मुंबई इंडियन्स के खिलाफ भी आरसीबी ने अंतिम पांच ओवर में 13 रन प्रति ओवर से अधिक रन दर से रन दिए। नई गेंद से प्रभावित करने वाले मोहम्मद सिराज और डेथ ओवरों के विशेषज्ञ हर्षल पटेल ने अंतिम ओवरों में काफी रन लुटाए हैं।