IPL 2023,KKR vs CSK: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023)का 33वां मैच रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच कोलकाता के ईडेन गार्डंस में खेला गया। कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 235 रन बनाए। अजिंक्य रहाणे ने 29 गेंद पर 6 चौके और 5 छक्के की मदद से नाबाद 71 रन की पारी खेली।
केकेआर को जीत के लिए 236 रन का लक्ष्य मिला था, लेकिन इस टीम ने जेसन रॉय और रिंकू सिंह के अर्धशतक की मदद से 20 ओवर में 8 विकेट पर 186 रन बनाए। इसके साथ ही सीएसके टीम को 49 रन से हार मिली। इस जीत के बाद सीएसके के 10 अंक हो गए हैं और ये टीम अंकतालिका में पहले नंबर पर आ गई है।
IPL 2023: पढ़ें कोलकाता और चेन्नई के बीच मैच का बॉल टू बॉल स्कोर
IPL Teams 2023 |
IPL 2023 Schedule |
IPL Points Table |
IPL Stats |
Chennai Super Kings Team 2023 Players List |
Kolkata Knight Riders Team 2023 Players List |
Indian Premier League, 2023
Sunrisers Hyderabad
137/6 (20.0)
Delhi Capitals
144/9 (20.0)
Match Ended ( Day – Match 34 )
Delhi Capitals beat Sunrisers Hyderabad by 7 runs
Kolkata Knight Riders vs Chennai Super Kings IPL 2023
चेन्नई सुपर किंग्स ने केकेआर को उनके घरेलू मैदान पर 49 रन से हराने में सफलता हासिल की। केकेआर की तरफ से रिंकू सिंह 53 रन बनाकर नाबाद रहे। इस जीत के साथ अंकतालिका में सीएसके पहले नंबर पर पहुंच गई जबकि केकेआर 4 अंक के साथ आठवें नंबर पर है।
केकेआर को जीत के लिए 6 गेंदों पर 56 रन बनाने हैं जो नामुमकिन है। क्रीज पर रिंकू सिंह हैं जो जीत का अंतर कम कर सकते हैं, लेकिन इस टीम के लिए मैच जीतना नामुमकिन है।
केकेआर ने उमेश यादव के रूप में अपना आठवां विकेट गिरा दिया। सीएसके को जीत के लिए अब दो विकेट की जरूरत है।
केकेआर का सातवां विकेट गिरा। वाइड को तुषार देशपांड ने पगबाधा आउट कर दिया। अब केकेआर के लिए जीतना काफी मुश्किल लग रहा है। जीत के लिए 15 गेंदों पर 65 रन बनाने हैं।
केकेआर ने छठा विकेट गंवा दिया और आंद्रे रसेल 9 रन बनाकर आउट हो गए। केकेआर के लिए मैच में जीत हासिल करना मुश्किल हुआ। अब क्रीज पर डेविड वाइज आ गए हैं और उनके साथ रिंकू सिंह मौजूद हैं। केकेआर ने 16 ओवर के बाद 6 विकेट पर 164 रन बना लिए हैं। अब जीत के लिए 18 गेंदों पर 72 रन बनाने हैं।
जेसन रॉय ने 26 गेंदों पर 61 रन बनाए और कैच आउट हुए। केकेआर ने 15 ओवर में 5 विकेट पर 137 रन बना लिए हैं। क्रीज पर रिंकू सिंह और आंद्रे रसेल मौजूद हैं।
जेसन रॉय केकेआर के लिए अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं और उन्होंने 19 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया है। ये इस सीजन का दूसरा सबसे तेज अर्धशतक रहा।
केकेआर ने 12 ओवर के बाद 4 विकेट के नुकसान पर 104 रन बना लिए हैं। केकेआर को अब जीत के लिए 48 गेंदों पर 127 रन बनाने हैं। क्रीज पर रिंकूं सिंह के साथ जेसन रॉय मौजूद हैं।
केकेआर के कप्तान नितीश राणा जडेजा की गेंद पर 27 रन बनाकर कैच आउट हो गए। केकेआर ने 9 ओवर में 4 विकेट पर 71 रन बना लिए हैं। क्रीज पर अभी जेसन रॉय और रिंकू सिंह मौजूद हैं।
केकेआर का तीसरा विकेट वेंकटेश अय्यर के रूप में गिरा जिन्हें 20 रन के स्कोर पर मोईन अली ने पगबाधा आउट कर दिया। अब जेसन रॉय क्रीज पर आ चुके हैं। केकेआर के लिए इस टारगेट तक पहुंचना मुश्किल लग रहा है।
केकेआर ने 6 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 38 रन बना लिए हैं। कप्तान नितीश राणा और वेंकटेश अय्यर क्रीज पर मौजूद हैं। केकेआर को इस मैच में लड़ने के लिए बल्लेबाजों को बड़े हिट्स लगाने होंगे।
सीएसके को दूसरी सफलता भी पारी के दूसरे ओवर में ही मिल गई। तुषार देशपांडे ने एन जगदीशन को एक रन पर कैच आउट करवा दिया और उनका कैच बाउंड्री पर रविंद्र जडेजा ने लपक लिया।
केकेआर का पहला विकेट सुनील नरेन के रूप में गिरा जिन्हें तेज गेंदबाज आकाश सिंह ने शून्य पर क्लीन बोल्ड कर दिया। उनके आउट होने के बाद वेंकटेश अय्यर क्रीज पर आ चुके हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 235 रन बना लिए हैं। अजिंक्य रहाणे ने 29 गेंद पर 6 चौके और 5 छक्के की मदद से नाबाद 71 रन की पारी खेली। महेंद्र सिंह धोनी 2 रन बनाक नाबाद रहे। आखिरी ओवर में 17 रन बने।
शिवम दुबे 20 गेंद पर अर्धशतक जड़कर पवेलियन लौटे। चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 17.3 ओवर में 3 विकेट पर 194 रन। उन्होंने 21 गेंद की अपनी पारी में 5 छक्के और 2 चौके लगाए। अजिंक्य रहाणे 24 गेंद पर 51 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 32 गेंद पर 85 रन की साझेदारी हुई। चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 17.3 ओवर में 3 विकेट 194 रन।
