GT vs CSK Score, IPL 2023 Final: महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई वाली चेन्नई सुपर किंग्स 29 मई 2023 की रात 1:30 बजे पांचवीं बार आईपीएल चैंपियन बनी। चेन्नई सुपर किंग्स ने खिताबी मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया। महेंद्र सिंह धोनी पांच बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले दूसरे कप्तान बनने के अलावा 250 आईपीएल मैच खेलने वाले पहले क्रिकेटर भी बने। चेन्नई सुपर किंग्स ने इससे पहले आईपीएल 2010, 2011, 2018, 2021 का खिताब भी जीता था।
वर्षा से बाधित मैच में चेन्नई को जीत के लिए 15 ओवर में 171 रन का लक्ष्य मिला था। चेन्नई ने 14.4 ओवर में 5 विकेट पर 161 रन ही बनाए थे। उसे अगली 2 गेंद में 10 रन बनाने थे। रविंद्र जडेजा ने पांचवीं गेंद पर छक्का और आखिरी गेंद पर चौका जड़कर चेन्नई की झोली में जीत डाली दी। गुजरात टाइटंस की ओर से मोहित शर्मा ने 3 ओवर में 36 रन देकर 3 विकेट चटकाए।
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीता और गेंदबाजी का फैसला किया। साई सुदर्शन की 96 रन की बेहतरीन पारी की मदद से गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 214 रन बनाए। चेन्नई सुपर किंग्स की पारी के 3 गेंद ही फेंके गए थे कि बारिश आ गई। बारिश रुकने के बाद दो बार मैच का मुआयना हुआ और अंपायर्स ने 12:10 बजे दोबारा मैच शुरू करने का फैसला किया।
बता दें कि आईपीएल 2023 (IPL 2023) का फाइनल मुकाबला रविवार को 4 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और डिफेंडिंग चैंपियंस गुजरात टाइटंस (GT) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बारिश के कारण नहीं हो पाया था, इसलिए फाइनल रिजर्व डे पर खेला जा रहा है। रविवार 28 मई को भारतीय समयानुसार रात 11 बजे तक बारिश रुकने का इंतजार किया गया, फिर मैच सोमवार शाम तक के लिए स्थगित कर दिया गया था।
Indian Premier League, 2023
Chennai Super Kings
171/5 (15.0)
Gujarat Titans
214/4 (20.0)
Match Ended ( Day – Final )
Chennai Super Kings beat Gujarat Titans by 5 wickets (D/L method)
IPL 2023 Final, Gujarat vs Chennai: मुंबई इंडियंस के बाद चेन्नई सुपर किंग्स 5 बार आईपीएल चैंपियन बनने वाली दूसरी टीम बनी।
मोहित शर्मा 15वां ओवर लेकर आए। उनकी पहली गेंद पर शिवम दुबे रन नहीं ले पाए। दूसरी गेंद पर एक रन लेकर स्ट्राइक रविंद्र जडेजा को दी। तीसरी गेंद पर जडेजा ने एक रन लिया। चौथी गेंद पर शिवम दुबे भी एक रन ही ले पाए। पांचवीं गेंद पर रविंद्र जडेजा ने छक्का जड़ दिया। उन्होंने आखिरी गेंद पर चौका जड़कर चेन्नई को 5वीं बार चैंपियन बना दिया।
मोहित शर्मा 13वां ओवर लेकर आए। उनकी पहली ही गेंद पर अंबाती रायुडू छक्का जड़ दिया। दूसरी गेंद को भी सीमा रेखा के पार भेज दिया। रायुडू ने तीसरी गेंद पर भी छक्का लगाया। हालांकि, चौथी गेंद पर वह मोहित को ही कैच थमा बैठे। अंबाती रायुडू 8 गेंद में 19 रन बनाकर पवेलियन लौटे। ध्यान रहे कि रायुडू का यह आईपीएल का आखिरी मैच है। वह पहले ही अपने संन्यास का ऐलान कर चुके हैं। रायुडू की जगह एमएस धोनी बल्लेबाजी के लिए आए। हालांकि, वह गोल्डन डक हो गए। वह एक्स्ट्रा कवर पर डेविड मिलर के हाथों लपके गए। एमएस धोनी की जगह रविंद्र जडेजा बल्लेबाजी के लिए आए हैं। इससे पहले राशिद खान के ओवर की पांचवीं और छठी गेंद पर शिवम दुबे ने छक्के जड़े थे। तेरह ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 5 विकेट पर 150 रन है।
