इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023)में मुंबई इंडियंस (MI)के लिए डेथ ओवर्स की गेंदबाजी चिंता का सबब हैं। पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ मैच में यह एक बार फिर यह कमजोरी उजागर हुई। 10 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 2 विकेट पर 78 रन था। इसके बाद किसी ने नहीं सोचा था कि टीम 160-170 का आंकड़ा भी छू पाएगी, लेकिन लियाम लिविंगस्टोन और जितेश शर्मा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की टीम ने 214 रन का स्कोर खड़ा कर दिया।

लियाम लिविंगस्टोन और जितेश शर्मा ने 53 गेंद पर नाबाद 119 रन की साझेदारी की। आखिरी 10 ओवर में दोनों ने मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों की जमकर कुटाई की 136 रन बनाए। दोनों ने कुटाई डेब्यू मैच खेल रहे आकाश मधवाल के पहले ओवर से की। उन्होंने 11 ओवर में नोबॉल समेत 16 रन दिए। जोफ्रा आर्चर जब 13 वां ओवर करने आए तब जितेश शर्मा ने दो गेंद का सामना किया था। इस ओवर में उन्होंने धुआंधार बल्लेबाजी की 21 रन ठोके।

जोफ्रा आर्चर पर 19 वें ओवर में लियाम लिविंगस्टोन कहर बनकर टूटे

जोफ्रा आर्चर पर 19 वें ओवर में लियाम लिविंगस्टोन कहर बनकर टूटे। उन्होंने ओवर की पहली 3 गेंदों पर 3 छक्के जड़े। ओवर में 27 रन बने। जोफ्रा आर्चर काफी महंगे रहे और उन्होंने 4 ओवर में 56 रन दे दिए। कुछ यही हालत मुंबई के अन्य गेंदबाजों की भी रही। अरशद खान ने 4 ओवर में 48 रन देकर 1 विकेट लिया। आकाश मधवाल ने 3 ओवर में 37 रन दिए।

लियान लिविंगस्टोन और जितेश शर्मा की बेहतरीन बल्लेबाजी

पीयूष चावला ने अच्छी गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर में 29 रन देकर 2 विकेट लिए। कुमार कार्तिकेय ने 3 ओवर में 24 रन दिए। लियान लिविंगस्टोन ने 42 गेंद पर 7 चौके और 4 छक्के की मदद से नाबाद 82 रन बनाए। वहीं जितेश शर्मा ने 27 गेंद पर 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 49 रन बनाए। जितेश शर्मा ने पिछले कुछ मैचों मे शानदार बल्लेबाजी की है। उन्होंने 10 मैच की 10 पारियों में 26.56 की औसत और 165.97 के स्ट्राइक रेट से 239 रन बनाए हैं।