शिवम दुबे और अजिंक्य रहाणे ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं। शिवम दुबे 18 गेंद पर 4 चौके और 2 छक्के की मदद से 42 रन और अजिंक्य रहाणे 24 गेंद पर 4 चौके और 3 छक्के की मदद से 51 रन बनाकर खेल रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 17 ओवर में 2 विकेट पर 186 रन।
उमेश यादव के ओवर में अजिंक्य रहाणे ने ताबतोड़ बल्लेबाजी की और 4 गेंद पर 17 रन ठोके। ओवर में 22 रन बने। चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 14 ओवर में 2 विकेट पर 145 रन। शिवम दुवे 6 गेंद पर 18 और अजिंक्य रहाणे 18 गेंद पर 36 रन बनाकर क्रीज पर। वह अबतक 3 चौका और 2 छक्का लगा चुके हैं।
डेवोन कॉनवे 40 गेंद पर 56 रन बनाकर पवेलियन लौटे। वरुण चक्रवर्ती को विकेट मिला। चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 12.1 ओवर में 2 विकेट पर 109 रन। अजिंक्य रहाणे 13 गेंद पर 18 रन बनाकर क्रीज पर। नए बल्लेबाज के तौर पर शिवम दुबे क्रीज पर।
डेवोन कॉनवे ने 34 गेंद पर अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने अबतक 3 चौके और 3 छक्के लगाए। चेन्नई सुपर किंग्स ने 10 ओवर में 1 विकेट 94 रन बना लिए हैं। अजिंक्य रहाणे 9 रन बनाकर क्रीज पर। सुयश शर्मा के ओवर में 5 रन बने।
कोलकाता नाइट राइडर्स को सुयश शर्मा ने पहली सफलता दिलाई। उन्होंने ऋतुराज गायकवाड़ को पवेलियन भेजा। उन्होंने 20 गेंद पर 35 रन बनाए। इसमें 2 चौका और 3 छक्का शामिल है। डेवोन कॉनवे 25 गेंद पर 3 चौके और 2 छक्के की मदद से 38 रन बनाए। चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 7.3 ओवर में 1 विकेट पर 73 रन।
चेन्नई सुपर किंग्स ने पावरप्ले में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। ऋतुराज गायकवाड़ 14 गेंद पर 1 चौके और 2 छक्के की मदद से 23 और ड्वोन कॉनवे 22 गेंद पर दो छक्के और 3 चौके की मदद से 36 रन बनाकर क्रीज पर हैं। चेन्नई का स्कोर 6 ओवर में बगैर विकेट के 59 रन।
चेन्नई सुपर किंग्स ने तेज शुरुआत की है। ऋतुराज गायकवाड़ 10 गेंद पर 1 चौके और 1 छक्के की मदद से 17 और ड्वोन कॉनवे 14 गेंद पर दो छक्के की मदद से17 रन बनाकर क्रीज पर हैं। चेन्नई का स्कोर 4 ओवर में बगैर विकेट के 31 रन।
चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। ऋतुराज गायकवाड़ और ड्वोन कॉनवे क्रीज पर। उमेश यादव ने कोलकाता की तरफ से गेंदबाजी की शुरुआत की। ऋतुराज ने पहले ही गेंद पर चौके से खाता खोला। चेन्नई का स्कोर 1 ओवर में बगैर विकेट के 5 रन।
कोलकाता नाइट राइडर्स ने इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर इस्तेमाल करने के लिए मनदीप सिंह, अनुकुल रॉय, वैभव अरोड़ा, लिटन दास, वेंकटेश अय्यर का नाम दिया।
चेन्नई सुपर किंग्स ने इम्पैक्ट प्लेयर के तौर खिलाने के लिए आकाश सिंह, ड्वेन प्रेटोरियस, सुभ्रांशु सेनापति, शेख रशीद, आरएच हंगरगेकर का नाम दिया है।
ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, अजिंक्य रहाणे, मोइन अली, अंबाती रायडू, शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), मथीशा पथिराना, तुषार देशपांडे, महेश थीक्षाना।
एन जगदीसन (विकेटकीपर), जेसन रॉय, नितीश राणा (कप्तान), आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, डेविड विसे, कुलवंत खेजरोलिया, सुयश शर्मा, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती।
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 33वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच कोलकाता के ईडेन गार्डंस में खेला जाएगा। कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कोलकाता की टीम में दो बदलाव हुआ। लिटन दास की जगह डेविड विसे को मौका मिला। मनदीप सिंह की जगह एन.जगदीशन को मौका मिला।
Kolkata Knight Riders vs Chennai Super Kings IPL 2023 Live Score:लगातार तीन मैचों में हार से मुश्किल में फंसी कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की टीम को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ रविवार को यहां होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में जीत दर्ज करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली टीम ने पिछले दोनों मैच जीते हैं और उसका लक्ष्य यहां लगातार तीसरी जीत दर्ज करके अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करना होगा। केकेआर के अभी छह मैचों में चार अंक हैं। उसकी शुरुआत अच्छी रही थी लेकिन पिछले तीन मैचों में उसे सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इन तीनों टीम में से दिल्ली और हैदराबाद इस सत्र में संघर्ष कर रहे हैं जबकि मुंबई ने पिछले कुछ मैचों में ही वापसी की है।