मोहित शर्मा 11वां ओवर लेकर आए। उनकी पहली गेंद पर शिवम ने एक रन लिया। दूसरे पर रहाणे ने एक रन लिया। तीसरी गेंद पर शिवम ने 2 रन लिए। चौथी गेंद पर शिवम दुबे ने फिर एक रन लिया। पांचवीं गेंद पर अजिंक्य रहाणे का विकेट लपक लिया। मोहित की यह गेंद ऑफ स्टंप के करीब लेंथ बॉल थी। अजिंक्य रहाणे ने बैक ऑफ द हैंड पंच लगाने की कोशिश की, लेकिन डीप कवर पर विजय शंकर के हाथों लपके गए। अजिंक्य रहाणे 13 गेंद में 27 रन बनाकर आउट हुए। 11 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 3 विकेट पर 118 रन है।
नूर अहमद ने कमाल की गेंदबाजी की। वह 9वां ओवर लेकर आए। इस ओवर से चेन्नई के खाते में सिर्फ 5 रन आए। नौ ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 2 विकेट पर 99 रन है। अजिंक्य रहाणे के 8 गेंद में 17 और शिवम दुबे के 5 गेंद में 4 रन हैं। चेन्नई को जीत के लिए अब 36 गेंद में 72 रन बनाने हैं।
नूर अहमद 7वां ओवर लेकर आए। उन्होंंने अपनी तीसरी गेंद पर गुजरात को पहली सफलता दिलाई। नूर अहमद ने ऋतुराज गायकवाड़ को बैकवर्ड पॉइंट पर राशिद खान के हाथों कैच कराया। ऋतुराज गायकवाड़ 16 गेंद में 26 रन बनाकर आउट हुए। नूर अहमद की यह गेंद ऑफ स्टंप पर फुलर थी। गायकवाड़ ने स्लॉग स्वीप की कोशिश की, लेकिन टाइमिंग मिस कर गए। गायकवाड़ की जगह शिवम दुबे बल्लेबाजी के लिए आए। इस बीच, आखिरी गेंद पर डेवोन कॉनवे भी अपना विकेट गंवा बैठे। कॉनवे 25 गेंद में 47 रन बनाकर पवेलियन लौटे। नूर की यह गेंद ऑफ स्टंप के करीब लेंथ बॉल थी। कॉनवे इन साइड आउट पंच करने गए, लेकिन लॉन्ग ऑफ मोहित शर्मा के हाथों लपके गए। कॉनवे की जगह अजिंक्य रहाणे बल्लेबाजी के लिए आए हैं। सात ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 2 विकेट पर 78 रन है।
छठा ओवर जोसुआ लिटिल लेकर आए। उनके इस ओवर से चेन्नई के खाते में 14 रन आए। डेवोन कॉनवे ने ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का लगाया। डेवोन कॉनवे के 22 गेंद में 44 और ऋतुराज गायकवाड़ के 14 गेंद में 25 रन हैं। चेन्नई को अब 54 गेंद में 99 रन बनाने हैं।
पांचवां ओवर नूर अहमद लेकर आए। उनका यह ओवर गुजरात के लिहाज से किफायती रहा। इस ओवर से चेन्नई के खाते में 6 रन ही आए। इसमें एक रन तो वाइड का था। पांच ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर बिना विकेट खोए 58 रन है। चेन्नई को जीत के लिए अब 60 गेंद में 113 रन बनाने हैं।
चौथा ओवर राशिद खान लेकर आए। उनकी पहली ही गेंद पर डेवोन कॉनवे ने चौका जड़ दिया। दूसरी गेंद पर बीट हुए। हालांकि, दौड़कर एक रन पूरा कर लिए। अगली गेंद पर भी गायकवाड़ एक रन ही ले पाए। पांचवीं गेंद पर ऋतुराज गायकवाड़ ने छक्का जड़ दिया। यही नहीं अगली गेंद पर भी चौका लगा दिया। 4 ओवर (पावरप्ले) के बाद चेन्नई का स्कोर बिना विकेट खोए 52 रन है। डेवोन कॉनवे के 12 गेंद में 27 और गायकवाड़ के 12 गेंद में 23 रन हैं।
मैच दोबारा शुरू हो चुका है। दो ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर बिना विकेट खोए 24 रन है। डेवोन कॉनवे के 5 गेंद में 12 और ऋतुराज गायकवाड़ के 7 गेंद में 11 रन हैं। दूसरा ओवर हार्दिक पंड्या लेकर आए थे। उनके इस ओवर से चेन्नई के खाते में 14 रन आए।
फैंस के लिए खुशखबरी है। अंपायर्स ने मैदान का मुआयना करने के बाद 12:10 बजे से मैच शुरू करने का फैसला किया है। अब चेन्नई सुपर किंग्स को बल्लेबाजी के लिए 15 ओवर मिलेंगे। चेन्नई सुपर किंग्स को 15 ओवर में 171 रन बनाने होंगे। 5-5 ओवर का पावरप्ले होगा। हर गेंदबाज को 3-3 ओवर करने को मिलेंगे।

