इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के ओपनर जेसन रॉय बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ नितीश राणा की टीम को बेहतरीन शुरुआत दिलाई और बड़ी पारी की नींव रखी। कोलकाता की टीम ने आरसीबी को 201 का टारगेट दिया। उन्होंने 29 गेंद पर 5 छक्के और 4 चौके की मदद से 56 रन ठोके। उन्होंने एन. जगदीशन के साथ 9.2 ओवर में 83 रन जोड़े। जगदीशन ने 29 गेंद पर 27 रन बनाए।

जेसन रॉय ने इस पारी के दौरान शाहबाज अहमद को निशाने पर लिया। उन्होंने उनके ओवर में चार छक्के जड़े। शाहबाज पावरप्ले का आखिरी ओवर करने आए। जगदीशन ने पहली गेंद पर सिंगल लिया। रॉय ने इसके बाद लगातार तीन छक्के जड़े। पांचवीं गेंद पर वह चूक गए। इसके बाद आखिरी गेंद को उन्होंने फिर छक्का जड़ा। ओवर में 25 रन बने।

IPL Teams 2023
IPL 2023 Schedule
IPL Points Table
IPL Stats
Royal Challengers Bangalore Team 2023 Players List
Kolkata Knight Riders Team 2023 Players List

जेसन रॉय ने 22 गेंद पर अर्धशतक पूरा किया

जेसन रॉय ने 22 गेंद पर अर्धशतक पूरा किया। विजयकुमार वैशाख ने उनकी पारी का अंत 10वें ओवर में किया। वैशाख ने इस ओवर की दूसरी गेंद पर जगदीशन को पवेलियन भेजा। उन्होंने 29 गेंद पर चार चौके की मदद से 27 रन बनाए। रॉय को उन्होंने ओवर की आखिरी गेंद पर बोल्ड किया। उन्होंने 29 गेंद पर 4 चौके और 5 छक्के की मदद से 56 रन बनाए।

जेसन रॉय शानदार फॉर्म में

जेसन रॉय ने इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 26 गेंद पर 5 चौके और 5 छक्के की मदद से 61 रन की पारी खेली थी। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उन्होंने 39 गेंद पर 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 43 रन बनाए थे। रॉय ने 3 मैच की 3 पारी में 53.33 के औसत और 170.21 के स्ट्राइक रेट से 160 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 14 चौके और 11 छक्के लगाए हैं।