अंपायर्स मुआयना के लिए पहुंच चुके हैं। आशीष नेहरा ने प्रैक्टिस पिच को स्क्रैप किया। उसके बाद बने मार्क को देखा। उनको देखकर कहा जा सकता है कि वह संतुष्ट नहीं हैं। गुजरात टाइटंस के बाकी खिलाड़ी बहुत संतुष्ट नहीं दिख रहे हैं, क्योंकि अब यहां से ओवरों की कटौती की आहट शुरू हो चुकी है।

मैच शुरू होने के लिए अभी हमें इंतजार करना होगा। अभी जानकारी मिली है कि अंपायर्स दूसरी बार 11:30 बजे मैदान का मुआयना करेंगे। उसके बाद भी पता चलेगा कि मैच पूरा खेला जाएगा या कितने ओवर्स की कटौती होगी। पांच-पांच ओवर का मैच भी हो सकता है।
सूखी मिट्टी के छिड़काव के बाद प्रैक्टिस पिच पर अब रोलिंग की जा रही है, यह बेहतर लग रहा है। थोड़ी देर में पता चलेगा कि अंपायर ने क्या फैसला लिया है।

यदि ओवर्स में कटौती होती है तो DLS के मुताबिक चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यह हो सकता है टारगेट।
पांच ओवर में 66 रन
10 ओवर में 123 रन
15 ओवर में 171 रन
अच्छी खबर, अब कवर हटा दिए गए हैं। द इंडियन एक्सप्रेस के संवाददाता देवेंद्र पांडे ने बताया, प्रैक्टिस पिच से पानी निकालने के लिए क्यूरेटर तौलिये की मदद ले रहे हैँ और कृत्रिम घास का इस्तेमाल कर रहे हैं। प्रैक्टिस पिच मुख्य पिच से कुछ ही मीटर की दूरी पर है।

क्रिकेट फैंस के लिए बहुत अच्छी खबर नहीं है। बारिश तो थम गई है, लेकिन प्रैक्टिस पिच पर पानी भर गया है। सुपरसॉपर भी काम नहीं कर पा रहे हैं, इसलिए ग्राउंड्समैन मैन देसी इलाज (सोखते से सुखाने) कर रहे हैं। अंपायर 10 बजकर 45 मिनट पर मैदान का मुआयना करेंगे। तब पता चलेगा कि मैच दोबारा शुरू हो सकता है या नहीं।

अच्छी खबर, बारिश थम गई है लेकिन कवर अब भी मैदान पर हैं। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जल निकासी की सुविधा बहुत अच्छी है, इसलिए अगर अधिक बारिश नहीं हुई तो हम जल्द ही खेल शुरू होते देख सकते हैं।
अब यह बूंदाबांदी तेज बारिश में तब्दील हो गई है। चेन्नई के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं। अगर बारिश के चलते मैच नहीं होता है तो गुजरात टाइटंस को विजेता घोषित कर दिया जाएगा। गुजरात टाइटंस को किस आधार पर विजेता घोषित किया जाएगा, यह जानने के लिए यह खबर पढ़ें।

मैच शुरू हो चुका है। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए डेवोन कॉनवे और ऋतुराज गायकवाड़ ने पारी की शुरुआत की। गुजरात टाइटंस के लिए पहला ओवर मोहम्मद शमी लेकर आए। ऋतुराज गायकवाड़ उनकी पहली दो गेंदों पर कोई रन नहीं ले पाए। हालांकि, तीसरी गेंद को बहुत ही आराम से खेलकर सीमा रेखा के बाहर भेज दिया। इस तरह उन्होंने अपना और चेन्नई का खाता खोला। हालांकि, अगली ही गेंद पर फिर बारिश आ गई और सभी खिलाड़ी मैदान से भागकर ड्रेसिंग रूम में पहुंच गए।
अच्छी खबर! कवर्स हट गए हैं। ग्राउंडस्टाफ पिच को खेल के लिए तैयार करने में व्यस्त हैं। इस बीच, डेवोन कॉनवे और ऋतुराज गायकवाड़ डग-आउट में उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं।
जिसका अंदेशा था वही हुआ। बारिश आ गई है। बारिश के कारण अभी चेन्नई की पारी नहीं शुरू हो पाई है। हालांकि, अभी कोई ज्यादा चिंता होने की बात नहीं लग रही है, क्योंकि बारिश बहुत तेज नहीं है।

गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 214 रन बनाए हैं। साई सुदर्शन ने 96 रन बनाए। उन्होंने मथिसा पथिराना के ओवर की पहली दो गेंदों पर छक्का जड़ा। अगली गेंद पर आउट हुए। राशिद खान पारी की आखिरी गेंद पर आउट हुए। ओवर में 2 विकेट गिरे और 14 रन बने।
गुजरात टाइटंस ने 19 ओवर में 2 विकेट पर 200 रन बना लिए हैं। साई सुदर्शन 84 और हार्दिक पांड्या 21 रन बनाकर क्रीज पर। गुजरात टाइटंस का स्कोर 19 ओवर में 2 विकेट पर 200 रन। दोनों के बीच 30 गेंद पर 69 की साझेदारी हुई।
गुजरात टाइटंस की टीम बड़े स्कोर की ओर बढ़ती दिख रही है। साई सुदर्शन ने 33 गेंद पर 3 चौके और 3 छक्के की मदद से अर्धशतक जड़ा। कप्तान हार्दिक पांड्या 1 रन बनाकर क्रीज पर। गुजरात का स्कोर 15.4 ओवर में 2 विकेट पर 152 रन। दोनों के बीच 10 गेंद पर 21 रन की साझेदारी हुई।
ऋद्धिमान साहा को दीपक चाहर ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 39 गेंद पर 54 रन बनाए। साई सुदर्शन 25 गेंद पर 36 रन बनाए। ओवर में 7 रन बने और 1 विकेट गिरा। गुजरात टाइटंस का स्कोर 14 ओवर में 2 विकेट पर 131 रन। दोनों के बीच 42 गेंद पर 64 रन की साझेदारी हुई।
गुजरात टाइटंस ने 11 ओवर में 1 विकेट पर 95 रन बना लिए हैं। साई सुदर्शन 10 और ऋद्धिमान साहा 47 रन बनाकर क्रीज पर दोनों के बीच 24 गेंद पर 29 रन की साझेदारी हउई। रविंद्र जडेजा के ओवर में 10 रन बने।
गुजरात टाइटंस को पहला झटका लगा। शुभमन गिल को रविंद्र जडेजा की गेंद पर महेंद्र सिंह धोनी ने स्टंप किया। उन्होंने 20 गेंद पर 39 रन बनाए। ओवर में सिर्फ 5 रन बने और विकेट गिरा। गुजरात का स्कोर 7 ओवर में 1 विकेट पर 67 रन। ऋद्धिमान साहा 28 रन बनाकर क्रीज पर। साई सुदर्शन नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर।
ऋद्धिमान साहा और शुभमन गिल ने पावरप्ले में बेहतरीन बल्लेबाजी की है। गुजरात टाइटंस ने 6 ओवर में बगैर विकेट के 62 रन। ऋद्धिमान साहा 26 और शुभमन गिल 36 रन बनाकर क्रीज पर। महेश तीक्ष्णा के ओवर में 13 रन बने। गिल ने लगातार 3 चौके जड़े।
ऋद्धिमान साहा के बाद शुभमन गिल ने हाथ खोल लिए हैं। तुषार देशपांडे को उन्होंने लगातार 3 चौके जड़े। गुजरात का स्कोर 4 ओवर में बगैर विकेट के 38 रन। ऋद्धिमान साहा 21 और शुभमन गिल 17 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 24 गेंद पर 38 रन की साझेदारी हुई।
ऋद्धिमान साहा ने दीपक चाहर के ओवर में 6 से शुरुआत की। इसके बाद ओवर की तीसरी और चौथी गेंद पर चौका लगा। ओवर में 16 रन बने। गुजरात का स्कोर बगैर विकेट के 24 रन। साहा 20 और शुभमन गिल 4 रन बनाकर क्रीज पर।
IPL 2023 Final,Gujarat vs Chennai Live:इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) काफी रोमांचक रहा। लीग स्टेज के आखिरी मैच तक यह तय नहीं था कि कौन सी 4 टीमें प्लेऑफ में पहुंचेंगी। अब तक का 16 सीजन अपने आखिरी पड़ाव पर है। रविवार 28 मई को 4 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस के बीच फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। चेन्नई की बात करें तो ओपनर्स डेवोन कॉनवे और ऋतुराज गायकवाड़ के अलावा गेंदबाजी में मथिसा पथिराना, तुषार देशपांडे और रविंद्र जडेजा ने शानदार प्रदर्शन किया। शिवम दुबे और अजिंक्य रहाणे ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। वहीं गुजरात की निगाहें एक बार फिर ओपनर शुभमन गिल पर होगी। वह बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं और पिछले 4 में से 3 मैच में शतक ठोक चुके हैं। राशिद खान ने गेंद के साथ-साथ बल्लेे से भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। विजयशंकर का भी योगदान रहा है। मोहम्मद शमी ने गेंद से कहर बरपाया है।